Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और फिरौती की मांग करने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम फैजान खान? फैजान खान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का रहने वाला है. फैजान का नाम सामने आते ही बांद्रा पुलिस रायपुर के लिए रवाना हो जाती है. वहां पुलिस स्टेशन बुलाकर उससे पूछताछ की जाती है. पूछताछ में वो बताता है कि वो पेशे से वकील है. ऐसा लग ही रह था कि शाहरुख को धमकी देने वाला गिरफ्त में आ गया, तभी इस मामले में एक नया मोड़ सामने आता है. पूछताछ में फैजान ये कहता है कि उसने धमकी नहीं दी है.है, और उसने शाहरुख खान से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ा और गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया।
 शाहरुख खान ने फिल्म में हिरण पर क्या कहा था? दरअसल, फैजान ने शाहरुख की जिस ‘अंजाम’ फिल्म का जिक्र किया वो फिल्म साल 1994 में आई थी। उस फिल्म के एक सीन में दिखाया गया था कि वो शिकार करके घर लौटते हैं और अपने नौकर को कहते हैं, “हरि सिंह, बाहर गाड़ी में हिरण पड़ा है, तुमलोग पकाकर खा लेना.” इस पर फिल्म में उनकी मां का रोल करने वाली एक्ट्रेस कहती है, “विजय, क्यों मारते हो तुम बेकसूर जानवरों को.” जवाब में विजय यानी शाहरुख बोलते हैं, “अच्छा लगता है मुझे, बहुत अच्छा लगता है.”फैजान इसी सीन से दिक्कत होने की बात करता है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने 14 नवंबर को दोबारा फैजान को हाजिर होने के लिए कहा था।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय के रोड शो का सिंधी काउंसिल द्वारा भव्य स्वागत जयस्तम्भ चौक में किया गया। मंत्री के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल दक्षिण प्रत्याशी सुनील सोनी के साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ महिला विंग अध्यक्ष राशि बलवानी ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। 
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार सोमवार शाम को थम गया है। CM विष्णुदेव साय ने रोड शो किया। दरअसल, बीजेपी की यात्रा गोलबाजार थाना, चिकनी मंदिर चौक से शुरू हुई और दक्षिण विधानसभा के हर वार्ड में पहुंची। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के समर्थन में खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 26 साल तक रायपुर सांसद और तीन प्रदेशों के राज्यपाल रहे रमेश बैस भी शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने बताया कि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस रोड शो की अगवानी की। CM के रथ के आगे बाइक पर सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चले।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं दी। आगे बीजेपी सांसद ने X पोस्ट में लिखा, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः आप सभी को तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री विष्णु और माता तुलसी की कृपा से संपूर्ण सृष्टि का कल्याण हो, सभी का जीवन संकट मुक्त, सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता से परिपूर्ण हो।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “मतदाताओं में उत्साह है और निश्चित रूप से भाजपा भारी मतों से जीत रही है।
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
 

panchayattantra24.-रायपुर। तीन तस्वीरों से समझा जा सकता है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के प्रयास कैसे लोगों के जीवन में संजीवनी का काम कर रहे हैं। यह तस्वीर 3 साल के मासूम मानविक की है। जिसे जहरीले करैत सांप ने डस लिया था। मरणासन्न हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में इलाज के लिए जब भर्ती कराया गया तो सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था उसकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। शरीर में लकवे का असर दिख रहा था और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं आया था और उसे वेंटीलेटर में रखना पड़ा था। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक हफ्ते तक गहन इलाज कर उसकी जान बचाई और नया जीवनदान दिया। करैत भारत में पाए जाने वाले सर्वाधिक जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। जिससे नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है। सही समय पर इलाज न मिले तो जान बचने की गुंजाइश कम होती है। ऐसे में एक छोटे मासूम बच्चे की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मिले उचित इलाज से जान बचाई जा सकी। 
