Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को प्रलोभन देने के लिए सोने के सिक्के बांट रही है. दीपक बैज ने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है. दरअसल, आज कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के मुद्दे और रणनीति को लेकर जानकारी दी. इसी बीच उन्होंने बीजेपी पर जनता को प्रलोभन देने अलग-अलग सामग्रियां बांटने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की बात कही.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा बीजेपी दक्षिण का उपचुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रही है. इससे साफ़ होता है कि बीजेपी डरी हुई है. उन्होंने कहा बीजेपी बिछिया, पायल, साड़ी, 5 सौ से एक हजार का नोट, ताश की गड्डी, सोने के सिक्के, दारू और अंटा गोलियां बांट रही है. इससे पता चलता है कि बीजेपी कितनी डरी हुई है. उन्होंने इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान में लेने की भी बात कही. दीपक बैज ने कहा, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है. लेकिन दक्षिण की जनता ने ठान लिया है कि इनके सोने, कंबल, साड़ी सब कुछ ले लेंगे लेकिन वोट कांग्रेस को ही देंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। जयस्तम्भ चौक से CM विष्णुदेव साय का रोड शो शुरू हो गया है। बीजेपी के रोड शो में 26 सालों तक रायपुर के सांसद और तीन प्रदेशों के राज्यपाल रहे रमेश बैस शामिल हुए। प्रचार रथ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद है। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव मतदाता जागरूकता अभियानः उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में मिलेगी 30 प्रतिशत तक छूट मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण उप-चुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। मतदान करने वालों को शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में खाने-पीने और होटल बुकिंग में विशेष ऑफर दिया जाएगा। शहर की प्रतिष्ठित सुखसागर रेस्टॉरेंट, मंजू-ममता रेस्टॉरेंट, बेबीलॉन, मेय-फेयर और फेयर-वे होटल की ओर से मतदाताओं को विशेष छूट दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेने मतदाता को अपने उंगली पर लगी स्यही दिखानी होगी।
मतदाता जागरूकता अभियान के चलते रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने यह मुहिम चलाई गई है। इसी क्रम में एमजी रोड स्थित सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक मतदाताओं को बिल में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं, नवा रायपुर स्थित होटल मेय-फेयर में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे लेने पर एक बुफे फ्री मिलेगी। साथ ही नवा रायपुर स्थित होटल फेयर-वे में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट और रूम बुकिंग में 25 प्रतिशत मिलेगा। मतदाता जागरूकता अभियान को अपना समर्थन देते हुए वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन होटल ने मतदाताओं को विशेष छूट देते हुए रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत, बुफे पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट देने के साथ ही 3 बुफे लेने पर 1 बुफे फ्री दिया जाएगा।
panchayattantra24.-रायपुर। छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य के बॉर्डर इलाके से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। माओवादियों ने जंगल में SLR समेत अन्य ऑटोमेटिक वेपंस छिपाकर रखे थे। जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद कर लिया है। वहीं बस्तर में पिछले 11 महीने में पुलिस ने AK-47, इंसास, SLR जैसे करीब 212 गन बरामद किए हैं। दरअसल, मुलुगु जिले की वोड्डुगुड़ेम गांव के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकली थी।
नक्सलियों ने जंगल में अपने एक सुरक्षित ठिकाने में हथियार छिपाकर रखे थे। जवान इसी जगह पहुंचे और नक्सलियों के SLR, बेल्जियम मॉडल SLR समेत 3 गन, और 165 लाइव बरामद किए हैं। बस्तर में 1 जनवरी से 8 नवंबर तक पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 97 मुठभेड़ हुई है। जिसमें 192 माओवादियों का शव बरामाद किया गया है। जबकि AK-47, इंसास, SLR , स्नाइपर समेत कुल 212 हथियार बरामद किए हैं। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का यह साल काफी सफल रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने से हर बार की तरह इस बार भी सियासत तेज है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने पर भाजपा सरकार को जहां कटघरे में खड़ा किया है, तो वहीं दूसरी ओर साय सरकार में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि साय सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक ओर धान खरीदी के लिए हमने टारगेट बढ़ाया था, तो दूसरी ओर किसानों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई थी. यही नहीं धान खरीदी केंद्रों के साथ-साथ समय में भी बढ़ोतरी की थी. 14 नवंबर को खरीदी शुरू करने से धान की कालाबाजारी तो होगी, इसके साथ बिचौलियों को भी फायदा होगा.
वहीं रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि 3 दिनों का समय शेष है, इस दौरान सघन चुनाव प्रचार होगा. सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल समेत हम सभी प्रचार करेंगे. उन्होंने कहा कि दक्षिण में बृजमोहन से बड़ा नेता कौन है? कितनी बार से जीत रहे हैं, अकेले काफी है. दूसरा पक्ष यह है कि सब लोगों ने बृजमोहन को छोड़ दिया है. धान खरीदी पर अमरजीत भगत के सवालों का जबाव देते हुए कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 110 लाख मीट्रिक टन से ऊपर धान नहीं खरीद पाई थी. हमारी सरकार आने के बाद 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है. उनके डेढ़ गुना से थोड़ा कम हम खरीदे. अमरजीत भगत क्या बात करेंगे, उनके समय में किसानों का शोषण और कालाबाजारी होती थी, किसानों को दर-दर की ठोकर खानी पड़ती थी. उन्हें 2 सालों का पिछला बोनस नहीं दिया. कांग्रेस को किसानों के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है.
panchayattantra24.-रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के तहत महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के क्षेत्र में विभिन्न 10 स्थानों में अधोसंरचना मद, रायपुर उत्तर विधायक निधि,जिला खनिज संस्थान न्यास मद से एकमुश्त 1 करोड़ 9 लाख 59 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नई सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण, पंडरी तराई में फिरतुराम वर्मा शासकीय मिडिल स्कूल एवं लोधीपारा की नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल में मरम्मत एवं रंगरोगन के नवीन विकास कार्य शीघ्र किये जाने वार्ड 12 के पार्षद एवं निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता ईश्वर टावरे, उप अभियंता नरेश कुमार साहू, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भिन्न स्थानों में विविध नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन कर उन्हें प्रारम्भ करवाया.
