Browsing: रायपुर

 
 

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में भाजयुमो नेता से लूटपाट की घटना हुई। चाकू की नोक पर लूटपाट को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की गई। भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर चांपा के रहने वाले हैं। वह ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीडीनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 1 नवंबर को रात 9:00 बजे अज्ञात तीन व्यक्ति स्कूटी में सवार होकर आए डंडा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल और पैसा चीन लगे इस दौरान प्रार्थी का दोस्त प्रशांत पांडे भी ऑफिस के बाहर खड़ा हुआ था प्रसाद ने इस बात का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे और चाकू हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से आगे स्थित रेस्टोरेंट के पास रुके थे। 
 इस दौरान जो व्यक्ति 10 हजार रुपए और मोबाइल लूटा था वह भागने लगा। इसके बाद कुछ दूर जाकर वह प्रार्थी और उसके साथ ही का इंतजार करने लगा। जब पकड़ने गए तो अपने पास रखें चाकू से हमला कर दिया। जिससे प्रशांत और शिवम को चोट आई है। इसकी सूचना डीडी नगर थाना को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरी तरह से ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर चुनौती बनी हुई है। उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे दी है। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि ‘कांग्रेसी मुझे भूमिपूजन के बाद उद्घाटन वाला काम बताए, मैं कांग्रेस नेताओं के घर चपरासी रह जाउंगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी केवल स्वार्थ की राजनीति करते हैं।’ इधर इस चुनौती को पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि उत्तर में ऊपर से आए BJP विधायक अभी उतरे नहीं है। पुरंदर मिश्रा को अभी भी मोहल्ला और वार्ड पता नहीं है। मेरे कार्यकाल में करोड़ों रु के विकास उत्तर विस में हुए। पुरंदर मिश्रा आएं मैं अपनी स्कूटर में विकास दिखाऊंगा।
 

नई दिल्ली। खजूर तो सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है।लेकिन पुरुष से ज्यादा महिला के लिए अच्छा होता है। खाली पेट 2 खजूर खाने के फायदे के बारे में जानें।

फर्लिटी के लिए फायदेमंद:खजूर प्रजनन प्रणाली को प्रजनन क्षमता से लेकर ओव्यूलेशन, हार्मोन संतुलन और प्रसव तक सहायता प्रदान कर सकता है। खजूर के पराग प्रजनन क्षमता और हार्मोनल समस्याओं में मदद कर सकते हैं। खजूर नैचुरल प्रसव की संभावना को भी बढ़ा सकते हैं और सिजेरियन डिलीवरी से जुड़ी जटिलताओं को कम कर सकते हैं।

गर्भावस्था पोषण:गर्भावस्था के दौरान खजूर खाने की अक्सर सलाह दी जाती है क्योंकि उनमें फोलेट की मात्रा अधिक होती है, जो एक बी विटामिन है जो भ्रूण के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। खजूर में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो ऑक्सीटोसिन की नकल करते हैं, जो स्वस्थ संकुचन को सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकते हैं।

हड्डी का स्वास्थ्य: खजूर में बोरॉन होता है, जो एक ऐसा खनिज है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। खजूर के नियमित सेवन से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है, खासकर महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ।

बालों का स्वास्थ्य:खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्कैल्प में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देता है और बालों के विकास में मदद करता है। वे विटामिन बी5 का भी एक अच्छा स्रोत हैं। जो बालों के रोम को मजबूत करने में मदद करता है।

त्वचा का स्वास्थ्य:खजूर में विटामिन सी और डी भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेजन के विकास और कोमलता को बढ़ावा देता है।

दिमाग के लिए होता है हेल्दी: खजूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बना सकते हैं।खजूर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका अर्थ है कि वे रक्त शर्करा के बढ़ने की संभावना कम रखते हैं।

