Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

publicuwatch24.-रायपुर। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के 16 मरीजों की आंख में संक्रमण हो गया। सभी मरीजों को रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई मरीजों की आंख की रोशनी जाने की आशंका के बीच दिल्ली से 3 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मेकाहारा पहुंची है। ये टीम मरीजों की जांच कर रही है। दरअसल, बीतें दिनों दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में कुल 39 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद लोगों की आंखों में दिक्कत आ गई है।
ऑपरेशन के बाद अब किसी को एक आंख से पूरी तरह दिखना बंद हो गया है तो किसी को धुंधला दिख रहा है। इसके बाद कई मरीजों को रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल इनका इलाज राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। प्रदेश में 22 सितंबर 2011 को सरकारी लापरवाही के चलते 50 से ज्यादा लोगों के आंखों की रोशनी चली गई थी। प्रदेश के 2 सरकारी शिविरों में मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था। बालोद, बागबाहरा और राजनांदगांव-कवर्धा में लोग इसके शिकार हुए। इस मामले में दुर्ग सीएमओ समेत बालोद बीएमओ, तीन नेत्र सर्जन सस्पेंड हुए थे। इसे अंखफोड़वा कांड भी कहा गया।

panchayattantra24.-रायपुर। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के 16 मरीजों की आंख में संक्रमण हो गया। सभी मरीजों को रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई मरीजों की आंख की रोशनी जाने की आशंका के बीच दिल्ली से 3 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मेकाहारा पहुंची है। ये टीम मरीजों की जांच कर रही है। दरअसल, बीतें दिनों दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में कुल 39 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद लोगों की आंखों में दिक्कत आ गई है।
ऑपरेशन के बाद अब किसी को एक आंख से पूरी तरह दिखना बंद हो गया है तो किसी को धुंधला दिख रहा है। इसके बाद कई मरीजों को रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल इनका इलाज राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। प्रदेश में 22 सितंबर 2011 को सरकारी लापरवाही के चलते 50 से ज्यादा लोगों के आंखों की रोशनी चली गई थी। प्रदेश के 2 सरकारी शिविरों में मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था। बालोद, बागबाहरा और राजनांदगांव-कवर्धा में लोग इसके शिकार हुए। इस मामले में दुर्ग सीएमओ समेत बालोद बीएमओ, तीन नेत्र सर्जन सस्पेंड हुए थे। इसे अंखफोड़वा कांड भी कहा गया।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं।
मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। साथ ही इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यम की पूजा का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छोटी दिवाली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो।

panchayattantra24.-रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।

panchayattantra24.-रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।

panchayattantra24.-रायपुर। BJP ने कॉर्टून जारी कर लिखा, भाजपा के सिर पर ही सजेगा रायपुर दक्षिण का ताज। फर्क साफ है…कांग्रेस का मंत्र – जाल बिछाओ ऐसे की हार जाए आकाश…भाजपा का मंत्र – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास एक औरX पोस्ट में बीजेपी ने लिखा,उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, भूपेश बघेल शायद भूल गए कि अपने कुशासन में छत्तीसगढ़ को कमीशनखोरी से एटीएम बनाकर गांधी परिवार को दे दिया था।

panchayattantra24.-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयास से नाराणपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए 29 करोड़ 53 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक नारायणपुर केदार कश्यप के प्रयासों से नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रवासियों की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत थे। स्वीकृत राशि से नारायणपुर के पल्ली छोटेडोंगर ओरछा मार्ग लगभग 12 किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा। इस आशय का स्वीकृति आदेश लोक निर्माण विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विधायक अंबिका मरकाम को जन्मदिन की बधाई दी । X पर सीएम साय ने लिखा, सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। रमन सिंह ने दी बधाई – सिहावा से कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।

panchayattantra24.-रायपुर। लंबे अरसे से सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को कल बड़ी राहत मिली, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर इस परीक्षा के रिजल्ट कल सवेरे घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में 959 युवाओं का चयन सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पदों पर हुआ है। परीक्षाफल घोषित होने से उत्साहित अभ्यर्थियों ने कल नवा रायपुर सर्किट हाउस में मख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। चयनित अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से मिलकर उनका आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
चयनित अभ्यर्थियों के परिजनों और अभ्यर्थियों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री साय ने चयनित अभ्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा इस वर्ष आप सबकी दीपावली होगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री साय का आभार माना। मुलाक़ात के दौरान एडीजीपी एस.आर.पी. कल्लुरी, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुस्लिम समुदाय के प्रतिभागियों ने भी इसमें बाजी मारी है। मुस्लिम समुदाय से हिना खान, अफसाना अंसारी, अय्यूब अंसारी, अब्दुल रियाज़, ग़जाला अंजुम, अकबर खान, रुखसाना बानो, मो. फरहान दयाला, हसनैन रज़ा और मिसबाहुल हुदा खान का चयन हुआ है। उन्हें रिटायर्ड डीएसपी शोएब अहमद खान, शमशीर खान, कादिर खान, शौकत अली , शफीक खान, और एएसपी रहे शाहिद अली सहित जकात फाउंडेशन, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ पत्रकार तंजीम व विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने मुबारकबाद दी है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अगस्त-सितम्बर में इंटरव्यू हुआ था, तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान साव दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। साथ ही उपराष्ट्रपति को राज्योत्सव में शामिल होने का न्योता देंगे राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। नरक चतुर्दशी की दी शुभकामनाएं – आप सभी को नरक चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण जी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और आप सभी का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहे। दत्तोदीपश्चतुर्दश्यां नरकप्रीतये मया। चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये।।