 रायगढ़ के खरसिया ब्लॉक के औरदा गांव के निवासी तुलेश्वर चौहान के 3 साल के बेटे मानविक चौहान को सोते समय घर में सुबह पांच बजे के करीब जहरीले करैत सांप ने दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल खरसिया लेकर गए। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बच्चे को बेहतर ईलाज के लिए संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा.चिकित्सालय रायगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्चे को सुबह लगभग 8 बजे के आसपास संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा. चिकित्सालय रायगढ़ के आपातकालीन विभाग में अत्यंत गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया। बच्चे के शरीर में सॉप का जहर फैल चुका था, बच्चे की आँखों की दोनों पलकों में लकवा मार चुका था, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, मुँह से झाग आ रहा था, बच्चे के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए थे एवं नाड़ी भी कमजोर हो रही थी। बच्चे को आपातकालीन विभाग में ही बाल्य एवं शिशुरोग विभाग के आपातकालीन ड्युटी में उपस्थित डाक्टरों द्वारा त्वरित ईलाज प्रारंभ कर बच्चे को श्वास की नली डालकर कृत्रिम ऑक्सीजन की मशीन (वेंटीलेटर)में डाला गया तत्पश्चात बच्चे को चिकित्सकों की आपातकालीन टीम द्वारा बच्चे के आई.सी.यू.वार्ड में शिफ्ट किया गया। बच्चे के ईलाज के दौरान एंटी स्नैक वेनम, आइनोट्रोप उपयुक्त एंटीबायोटिक एवं वेंटीलेटर में रखा गया था। 
गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ.एल.के.सोनी, विभागाध्यक्ष बाल्य एवं शिशुरोग, डॉ.गौरव क्लॉडियस (असिस्टेंट प्रोफेसर),डॉ.अंशुल विक्रम श्रीवास्तव (एस.आर.), डॉ.दुष्यंत कुमार सिदार (जे.आर), डॉ. मेघा पटेल (जे.आर), डॉ.लीना पैंकरा (जे.आर), डॉ.आशीष मोटवानी (जे.आर) एवं डॉ.शालिनी मिंज (जे.आर) एवं स्टॉफ नर्सों की विशेष निगरानी में रखा गया जहां डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्सों की अथक प्रयासों से बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हुआ। बच्चे के शरीर में सांप के जहर का असर कम होने के उपरांत बच्चे को 3 दिवस पश्चात वेंटीलेटर से बाहर निकाला गया। वेंटीलेटर से बाहर निकलने के पश्चात् बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। एक हफ्ते तक चले गहन इलाज से बच्चे के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया। 
परिजनों ने कहा मेडिकल कॉलेज के इलाज से लौटी बच्चे की मुस्कुराहट किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को जिंदगी और मौत से लड़ते देखना बहुत हृदयविदारक होता है। नन्हा मानविक अपने माता पिता की इकलौती संतान है। करैत के डसने से उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि शुरुआती 40 से 42 घंटे तक वह पूरी तरह से होश में नहीं था। लेकिन मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से उसका बेहतर इलाज संभव हुआ। पिता तुलेश्वर चौहान कहते हैं कि डॉक्टरों के प्रयासों से उसके बच्चे की मुस्कान वापस लौट आई।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से किए गए अपने वादों से मुकरने का काम किया। शर्मा सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि आखिर रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को वोट क्यों करें? कांग्रेस ने ऐसा कौन सा काम किया है, जिसके लिए रायपुर की जनता कांग्रेस का समर्थन करे? सन 2018 के कांग्रेस के जन घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल हाथ में उठाकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की शपथ ली थी, लेकिन शराब घोटाला कर दिया। महादेव जुआ, कोयले की दलाली का प्रकरण प्रदेश के सामने है। किसानों को धमकाने-चमकाने के अनेक मामले सामने आए। बिलासपुर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष शेर असलम का एक किसान को धमकाता हुआ वीडियो वायरल हुआ था।  