Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय बिलासपुर के लिए रवाना हुए। बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ‘सिम्स’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य क्षेत्र में आज दो बड़े सौगात मिलेंगे। धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली छत्तीसगड़ को दो बड़े उपहार देंगे। बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ‘सिम्स’ का लोकार्पण होगा। 200 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ‘सिम्स’ । इसके अलावा रायपुर में केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास होगा। 90 करोड़ की लागत से 24 माह में बनकर 100 बिस्तरों का प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र तैयार होगा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत है और हम कभी भी उनके ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को विस्मृत नहीं कर सकते। भारतीय संस्कृति, पर्यावरण और परम्पराओं को संरक्षित करने में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जनजातीय समाज का पर्यावरण संरक्षण में बहुत बड़ा योगदान रहा है और उनके बिना पर्यावरण संरक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बातें आदिवासी गौरव दिवस पर शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीतः ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में विद्वानों ने कहीं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एच.एस. आरमो ने जनजातीय समाज की परम्पराओं और दैनिक जीवन की गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण में दिए जाने वाले महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के प्राचार्य डाॅ. ए. के मिश्रा ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापक डाॅ. बन्सो नुरेटी थीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान के साथ ही उनकी संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का योगदान केवल समाज के लिए ही नहीं रहा है, राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण में भी रहा है। 
 विशिष्ट अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ. सुनील कुमार कुमटी ने जनजातीय समाज के रहन-सहन, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसम्पर्क विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. आशुतोष मंडावी ने जनजातीय समाज की परंपराओं पर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शंकर लाल कुंजाम, संयोजक ओमप्रकाश मरावी, सह-संयोजक पदम दिलीप ने भी अपने विचार रखे। इसके पूर्व इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। यह जानकारी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापक डाॅ. बन्सो नुरेटी ने दी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर, अटलनगर के सेक्टर 24 स्थित सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने जल संसाधन विभाग के नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – § खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु स्वीकृत शासकीय प्रत्याभूति राशि (14 हजार 700 करोड़ रूपए) की वैधता अवधि को एक वर्ष बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक पुनवैधिकरण करने का निर्णय लिया है। 
§ त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रथम प्रतिवेदन एवं अनुशंसा अनुसार आरक्षण प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत स्थानीय निकायों में आरक्षण को एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण की अधिकतम सीमा तक आरक्षण प्रदान किया जाएगा। ऐसे निकाय जहां पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण कुल मिलाकर 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण उस निकाय में शून्य होगा। यदि अनुसूचित जाति, जनजाति का आरक्षण निकाय में 50 प्रतिशत से कम है, तो उस निकाय में अधिकतम 50 प्रतिशत की सीमा तक अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण होगा, परंतु यह आरक्षण उस निकाय की अन्य पिछड़ा वर्ग के आबादी से अधिक नहीं होगा। निकाय के जिन पदों के आरक्षण राज्य स्तर से तय होते हैं जैसे जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष इत्यादि, उन पदों के लिए ऐसे निकायों की कुल जनसंख्या के आधार पर उपरोक्त सिद्धांत का पालन करते हुए आरक्षित पदों की संख्या तय की जाएगी। 
 § मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के 97 शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किये जाने का अनुमोदन किया गया। शेष शिक्षक (पंचायत) के प्रकरणों पर पंचायत विभाग से पात्रता की अनुशंसा प्राप्त होने पर संविलियन करने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। 
