Browsing: रायपुर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है।

पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। वन्य जीव संरक्षण को बस्तर ओलंपिक का मस्कट समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

गौवंश की पूजा अर्चना के बाद जब प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया तो मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने श्री भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनीतिक पर्यटन पर हैं, मुख्यमंत्री आंखों पर पट्टी लगाए हुए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। इस राज्य में पूरी तरह से कानून अंधा हो चूका है, अंधेर नगरी चौपट राजा वाला हाल है। अपराध की घटनाओं पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा सरकार के पास उपाय नहीं कैसे रोके, गृहमंत्री का कोई अता-पता नहीं है। सरकार भगवान भरोसे चल रही है जनता खुद मालिक बन गई है, जगह-जगह आग लग रही है, सरकार राज्य का सौहार्द खराब कर रही है।

प्रदेश में पिछले दो दिनों में पांच मर्डर के जवाब में बैज ने कहा यह सरकार अराजकता पर उतर आई है। इनसे अपराध रुक नहीं रहे, सरकार अपराध को रोकने के बदले सिर्फ कमीशनखोरी पर लगी है।

राज्य स्थापना दिवस और छत्तीसगढ़ के 24 साल का होने पर बैज ने कहा आज बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। बीजेपी ने राज्य के विकास को अवरिद्ध कर दिया है। इस सरकार के पास कान करने को कुछ है नहीं,रही बात दीपोत्सव को लेकर वो तो दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ तो क्या पूरे देश में दीपोत्सव चलता है। अब सरकार इसे अपनी उपलब्धि बताता है तो यह हद है।

रायपुर। आज 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस की 24वां वर्षगांठ मनाई जा रही है। पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेता स्थापना दिवस की बधाई दे रहे हैं। प्रदेश के मुखिया ने भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 24वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की तरक्की की कामना करते हुए प्रदेश के नागरिकों से अपने घरों में दीप जलाकर,दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाने का आह्वान किया‌।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।

राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।

रायपुर। राजधानी रायपुर हत्या की एक और वारदात से सहम गया है। बीते 4 दिनों के भीतर सिर्फ रायपुर में ही हत्या की 6 वारदात सामने आ चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। जिससे पुलिस प्रशासन और लॉ एंड ऑर्डर पर सवालिया निशान खड़ा हो रहे हैं। ताजा मामला भाठागांव Bsup कॉलोनी का है जहां कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में संजय यादव नमक युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुरानी बस्ती थाने का घेराव किया है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

पहली वारदात : रायपुर के उरला क्षेत्र में 19 वर्षीय नारायण देवांगन की हत्या एक पुराने विवाद के चलते 17 वर्षीय नाबालिग ने चाकू से नौ वार कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते थे और आपसी दोस्त थे, लेकिन नारायण द्वारा बार-बार अपशब्द कहे जाने से आरोपी नाराज

दूसरी वारदात : कल दीपावली की शाम लोग घरों में पूजा अर्चना हर्षोल्लास मना रहे थे और तेलीबांधा इलाके में 18 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई। वह अपने मोहल्ले देवार पारा में घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नशे में धुत युवकों ने कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष बुरी तरह से घायल हो गया। सीने पर जख्म के निशान हैं। वहीं सीने पर उसके 786 का टैटू बना हुआ है।आसपास के लोगों ने फौरन तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। कृष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तेलीबांधा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

तीसरी वारदात : तीसरी वारदात में खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंती विहार में एक सनसनीखेज हत्या की घटना हुई है। सक्सेना नर्सिंग होम के सामने 72 वर्षीय रत्नेश्वर बनर्जी पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई। इस हमले में उनकी पत्नी माया बनर्जी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

चौथी वारदात : खम्हारडीह थाना इलाके के कचना स्थित रहेजा निर्वाणा सोसाइटी का है। यहां एक ठेकेदार प्रेम साहू ने जेसीबी चालक सुंदरलाल साहू की हत्या कर दी। उसने सुंदरलाल साहू पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया। इससे सुंदरलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पांचवी वारदात : रायपुर के रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिगों ने मिलकर चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है। युवक के गले और सीने पर वार किया गया है। इनके बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था, जिसे लेकर हत्या की गई है। वहीं वारदात के बाद आधे घंटे तक जमीन पर लहूलुहान पड़ा युवक दर्द से तड़पता रहा, जिसके बाद जीआरपी पहुंची।

छठवी वारदात : छठवी वारदात भाठागांव Bsup कॉलोनी का है जहां कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में संजय यादव नमक युवक की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुरानी बस्ती थाने का घेराव किया है।

जशपुर। दीपावली का त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके कैम्प कार्यालय में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का स्वागत कर उनसे आत्मीयता के साथ मुलाकात की। बगिया कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री से मिलने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उन्हें दीपावली का उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। हितग्राहियों ने भी पूरे आदरभाव से मुख्यमंत्री की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहार स्वरूप धान की बालियां भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई से दीये और कलश खरीदे। श्रीमती तिलासो बाई को पक्का आवास तो मिला ही है, उन्हें माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वे इस चाक से दीये, कलश, घड़े जैसी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट बाजार में बेचती हैं।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही तिलासो बाई, नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में हुआ इजाफा