शर्मा ने कहा कि बीते 10 महीने के भाजपा शासनकाल में भी प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समस्या और स्थिति को बिगाड़ने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बलौदाबाजार की घटना है। उसके सूत्रधार कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव थे। पिछले तीन महीने से वह जेल में है और उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार जो कांग्रेस शासनकाल में जितने लोग गिरफ्तार हे, समीर बिश्नोई हो चाहे सौम्या चौरसिया हो, चाहे रानू साहू हो, डेढ़-दो साल से उनको जमानत तक नहीं मिल पा रही है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने 5 साल में आखिर किया क्या है? स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकड़ों करोड रुपए का जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी भी पूरी जांच होगी और जो दोषी है उनको जेल भेजने की व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चाहे प्रदेश नेतृत्व हो, चाहे राष्ट्रीय नेतृत्व, वह सनातन धर्मावलंबियों बहुसंख्य जनता की भावनाओं को आहत करने का काम करता है। पिछले चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल के साथ बैजनाथ पारा में क्या हुआ था, बताने की आवश्यकता नहीं। भूपेश बघेल के कार्यकाल में एक वर्ग विशेष का जो आतंक था और भूपेश सरकार का उन तत्वों को जो संरक्षण था वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। भाजपा सही मायने सर्वधर्म समभाव की नीति पर विश्वास करती है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार अपने घोषणा पत्र में शहर के नागरिकों से विशेष रूप से एक वादा किया कि जिनके पास भूमि नहीं है उनको हम भूमि का पट्टा देंगे, दो कमरों का मकान बनाकर देंगे, पर वह वादा पूर नहीं किया जबकि भाजपा की केंद्र सरकार की योजना में रायपुर दक्षिण में 2665 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए और बने। 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा मिल रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के पाँच वादों, जिसमें लगभग 25 हजार करोड रुपए का खर्च आया था, हमने 5 महीने के अंदर पूरा करके दिखाया। 2 साल के बकाया बोनस देने की बात हो चाहे तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाने की बात हो चाहे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की बात, हमने 4 महीने के अंदर यह सारे वादे पूरे किए और छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ जो कांग्रेस की सरकार खेल कर रही थी उस पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जा रही है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के मंत्री और दक्षिण उपचुनाव के प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में हमने काम करके दिखाया है। सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारे मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा सहित सात मंत्रीगण और 18 विधायक इस प्रचार-प्रसार में लगातार जनता की बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां को बताने के साथ-साथ हमारे प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का काम किया। प्रदेश के हमारे पदाधिकारी और रायपुर संभाग के और विशेष रूप से रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत के साथ इस चुनाव अभियान में भाग लिया। जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार की जो महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और विकास के बलबूते हम इस चुनाव को जीतने जा रहे हैं। प्रदेश में पूरे खुशहाली का वातावरण आज है। घर-घर तक जो नल जल पानी पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है उसको हम पूरा करने वाले हैं। हजारों श्रद्धालु प्रतिमाह रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। इसी प्रकार नक्सलवाद के मोर्चे पर भी प्रदेश सरकार ने सफलता अर्जित की है और विगत 10 महीने में हमारी सरकार ने 200 नक्सलियों को मार गिराया 800 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 738 नक्सलियों को को गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। इस प्रकार से नक्सलवाद दम तोड़ रहा है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप स्थित नंदनवन जंगल सफारी के वन अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम विलुप्त प्रजाति के सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध का रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने में सफल रही है। यह बीमार गिद्ध लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरता हुआ बीते दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद वनक्षेत्र के बागबाहरा पहुंचा था। इस बीमार गिद्ध के रेस्क्यू के बाद नंदनवन जंगल सफारी के वन्य चिकित्सकों एवं वन अधिकारियों ने बड़ी सावधानी के साथ इस गिद्ध का इलाज किया। इसके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी, जिसके चलते कुछ ही दिनों में यह गिद्ध स्वस्थ एवं सामान्य स्थिति में आ गया। जंगल सफारी की टीम ने इस गिद्ध को फिर से उड़ान भरने के लिए छोड़ दिया है। 