§ स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्याेको वर्ष 2007 से वर्ष 2019 तक प्रथम मतांकन के आधार पर प्रथम व द्वितीय समयमान वेतनमान स्वीकृत करने के लिए मात्र एक बार की छूट देने का मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया। 
 § मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-29 के प्रारूप एवं प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। यह नई औद्योगिक विकास नीति 01 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2029 तक प्रभावशील रहेगी। इस नीति में अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रावधान किए गए हैं, इस नीति से प्रदेश में औद्योगिक विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। नई औद्योगिक नीति में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में एमएसएमईडी एक्ट-2006 में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद उद्योगों की परिभाषा में किए गए संशोधन को अपनाया गया है और राज्य में संतुलित विकास के लिए औद्योगिक विकास प्रोत्साहन प्रदान करने का विशेेष प्रावधान किया गया है। 
 नवीन औद्योगिक नीति 2024-29 के उद्दश्यों की पूर्ति के लिए राज्य में नवीन उद्यमों की स्थापना, विस्तारीकरण/विविधीकरण, प्रतिस्थापन एवं अन्य कार्याे के लिए औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। राज्य के सभी क्षेत्रों में सर्वागींण औद्योगिक विकास के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी जिलों के विकासखण्डों को तीन क्षेणियों में विभाजित करके दिए जाने वाले औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन की मात्रा का निर्धारण भी किया जाएगा। नई औद्योगिक विकास नीति में कोर सेक्टर के उत्पादों जैसे स्टील, सीमेंट, ताप विद्युत एवं एल्यूमिनियम के लिए पृथक प्रावधान तथा राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर थ्रस्ट एवं सामान्य उद्योगों में विभाजित किया गया है। फर्मास्यूटिकल, टेक्सटाईल, फूडप्रोसेसिंग, कृषि उत्पाद संरक्षण, एनटीएफपी प्रसंस्करण इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, आईटी एवं आईटीईएस आदि के लिए आकर्षक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। 
§ मंत्रिपरिषद की बैठक में अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 विजन डॉक्यूमेंट के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। § नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, रोजगार एवं बसाहट को प्रोत्साहन देने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग, स्वास्थ्य सेवाएं, शैक्षणिक संस्थान, इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल उद्योगों के विकास हेतु रियायती प्रीमियम दर पर भूखण्ड आबंटन कीे व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। 
§ ग्राम नियानार, जगदलपुर जिला बस्तर में एन.एम.डी.सी. के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आवासीय परिसर के निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित 118 एकड़ शासकीय भूमि, मण्डल द्वारा सी.एस.आई.डी.सी. को रजिस्ट्री के माध्यम से विक्रय की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 
§ नवा रायपुर परियोजना हेतु आपसी करार द्वारा निजी भूमि क्रय करने पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को 31 मार्च 2026 तक मुद्रांक शुल्क में छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया।
 § राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन कार्यालय में राज्य आयुक्त के एक पद के सृजन का निर्णय लिया गया।
 § मंत्रिपरिषद ने घोषणा पत्र के अनुरूप राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति, दिव्यांगजन, विधवा, परित्यक महिलाओं को उनके जीवनकाल में एक बार प्रदेश के बाहर स्थित चिंहिंत तीर्थ स्थानों में से एक या एक से अधिक स्थानों की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए 2024-25 के प्रथम अनुपूरक में 25 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत वर्ष 2019 तक 2 लाख 47 हजार हितग्राहियों को 272 यात्राओं के माध्यम से तीर्थ यात्रा कराई गई है। वर्ष 2019 में इस योजना का नाम बदलकर तीरथ बरत योजना कर दिया गया था, परंतु वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक इस योजना के तहत तीर्थ यात्राएं नहीं हुईं। मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नाम से इसे पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। 
§ मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा विभाग में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का निर्णय लिया है। इससे छात्र-छात्राओं को समग्र एवं लचीले शिक्षा प्रणाली के साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षण की सुविधा मिलेगी। शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अधिक संसाधन और सहयोग प्राप्त होंगे। उद्योगों को अधिक कुशल कार्य बल मिलेगा। 
§ मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित को देखते हुए अचल सम्पत्ति के अंतरण संबंधी दस्तावेजों के रजिस्ट्रीकरण फीस के युक्तियुक्तकरण का निर्णय लिया गया है। बैठक में रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का 16) से संबंधित रजिस्ट्रीकरण शुल्क सारणी में पुनरीक्षण संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 
§ छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 (संशोधन) अध्यादेश-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 
§ छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नियुक्ति उपरांत उदय भानू चिब का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन है। उदय भानु सौजन्य मुलाकात हेतु निवास पर पधारे, तिरंगा दुपट्टा एवं गांधी प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास और भरोसा है उदय भानु जी युवक कांग्रेस की माहिती जिम्मेदारी के माध्यम से युवा भारत की आवाज को और भी बुलंद करेंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में CJM कोर्ट ने जेल में बंद झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर और तेलीबांधा शूटआउट के मास्टरमाइंड अमन साव की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है. यानि अमन साव अब 11 नवंबर तक रायपुर जेल में ही बंद रहेगा। कारोबारी पर शूटआउट मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने अमन साव को कोर्ट में पेश न करके रिमांड बढ़ाने का आवेदन लगाया था, जिसपर CJM कोर्ट ने रिमांड बढ़ाने का फैसला सुनाया है। बता दें कि झारखण्ड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव फिलहाल रायपुर पुलिस की रिमांड पर है। अमन पर रंगदारी वसूलने और राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर कारोबारी पर फायरिंग कराने का आरोप है। इसके लिए उसने गुर्गे भी भेजे थे। इसके अलावा अन्य मामलों में भी रायपुर पुलिस अमन से पूछताछ कर रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के विधि विभाग के छात्रो ने रायपुर स्थित माता गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोगांव में जाकर स्कूली छत्रों के बीच कानूनी जागरुकता अभियान चलाया गया विद्यालय के छात्रों ने विधि विद्यार्थियों का स्वागत किया इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रचार्य हेमलाल बाँधे ने की जिसमें महाविद्यालय के छात्रों को कानून सलाह के लिए अमंत्रित किया यह कार्यक्रम मुख्य रूप से न्यायालय कार्यवाहि गिरफ़्तारी को लेकर रखा गया था जिसमें सर्वप्रथम रेनूका राज ने गिरफ़्तारी के प्रकार को बतलाया एवं असंवैधानिक कार्यों को ना करने एवं असवैधानिक कार्यों को करने के अच्छे एवं बुरे प्रभाव को बताया, गिरफ़्तारी के पूरी प्रक्रिया को बताने के लिए विधि विभाग की छात्र कविता का अहम् योगदान रहा. 
 इसी प्रकार अपने अपने विषयों के आधार पर जैसे गिरफ्तारी या स्थान की तलाशी लेने के लिए अतिरिक्त शक्तियां,अपराधियों की तलाश, गिरफ्तारी के लिए अधीनस्थ को नियुक्त करना,भागने पर, पीछा करने और वापस लेने की शक्ति,गिरफ्तारी के बाद की प्रक्रियाएं,गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी,आक्रामक हथियारों की जब्ती,आरोपी की मेडिकल जांच, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान,जब प्रतिनिधि व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जाता है तो प्रक्रिया,गिरफ्तारियों की रिपोर्ट डीएम को भेजने की प्रक्रिया,गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकार,गिरफ्तारी के आधार के बारे में सूचित किए जाने का अधिकार,जमानत पर रिहा होने का अधिकार, मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किये जाने का अधिकार,गिरफ्तारी और नजरबंदी से सुरक्षा, कानूनी सलाहकार से परामर्श करने का अधिकार,निःशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार,चिकित्सा व्यवसायी द्वारा जांच करवाने का अधिकार इत्यादी, इस कार्यक्रम के समापन होते ही सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान भर आयी उन्हें यह जानकरी बहुत पसंद आया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेनूका राज, कविता, अमरोतिन मेरिशा, स्वीटी कोसरिया, प्रियंका भारद्वाज, निशा बंजारे, गुलाबचंद धोबी एवं माता गायत्री स्कूल के शिक्षक प्रतिमा वासनिक, सीमा यादव, रत्ना मारकंडे, कुमारी जानकी जंघेल, मानसी साहू, के साथ सैकडो की जनसंख्या में छात्र उपस्थित थे .
