Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में की । इस मौके पर मुख्य मंच से जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 का लांच एवं जिला लाइब्रेरी में कैरियर काउंसलिंग के लिए विशेष “कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर”का शुभारंभ किया गया। 
 मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण की मांग को तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा करते हुए अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास हो रहा है। हम सभी को मुख्यमंत्री के रूप में  विष्णु देव साय का क्षमतावान नेतृत्व मिला है। केवल 10 माह के कार्यकाल में इस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की वह काबिले तारीफ़ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन हमारी सरकार की प्राथमिकता में वे लोग हैं जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। हम राज्य के पुरातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए समाज में उन संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र की एकजुटता बढ़ती है। 
सरकार ने मात्र 10 महीनों के अल्प समय में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है। हमारी सरकार युवाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके रोजगार के लिए भी ज्यादा से ज्यादा अवसरों का निर्माण कर रही है। पिछले 10 महीनों में राज्य में 7 हजार से ज्यादा शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते हुए शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया गया है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार और तेज होगी। हमारा विजन डाक्यूमेंट तैयार है,हमारी नई उद्योग नीति भी तैयार है, इसे इसी राज्योत्सव के अवसर पर लांच किया जा रहा है। हमारा यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूता हुआ देश में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।
 राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा क़ि पूरे प्रदेश के लिए ख़ुशी का पल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण को 24 वर्ष पूरा हो गया जिसमे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए राज्य खेल अलंकरण शुरू किया है। इसके साथ ही खिलाडियों की सुविधा के लिए संसाधनों क़ा जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा क़ि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सब प्रदेश के विकास में सहभागिता निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प हेतु आह्वान किया है जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हमारी सरकार आज कार्य कर रही है। 
राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास आधारित प्रदर्शनी सजाई गई। अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किया साथ ही स्टॉल की सराहना की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आकर्षक सेल्फी प्वांइट मनोरंजन हेतु बनाये गये है छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित गढ़कलेवा,जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र था। छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति का सिलसिला देर रात तक चला। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्योत्सव में समा बांध दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से दर्शक सराबोर होते रहे। राज्योत्सव में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका श्रीमती कविता वासनिक, दुलदुला की संस्था छत्तीसगढी ‘रंगोली’ कार्यकम अंतर्गत मनहरण साहु एवं साथियों की प्रस्तुति ,करमदा की लोक सांस्कृतिक संस्था ‘झाँपी’ अंतर्गत मणिसिंह ठाकुर एवं साथी,कोहरौद के ‘बाबा के दीवाना’ पंथी पार्टी अंतर्गत मनोज मार्कण्डेय एवं साथी तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कल बलौदाबाजार में पत्रकारों पर मानहानि या केस दर्ज करने की धमकी दी। वे विभाग के किसी अधिकारी द्वारा हर माह 4 हजार रूपए वसूलने संबंधी प्रश्न पर भड़क गए। जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल होने गए मंत्री से न्यूज चैनलों के संवाददाताओं ने पूछा कि आपने 15 अगस्त को घोषणा की थी कि एक माह में झोला छाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी? जो अब तक नहीं हुई। इस पर जायसवाल ने धमकी दी कि आप सबूत दिखाइए अन्यथा आपके ऊपर भी मानहानि का केस करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने रायपुर पहुंची मशहूर गायिका नीति मोहन ने प्रेसवार्ता के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सवाल सुनकर असहज हो गई. दरअसल, प्रेसवार्ता के दौरान नीति मोहन ने सलमान खान को धमकी के मामले में कहा, नीति मोहन ने कहा, ऐसी धमकियों से डर का माहौल है. उन्होंने सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा, लेकिन सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी खबरें सुनती हूं तो मन अच्छा नहीं लगता. कोई भी नहीं चाहेगा कि किसी कलाकार को धमकी मिले. 
उनके परिवार को परेशानी में डाला जाए. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि उन्हें सद्बुद्धि दे. नीति सोनी के इस जवाब के बाद पत्रकारों के बीच इस विषय को लेकर जमकर चर्चा चल रही है. बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है. गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बताया था. 20 अक्टूबर को सलमान को भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने प्रख्यात लोक गायिका डॉ. शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। श्रद्धांजलि देते चरणदास महंत ने कहा, उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 

मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुँचाने लोग लिख रहे हैं पोस्ट कार्ड

 रायपुर, 05 नवम्बर 2024/ राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी लोगों के लिए उत्सुकता और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहाँ लोगों को छत्तीसगढ़ से जुड़े रोचक तथ्यों के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए क्विज ट्रिविया का आयोजन किया गया है। जिसमें स्क्रीन पर आये सवालों का जवाब फुर्ती से देना है। 20 सवालों का जवाब देने के लिए 90 सेकंड का समय दिया गया है। क्विज़ ट्रिविया में भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह नज़र आया। इस क्विज़ में ख़ासकर युवा वर्ग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बहुत रुचि ले रहे हैं। उल्लेखनीय है की इस वेब गेम को जनसंपर्क संचालनालय की इन हाउस डिजिटल टीम द्वारा किया गया है। प्रतिभागियों को विभाग द्वारा तत्काल ई-सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री जी के कट आउट के साथ फोटो क्लिक करवाने उत्साहित जन समुदाय जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कट आउट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री जी की जीवंत तस्वीर के साथ लोग बड़े उत्साह के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। ‘कैसा हो मेरे सपनों का छत्तीसगढ़‘ मुख्यमंत्री जी तक पोस्ट कार्ड के माध्यम से पहुँचा रहे अपनी बात जनसंपर्क विभाग के स्टाल में मेरे सपनों का छत्तीसगढ़ विषय पर पोस्ट कार्ड भी रखे गये हैं। इन पोस्ट कार्ड के माध्यम से सीधी अपनी बात मुख्यमंत्री जी तक पहुँचाने के लिए प्रदेश की जानता उत्साहित है।

*राज्योत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन*

 रायपुर, 05 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है और युवा अवस्था में ही इस राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया है। राज्योत्सव के मौके पर अपनी विरासत को सहेजने और छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें। नागरिकगणों से यह अपील राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की।

 इस मौके पर अपने संबोधन में श्री डेका ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को 24 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण है। इन वर्षाे में हमने एक मजबूत आधार बनाया है और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य निर्माण का स्वप्न देखने वाले और इसके लिए संघर्ष करने वाले पुरखों को भी नमन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। छत्तीसगढ़ में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। जनजातियों, महिलाओं एवं युवाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए भी निरंतर पहल की जा रही है।

 राज्यपाल ने कहा कि पिछले 23 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक ठोस धरातल निर्मित हुआ है। इस दौर में राज्य की सांस्कृतिक रूप से भी एक अलग पहचान बनी है। वर्तमान में भी सांस्कृतिक समृद्धि के लिए चहुंमुखी प्रयास किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन पर्याप्त हैं, चाहे वन हो, खनिज हो या मानव संसाधन हो, सभी का उचित दोहन किया जाना अभी बाकी है। संसाधनों के दोहन के साथ ही हमें इस पर भी गहन चिंतन करना होगा कि विकास का पैमाना क्या हो। विकास की सतत् प्रक्रिया में प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे, यह भी ध्यान रखना होगा। हम सबको आज संकल्प लेना होगा कि छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करेंगे। 

 राज्य की उन्नति के लिए शांति जरूरी है, विगत कुछ वर्षों से नक्सल हिंसा से छत्तीसगढ़ का कुछ हिस्सा प्रभावित रहा है। इस हिंसा को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार साझा प्रयास किये जा रहे हैं। आशा है कि जल्द ही इस हिंसा से राज्य को मुक्ति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की दौड़ में आगे बढ़ेगा।

 राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस राज्य को अग्रणी राज्य बनाने के लिए अधिक से अधिक योगदान दें साथ ही आज एक संकल्प लें कि अपने प्रदेश की, शहर की सार्वजनिक संपत्तियों, सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करेंगे, उसे संभालेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

  