पीएमएस में राहत:खजूर में मैग्नीशियम का उच्च स्तर होता है। जो पीएमएस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। खजूर के बीजों और पत्तियों से निकलने वाले अर्क ई-कोली और निमोनिया सहित हानिकारक बैक्टीरिया का प्रतिरोध करने में मदद कर सकते हैं।

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब फिल्म रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। पहले दिन के दमदार कलेक्शन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ कार्तिक आर्यन के करियर की हाइएस्ट ओपनर साबित हुई। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।

‘भूल भुलैया 3’ ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपए से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी है और इसने 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यानी दो दिन में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने कुल 72 करोड़ कमा लिए हैं।

‘प्यार का पंचनामा 2’ को पछाड़ा

कार्तिक आर्यन ने 72 करोड़ के दमदार कलेक्शन के साथ अपनी सुपरहिट फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ को पछाड़ दिया है। साल 2015 में रिलीज हुई इस रॉम-कॉम फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

‘सिंघम अगेन’ को नहीं दे पाई मात

‘भूल भुलैया 3’ दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) से हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रेस में फिलहाल ‘भूल भुलैया 3’ ‘सिंघम अगेन’ से पीछे है। जहां कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ने दो दिन में 72 करोड़ रुपए कमाए हैं तो वहीं ‘सिंघम अगेन’ के दो दिनों का कलेक्शन 85 करोड़ रुपए है।

वर्ल्डवाइड ‘भूल भुलैया 3’ ने किया बंपर कलेक्शन

2022 में कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया 2 में रूह बाबा अवतार में देखने के बाद से ही फैंस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज के बाद दर्शक इसपर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड भी खूब नोट छाप रही है। पहले दिन ही ‘भूल भुलैया 3’ ने दुनिया भर में 55.30 करोड़ की ओपनिंग ली है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने के साथ ही भाई और बहन के मध्य स्नेह सदैव बना रहे, यह शुभाशीर्वाद ईश्वर से मांगती हैं।

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय का कोई दौरा कार्यक्रम नहीं है। वे दिनभर हाउस में ही रहेंगे। शाम 6 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वे अधिकारियों और जिन्होंने मुलाकात का समय लिया होगा उनसे ही मिलेंगे।

देर रात सीएम ने किया था ट्वीट- झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया।

कांग्रेस जहां भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है। जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में “मोदी की गारंटी” के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।

खड़गे जी ने कर्नाटक के संदर्भ में “उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें” वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खड़गे जी ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खड़गे जी को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।

भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर, 2024 को मनाया जाएगा। भाई दूज का दूसरा नम यम द्वितीया भी है। क्योंकि यह भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए भगवान यम (मृत्यु के देवता) की पूजा के रूप में मनाया जाता है।

भाई दूज का त्योहार क्यों मनाते हैं

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाई दूज के त्योहार का महत्व एक कथा से जुड़ा है। इस कथा के अनुसार, एक समय की बात है, भगवान यमराज ने अपनी बहन यमुना से यमुना नदी का स्वच्छ और पवित्र जल प्राप्त करने का वरदान मांगा। अपने भाई की चिंता से परेशान होकर यमुना, भगवान यम को वरदान के रूप में वह विशेष जल प्रदान करती है। इस वरदान के फलस्वरूप भाई यमराज को क्रोध से मुक्ति मिल जाती है और वे दुःख और संकट से मुक्त हो जाते हैं। इसलिए भाई दूज को “यम द्वितीया” भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है, और इस दिन भाई की लंबी उम्र के लिए यमराज की कृपा और आशीर्वाद मांगा जाता है।

यमुना ने मांगा था वरदान

स्नान के बाद यमुना ने यमराज का पूजन कर उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना के आतिथ्य से यमराज प्रसन्न हुए और उन्होंने अपनी बहन से वर मांगने को कहा। तब यमुना ने कहा, “हे भद्र! आप प्रति वर्ष इस दिन मेरे घर आया करें और मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई का आदर-सत्कार करें, उसे आपका भय न रहे।” यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्र और आभूषण दिये और यमलोक चले गये। तभी से इस दिन से भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है। इसी कारण से यह माना जाता है कि भाईदूज के दिन यमराज और यमुना की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