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गलतियों पर सुधार किया है. अब संविदा अनुबंधित डॉक्टरों को 52150 रुपए की जगह 69,850 रुपए मिलेगा. वहीं संविदा पर नियुक्त चिकित्सक कैलेंडर वर्ष में 30 दिन का आकस्मिक अवकाश ले सकते हैं. साथ ही तीन ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी. CGDF के अध्यक्ष डॉक्टर हीरा सिंह ने कहा, अनुबंधित डॉक्टरों को बड़ी राहत मिली है. लल्लूराम डॉट कॉम ने हमारी समस्या को प्रमुखता से उठाया था. इस पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गलतियों पर सुधार किया है. 
 बता दें कि United Doctors Front Association ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था. एसोशिएशन ने आरोप लगाया था कि नियम विरूद्ध नीट PG में एम्स रायपुर के MBBS पास आउट लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है, इस पर रोक लगाई जाए. बॉन्डेड डॉक्टर्स बैच 2018 में लगभग 535 डॉक्टर है. जिनका मूल वेतन (69850) से 14850 रुपये कम है यानि 55000 रुपए मिलता है (एक लिपिकीय त्रुटि के कारण). उनका वेतन विसंगति दूर हो, उन्हें सन् 2023 का बढ़ा हुआ वेतन (69850) दिया जाए. रेगुलर, परमानेंट चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक जो एमडी, MS, DM, MCh में तृतीय वर्ष में जो बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं, उनका अध्ययन अवकाश 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष का सवैतनिक अवकाश किया जाये, ताकि उनको अंतिम वर्ष में भी सैलरी मिल सके. PG रेसिडेंट, जो 24/36 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें 24 घंटे ड्यूटी के बाद अवकाश मिले और हफ्ते में एक दिन का अवकाश दिया जाए.
 

 1 बजे चुनाव आयोग की वेबसाइड में अपलोड कर दी जाएगी 
आकाश शर्मा का नाम दो जगहों में मतदाता सूची में है, कई निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन फार्म निरस्त कर दिया गया है. 
 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए दावेदारी करने वाले 46 उम्मीदवारों के नामांकन पर्चों की जांच शुरू हो गई है ।दोपहर 3 बजे तय हो जाएगा कि कौन कौन मैदान में रह जाएंगे। इसके बाद ही अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 25 अक्टूबर तक इन 46 अभ्यर्थियों ने कुल 57 नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे। शेष बचे उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित 16 पार्टियां मैदान में हैं। 46 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें 30 निर्दलीय हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 14 मुस्लिम प्रत्याशी भी हैं। 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को परिणाम की घोषणा होगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। दीपक बैज ने बैठक को लेकर कहा, उदय भानु चीभ के नेतृत्व में प्रदेशभर के ऊर्जावान युवा साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न रणनीतियों और कार्ययोजनाओं पर चर्चा करना था। युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया कि कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजयी बनाकर नया इतिहास रचा जाएगा।
युवाओं की हुंकार से परिवर्तन की लहर उठेगी, अब अहंकारी सरकार की सत्ता डगमगाएगी। लड़ेंगे, जीतेंगे… रायपुर दक्षिण विधानसभा!”
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी ने कॉर्टून जारी कर कहा, कांग्रेस में कलह…दरअसल बीजेपी की तरह रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार अंतर्कलह की खबरों की बीच कांग्रेस की बैठक में प्रमुख मुद्दों में से एकजुटता पर भी रहा। वाडों में काम करने वाले प्रभारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि, वे एकजुटता के साथ सीधे मतदाताओं से जुड़कर रणनीतियों को अमलीजामा पहनाएं। 
इस दौरान कांग्रेस नेताओं को जीत के लिए एकजुटता के साथ काम करने की नसीहत भी दी गई। बता दें कि कल बैठक में पार्टी ने AICC के तीनों सचिव विजय जांगिड़, जरिता लेत फलांग, एस संपत को भी जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें अपने-अपने वार्ड से ज्यादा से ज्यादा लीड दिलाने, पार्षद और छाया पार्षदों के कामों के मॉनिटरिंग का जिम्मा पार्टी ने दिया है। वार्ड के लिए रणनीति भी प्रभारी सचिव बनाएंगे।