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने संयुक्त मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ में जन्म लिया और बड़े हुए वे लोग तब और अब के फर्क को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें याद होगा कि किस तरह छत्तीसगढ़ में बार-बार अकाल पड़ता था। किसानों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता था। सौभाग्य से जब अटल जी प्रधानमंत्री बने तो छत्तीसगढ़ की पीड़ा को समझा और अलग राज्य का निर्माण किया। 24 साल पूरे हो गये हैं। छत्तीसगढ़ विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कार्यक्रम में लोक कलाकारों को अधिकतम जगह दी है। इसके साथ ही छालीवुड और बालीवुड के कलाकारों को भी जगह दी है। मैं सभी कलाकारों का अभिनंदन करता हूँ। हमारी कला हमारे विचारों को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति इस मामले में बहुत समृद्ध है हमारे यहां हर विधा के कलाकार हैं। छत्तीसगढ़ में लोक गायन, लोक कला एवं सभी विधाओं को हमारी सरकार प्रोत्साहित कर रही है। शिल्प ग्राम स्थापित किये गये हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने तीज त्योहारों, देव स्थलों, मड़ई मेलों को भी सहेज रहे हैं। विकास के लिए सबसे बड़ी ताकत संस्कृति से ही मिलती है। संस्कृति हमें बताती है कि विकास की दिशा क्या होनी चाहिए। प्राथमिकता क्या होनी चाहिए, सोच क्या होनी चाहिए, दृष्टिकोण क्या होना चाहिए और लक्ष्य क्या होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक का आचार-विचार और व्यवहार संस्कृति ही तय करती है और इसी के अनुरूप नीति निर्धारण के लिए सरकार को प्रेरित करती है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है उसमें संस्कृति को सबसे ज्यादा तवज्जो दी है। संस्कृति ही समाज में ताकत पैदा करती है। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में बेहद समृद्ध है। पर्यटन की यहां बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि किस तरह से भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थों का विकास किया जा रहा है। माता शबरी और माता कौशल्या के धाम को संवारा जा रहा है। राजिम, सिरपुर, मधेश्वर, भोरमदेव, बारसूर आदि अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनका विकास किया जा रहा है। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी शिल्प कला को सहेजा जा रहा है और प्रोत्साहित किया जा रहा है। खादी के वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की छूट देकर इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सबके साथ ही प्रदेश के खानपान की अपनी विशेषता है। संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल है। यह राज्य हमने बनाया है संवारा है और आगे भी इसे हम ही संवारेंगे। 

 इस मौके पर छत्तीसगढ़ नैसर्गिक पर्यटन पत्रिका और संस्कृति विभाग की पत्रिका ‘बिहनिया‘ का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

रायपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने आज शाम नया रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में खाद्य विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विधायक श्री संपत अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बघेल ने विभागीय स्टॉल में विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लोगों को जानकारी प्रदान करने लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा लिया।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्टॉल में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने को कहा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के स्टॉल में धान खरीदी और पीडीएस सहित कई योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है।

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा 5 नवम्बर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व आगामी 4 दिनों तक धूमधाम से मनाया जायगा। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह पर्व खरना, संध्या अर्घ्य, प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ समाप्त होगा । उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा है कि छठ पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोली चली है। अज्ञात लोगों ने आदतन अपराधी साहिल खान पर हमला किया। घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक जेल में अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दो राउंड फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, साहिल खान नाम के युवक पर गोलियां चलाई गईं। वो आदतन बदमाश है। 
घायल को इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एडिशनल एसपी लखन पटेल गंज पुलिस के दल बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी मीडिया और न्यूज चैनलों से मिली। पुलिस जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस फायरिंग में जेल परिसर और मुख्य द्वार पर तैनात किए जाने वाले जेल प्रहरियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि सेंट्रल जेल में कोयला, शराब, कस्टम मिलिंग, महादेव सट्टा और खनिज घोटाले के तीन दर्जन से अधिक हाई प्रोफाइल के आरोपी सजा याफ्ता हैं। इनमें से कुछ को हाल में प्रदेश के अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया था।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर दीवाली और छठ पूजा के चलते यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बीच सारनाथ एक्सप्रेस में बम मिलने की सुचना के बाद यात्रियों को उतारा गया. स्टेशन पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की बड़ी संख्या में मौजूद है. आज रायपुर रेल्वे स्टेशन में मॉकड्रील किया गया. इस दौरान करीब 50 से अधिक अधिकारी मौके पर तैनात थे, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा करते समय सतर्क रहें और आपातकालीन स्थितियों में धैर्य बनाए रखें.