 नंदनवन जंगल सफारी के अधिकारियों द्वारा बीमार गिद्ध के बचाव कार्य की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने सराहना की है। उन्होंने गिद्ध के रेस्क्यू ऑपरेशन और इलाज में लगी अधिकारियों की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विलुप्त होती गिद्ध की इस प्रजाति का छत्तीसगढ़ के अधिकारियों द्वारा बचाव के लिए किए गए प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। गौरतलब है कि सफेद पूंछ वाला गिद्ध (वाईट रुम्पड वल्चर) एक संकट ग्रस्त प्रजाति है। वर्तमान में इस प्रजाति की संख्या देश में 13 हजार से भी कम रह गई है। यह गिद्ध बड़े पेड़ों पर घोंसला बनाते हैं और साल भर में केवल एक ही अंडा देते हैं, जिससे इनकी संख्या बढ़ने की गति धीमी होती है। ये गिद्ध केवल उन्हीं क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहां जैव विविधता समृद्ध होती है और प्रदूषण या औद्योगीकीकरण का प्रभाव कम होता है। गिद्ध के इस प्रजाति के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 
इसी कड़ी में भारत में वाईट रुम्पड वल्चर की निगरानी और संरक्षण के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) और ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व ने एक विशेष पहल करते हुए 10 सफेद पूंछ वाले एक गिद्धों को एक साथ जियो-ट्रैकिंग उपकरण के साथ जंगल में छोड़ा गया था, जिसमें से एक गिद्ध महाराष्ट्र राज्य में उड़ान भरते हुए छत्तीसगढ़ के इन्द्रावती टाईगर रिजर्व होते हुए कांकेर जिले से महासमुंद वन क्षेत्र बागबाहरा में पहुंच गया था। नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) और ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व का गिद्धों को छोड़ने का उद्देश्य उनके प्रवास मार्गों का अध्ययन करने के साथ- साथ उनको प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रख उनका संरक्षण और संवर्धन करना था। उन 10 गिद्धों में से एक गिद्ध 20 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर की उड़ान भरने के बाद महासमुंद वन क्षेत्र में आ गया था। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) की निगरानी टीम ने जियो-ट्रैकिंग उपकरण की मदद से जाना कि यह गिद्ध बागबाहरा जंगल मे एक ही स्थान पर लंबे समय तक रुका हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने नंदनवन जंगल सफारी रायपुर के अधिकारियों से सम्पर्क किया और पूरी स्थिति की जानकारी दी। 
नंदनवन जंगल सफारी के वन्यजीव डॉक्टरों और वन अधिकारियों की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बागबाहरा क्षेत्र से गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू किया और 26 अगस्त को उसे नंदनवन जंगल सफारी ले आए। यहां चिकित्सकों की देखरेख में गिद्ध को उचित उपचार और पोषण दिया गया, जिससे वह स्वस्थ होने लगा। कुछ दिनों में ही गिद्ध पूरी तरह से स्वस्थ हो गया और उसकी सक्रियता लौट आई। नंदनवन जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गणवीर ने बताया कि नंदनवन जंगल सफारी से वन्य जीव चिकित्सकों के सलाह के आधार पर 26 सितंबर 2024 को गिद्ध को फिर से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया, जिसके बाद यह गिद्ध यहाँ से 1100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए गुजरात के सूरत इलाके में पहुंच गया है। इस गिद्ध की लोकेशन की ट्रेकिंग बीएनएचएस द्वारा की जा रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। आगामी उपचुनाव के मद्देनजर उपचुनाव दक्षिण विधानसभा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना पुरानी बस्ती भाटा गांव में एस.एस.टी.पॉइंट लगाई गई है। आज एसएसटी पॉइंट भाटा गांव में वाहन चेकिंग के दौरान रिया कार क्रमांक सीजी 08 ए आर 8800 को रोक कर समक्ष गवाहन व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई। जिसमें कार सवार व्यक्ति के कब्जे में एक काला रंग का बैग को बारीकी से चेक करने पर बैग में नगदी रकम कुल 27.10.000 रुपए (27 लाख 10000 रुपए)रखा मिला, उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने बोलने पर उक्त व्यक्ति द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. आचार संहिता होने से उक्त रकम को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंपी गई है।