प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है। उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दीया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजे बनाती हैं। दीपावली के समय उनके समानों की अच्छी खासी बिक्री हुई। इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाती हैं।

राजनांदगांव। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख 10 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित फोन नंबर्स के आधार पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित छत्रपाल साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें ऑईफोरेक्स नामक कंपनी से लगातार फोन कॉल आया। जिसमें ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की जानकारी दी गई। बातचीत के बाद उन्होंने डीमैट एकाउंट भी ओपन करा लिया। जिसमें बारी-बारी से शेयर ट्रेडिंग के लिए कुल 2 लाख 10 हजार रुपए पेमेंट किया। लेकिन स्कीम के मुताबिक रकम वापस नहीं किया गया। रकम विड्राल करने की बात कहने पर आना कानी करने लगे। इससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद कोतवाली पहुंचकर उन्होंने मामले की शिकायत की। इसके बाद जांच की जा रही है।

रायपुर। विस् अध्यक्ष रमन सिंह से SI भर्ती के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। साझा करते हुए रमन सिंह ने x पर लिखा, आज कवर्धा निवास में SI भर्ती के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं व्यक्त कीं और पिछली सरकार से लंबित SI भर्ती का परिणाम जारी होने पर आभार जताया। कवर्धा से चयनित हुए सभी 40 प्रतिभागियों को बहुत शुभकामनाएं, आप सभी पुलिस बल से जुड़कर प्रदेश की सुरक्षा में अपना योगदान सुनिश्चित करें ऐसी कामना करता हूं।

घर-घर दीवाली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि को लेकर दुविधा की स्थिति है। कहीं 31 अक्टूबर तो कहीं 1 नवंबर को दीवाली मनाई जाएगी।

दीवाली किसी भी दिन मनाई जाए, लेकिन पूजा का महत्व कम नहीं हो जाता है। यहां हम आपको घर पर दीवाली पूजा की आसान विधि बताएंगे। इसके लिए घर पर किसी पंडित को भी बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी।

घर पर लक्ष्मी जी की पूजा कैसे करें?

* दीवाली वाले दिन सुबह जल्दी उठे। घर की साफ-सफाई के बाद स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पंचांग में दिन का चौघड़िया देखें और तय करें कि किस शुभ मुहूर्त में पूजा करना है।

* शुभ मुहूर्त शुरू होने तक सभी जरूरी सामग्री जुटा लें। पूजन सामग्री की लिस्ट नीचे दी गई है। पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी के साथ ही भगवान गणेश की तस्वीर भी रख लें। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।

* पूजा स्थल पर एक चौकी तैयार करें। इस पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाएं। इसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर रखें। स्वयं आसन बिछाकर बैठे। सबसे पहले शुद्ध जल छिड़कें।

* इसके बाद अबीर, गुलाल से गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करें। अक्षत चढ़ाएं। फूल अर्पित करें। नारियल चढ़ाएं। धूप-अगरबत्ती लगाएं। घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो पूजा में गंगाजल रखें।

* भोग में सफेद रंग की मिठाई का उपयोग करें। पंचामृत भी तैयार करें। भोग लगाएं। साथ में पान का पत्ता भी चढ़ाएं। आरती करने से पहले ध्यान लगाएं। मन ही मन माता लक्ष्मी और गणेश जी ध्यान न करें।

* लक्ष्मी पूजा में कुछ खास फलों का भोग लगाया जाता है। जैसे- गन्ना अनिवार्य रहता है। इसके अलावा सिंघाड़ा, केला, सेब और अमरूद का भोग भी लगाया जाता है। घर में बनी चीजों का भोग भी लगा सकते हैं।

* आरती के लिए अलग थाली तैयार करें। इसमें घी का दीपक रखें। कपूर भी शामिल करें। परिवार के सभी सदस्यों की पूजा पूरी होने के बाद सभी मिलकर आरती करें। पहले गणेश जी और फिर लक्ष्मी जी की आरती गाएं।

* सभी लोग बारी-बारी से आरती लें। फिर प्रसाद ग्रहण करें। पूजा में रखें दीपक जलाएं और घर में अलग-अलग स्थानों पर रखें। इसके बाद आतिशबाजी करें। सभी मिलकर भोजन करें।

गहनों और रत्नों की पूजा

लक्ष्मी जी की पूजा में घर में रखें गहनों और रत्नों को भी शामिल करें। कुछ लोग चांदी का सिक्का खरीदते हैं। इनको भी पूजा में शामिल करके पूजा करें। पहले दूध से साफ करें, फिर कुमकुम व अक्षत लगाएं।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की सामग्री

* माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर

* कुमकुम, पीला सिंदूर, रोली, सुपारी, नारियल, अक्षत

* अशोक और आम के पत्ते

* हल्दी, दीप-धूप, कपूर, रुई, कलावा, अगरबत्ती

* मिट्टी के दीपक और पीतल का दीपक

* दही, शहद, गंगाजल, फूल, फल, गेहूं-जौ, दूर्वा

* सिंदूर-चंदन, पंचामृत, बताशे, खील

* लाल या पीले वस्त्र

* लकड़ी की चौकी

* कमल गट्टे की माला

* कलश, शंख, थाली, चांदी का सिक्का

* बैठने के लिए आसन और शुद्ध जल आदि।

* गन्ना, केला, सेब, सिंघाड़ा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।