भाई दूज पूजन का शुभ मुहूर्त-

पंचांग के अनुसार द्वितीय तिथि का आरंभ 2 नवंबर रात 8 बजकर 22 मिनट और समाप्ति 3 नवंबर रात 11 बजकर 6 मिनट है। ऐसे में भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। जबकि भाई दूज पूजन का समय दिन में 11:45 मिनट से 1:30 मिनट तक उत्तम रहेग। पौराणिक मान्यता है कि अगर बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों को तिलक करती हैं, तो भाइयों की उम्र लंबी होती है और भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी दीर्घ आयु की कामना करती हैं।

भाई दूज पूजन और तिलक विधि-

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बहनों को उत्तर-पूर्व दिशा में मुंह कराके भाई को तिलक करना चाहिए और फिर मुंह मीठा कराना चाहिए। फिर आपको भाई की आरती उतारनी चाहिए और नारियल देना चाहिए। भाईयों को बहनों को कोई उपहार देना चाहिए ऐसा करना शुभ माना जाता है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर यानि आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

रायपुर। छठ पूजा के त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काचीगुडा-दरभंगा-काचीगुडा के मध्य छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की है। इस विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों को बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

ट्रेन नंबर 07691 के तहत काचीगुडा से दरभंगा के लिए यह स्पेशल ट्रेन 3 और 10 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया स्टेशन पर 9:10 बजे, दुर्ग पर 11:55 बजे, बिलासपुर पर 2:30 बजे, रायगढ़ पर 4:25 बजे, और तीसरे दिन 1:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

इसी प्रकार, दरभंगा से काचीगुडा के लिए ट्रेन नंबर 07692 के साथ यह ट्रेन 5 और 12 नवंबर को 3:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर 3:08 बजे, बिलासपुर पर 5:00 बजे, दुर्ग पर 7:48 बजे, गोंदिया पर 10:20 बजे होते हुए तीसरे दिन 11:45 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।

रायपुर। श्री गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 11 दिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 10 नवम्बर को नगर कीर्तन व 15 नवम्बर को गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी, आज पहले दिन प्रभातफेरी सुबह 05 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होके संजय गांधी चौक, नहरपारा, गुरुनानक चौक,जवाहर नगर,फूल चौक,बढ़ई पारा, राठौर चौक,तेलघानी नाका होकर गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित होके श्री गुरुनानक देव जी की स्तुति वंदना में शबद कीर्तन करते हुए, इस दौरान रास्ते में विजय मुंडेजा, रमेश घुरिया,सुनील डोडानी,नन्दलाल डोडानी,बिन्नी सिंह बागल,विजय नारा,चंदन लालवानी,महेश साधवानी,जय प्रकाश कृष्णानी ने अपने निवास में प्रभातफेरी बुलाकर संगत का भव्य स्वागत किया।

प्रभातफेरी में प्रमुख रुप से सुरेंद्र सिंह छाबड़ा (अध्यक्ष, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी),इंदरजीत सिंह छाबड़ा,गुरमीत सिंह गुरदत्ता,तेजिंदर सिंह होरा, हरजीत सिंह अजमानी, इंदरपाल सिंह अजमानी, गुरदीप सिंह छाबड़ा,महेंदर पाल सिंह छाबड़ा,रश्मित सिंह टुटेजा,सतपाल सिंह खनूजा,अमनदीप सिंह छाबड़ा, लक्की मक्कड़,हरदीप खुराना, तेजपाल सिंह, संजीत कौर,मंजीत कौर गुरदत्ता, रानी छाबड़ा,मंजीत कौर पसरीजा, बलजीत कौर शामिल हुए।