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता को तत्काल नवीन स्वीकृत विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष एवं महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के पार्षद डॉक्टर प्रमोद साहू ने वार्डवासियों की ओर से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को वार्ड नम्बर 12 के क्षेत्र में एकमुश्त 1 करोड़ 9 लाख 59 हजार रूपये के नए विकास कार्य भूमिपूजन करके प्रारम्भ करवाने पर हार्दिक धन्यवाद दिया.

panchayattantra24.-रायपुर। पीसीसी चीफ़ दीपक बैज ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कमल छाप ताश पत्ती दिखाते हुए भाजपा पर रायपुर दक्षिण में चुनाव सामग्री के रूप में बांटने का आरोप लगाया. बैज ने इसके साथ ही भाजपा पर अवैध सट्टा कारोबार चलाने का आरोप लगाया है. पीसीसी चीफ़ दीपक बैज ने राजीव भवन में आज प्रेस कांफ्रेंस कर ताश का एक पैकेट दिखाया. कमल फूल और उसके ऊपर भाजपा का नाम लिखे पैकेट और कार्ड को दिखाते हुए इसे रायपुर दक्षिण की जनता को बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह भाजपा की यह प्रचार सामग्री है, जो एक-एक युवा के घर में बँट रहा है. प्रदेश में अपराध और अपराधियों का मनोबल चरम पर है. गली-गली शराब बिक रही है, सूखे नशे की चपेट में युवा है और अब प्रचार सामग्री के रूप में में BJP जुआ खेलने के लिए ताश बाँट रही है.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 4 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को अब राशन नहीं मिलेगा। दरअसल, प्रदेश में राशनकार्ड नवीनीकरण की आखिरी तारीख खत्म हो गई है। प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा हितग्राहियों ने अपने राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब ऐसे कार्डों को ब्लॉक करने की तैयारी की जा रही है। इससे साफ है कि प्रदेश के 4 लाख 11 हजार 452 राशन कार्ड धारकों को अब राशन मिलना बंद हो जाएगा। इन राशन कार्डों में अब चावल-शक्कर या कोई भी सामान सरकारी राशन दुकानों से नहीं दिया जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इनमें से ज्यादातर राशनकार्ड धारक शहरी इलाकों के हैं।
दरअसल, खाद्य विभाग की ओर से प्रदेश में राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। प्रदेश में पिछले आठ महीनों से राशनकार्ड का सत्यापन चल रहा है, लेकिन 4 लाख 11 हजार 452 कार्डधारियों ने बार-बार अपील करने के बावजूद सत्यापन नहीं कराया। इस बार खाद्य संचालनालय ने सत्यापन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई है, जिसके कारण अब तक प्रदेश में 94.69% और रायपुर में 89.45% कार्डधारियों ने सत्यापन कराया है। जिससे उन्हें अपात्र माना जाएगा और उनके राशनकार्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के दक्षिण पर उपचुनाव होने को है। इसी सीट पर भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर है। इस सीट पर जहां भाजपा ने सुनील सोनी को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों के बीच इस चुनावी मैदान में कड़ा मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस इस सीट जीत के लिए पूरी ताकत झोक दी है। इसी बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती दी है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस इस चुनाव से ज्यादा वोट लाकर दिखाए। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा वोट पाकर दिखाए। आपको बता दें कि साल 2023 में रायपुर-दक्षिण क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेशभर में सबसे अधिक 67 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। उन्हें एक लाख नौ हजार 263 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 41 हजार 544 वोट मिले थे। जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गया।

panchayattantra24.-रायपुर। धारा 370 और 35A की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की नई शुरुआत हुई है, और यह क्षेत्र अब प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लेकिन कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे कुछ दल इस बदलाव से बेचैन नजर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हाल ही में धारा 370 की बहाली पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस की चुप्पी उनके राष्ट्रहित पर सवाल खड़े करती है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये दल क्षेत्र को फिर से 90 के दशक की अशांति की ओर ले जाना चाहते हैं। कांग्रेस को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, ताकि जनता जान सके कि वे विकास और शांति के पक्ष में हैं या अशांति के पुराने दौर की।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने आज दशहरा मैदान, बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के लिए 60.20 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति पत्र और घरों की चाबी सौंपी, साथ ही “हम होंगे कामयाब” अभियान के अंतर्गत युवाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान पत्र वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
\साथ ही “दीपावली मिलन समारोह” में सम्मिलित हुए और सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में सीएम ने कहा, धार्मिक और औद्योगिक रूप से समृद्ध बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोग, हमारी सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से खुश हैं, आमजनों को सभी योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर की घोषणा की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन , टंकराम वर्मा , सांसद कमलेश जांगड़े , विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।