Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे में एडमिशन के मामले में सरकार स्वेत पत्र जारी करें। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंजाब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि केवल नजदीक रक्त संबंधी को अप्रवासी कोटे एनआरआई कोटे में मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिया सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह आवश्यक हो जाता है कि सरकार नई नियमावली का नोटिफिकेशन जारी करे। ताकि योग्य विद्यार्थियों का एडमिशन मेरिट के आधार पर हो सके। मुनाफाखोरी और निजी विद्यालयों के दबाव में भाजपा सरकार सर्वोच्च न्यायालय आदेशो की अनदेखी कर रही है। 24 सितंबर को माननीय सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के पश्चात छत्तीसगढ़ सरकार को अपनी चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोक कर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए था। लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका पालन नहीं हो रहा है।
देश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अप्रवासी भारतीय छात्रों के कोटे की प्रासंगिकता अब खत्म हो गई है। विदेश में रहने वाले भारतीयों के बच्चों के लिए प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल पढ़ाई की सुविधा के लिए यह कोटा निर्धारित किया गया था कालांतर में यह दूर के रिश्तेदारों और बाद में “स्पॉन्सर्ड“ कोटा शुरू कर दिया गया जिससे न केवल विदेशी छात्रों की पढ़ाई का सार्थक उद्देश्य खत्म हो गया बल्कि पिछले दरवाजे से कम मेरिट वाले छात्रों का मिली भगत से एडमिशन होने लगा। माननीय हाई कोर्ट बिलासपुर के निर्णय को आधार बना कर फिर से एडमिशन होने लगे हैं कल ही बगैर रजिस्ट्रेशन छात्रा सीट अलॉटमेंट की बात सामने आई है इससे यह साबित होता है कि मिलीभगत और पिछले दरवाजे से खेल अभी तक जारी है ।कांग्रेस का चिकित्सा प्रकोष्ठ लगातार प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया पर अपनी नजर बनाए हुए हैं समय आने पर और भी अनियमितताओं का खुलासा किया जाएगा।लाइव खेल ऑनलाइन देखें
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार स्पष्ट करें :- 1. अप्रवासी भारतीय छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया में कितने छात्रों ने विदेशी मुद्रा या विदेशी बैंक के चेक का उपयोग फीस के रूप में किया है. 2. कितने एडमिशन लिए छात्रों का सीधा संबंध अप्रवासी भारतीयों या दूसरे देशों से है कितने छात्रों के माता-पिता विदेश में रहते हैं या कितनों के निकटतम रिश्तेदार अभिभावक के रूप में (फीस दाता के रूप में) पंजीकृत किए गए हैं?
3. प्रवासी भारतीय सर्टिफिकेट जारी करने में कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाती है और इस अप्रवासी भारतीय सर्टिफिकेट के प्रमाणीकरण की क्या प्रक्रिया है? 4. माननीय सुप्रीम कोर्ट के 24 सितंबर के निर्णय के पहले कितने छात्रों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और कितने छात्रों की आवेदन अप्रवासी भारतीय कोटे में रिजेक्ट किए गए हैं? 5. माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने की संभावना के बाद अप्रवासीय भारतीय पोते की सीटों को आवंटन करने की क्या प्रक्रिया है? 6. भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठने वाले प्रश्न चिन्हों को अभी तक विभाग की तरफ से आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद रक्त वंशावली के स्पष्टीकरण के लिए विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता और विश्वसनीयता मिलेगी ।

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब देश के दो प्रमुख शहरों के लिए रायपुर से रोजाना फ्लाइट मिलेगी. विमानन कंपनियों के नए विन्टर शेड्यूल के साथ ही 27 अक्टूबर से यह सौगात मिलेगी. ये फ्लाइट की सुविधा चेन्नई और पुणे के लिए है. अब तक इस सेक्टर में इंडिगो सप्ताह में चार दिन ही उड़ान का संचालन करती थी. बजट एयरलाइंस इंडिगो ने प्रस्तावित शेड्यूल के लिए डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन से एप्रूवल मिलने के साथ ही टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी. चेन्नई-रायपुर- पुणे-रायपुर-चेन्नई सेक्टर में अब तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को ही उड़ान का संचालन करती थी.
Also Read – रायपुर: किराना शॉप में चोरी, धर्मशाला की छत से घुसे थे चोर विन्टर शेड्यूल और त्यौहारी सीजन के साथ ही चेन्नई और पुणे के लिए रोजाना फ्लाइट मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. प्रदेश के हवाई यात्री लंबे समय से चेन्नई और पुणे के लिए नियमित उड़ान की मांग कर रहे थे. कंपनी इस सेक्टर में एयरबस की सेवाएं उपलब्ध कराएगी. 27 अक्टूबर के लिए चेन्नई से रायपुर आने का फेयर 15000 रुपए बताया जा रहा है, वहीं रायपुर से चेन्नई जाने की टिकटें 5100 रुपए में उलपब्ध हैं.
panchayattantra24.-रायपुर। मुंगेली जिले के धान उपार्जन केन्द्र में फर्जीवाड़ा करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के तीन अलग-अलग धान खरीदी केन्द्रों में पचास लाख रुपए से अधिक का फर्जीवाड़ा करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है. प्रकरण में ग्राम सिंघनपुरी धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी होरीलाल जायसवाल, पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा और ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल के विरुद्ध संबंधित थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है.
ग्राम सिंघनपुरी धान उपार्जन केन्द्र में चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 क्विंटल हुआ है, जिसमें से 59096.51 क्विंटल परिदान के बाद 9861.89 क्विंटल धान शेष होना था, लेकिन भौतिक सत्यापन में 9043.20 क्विंटल धान पाया गया है. इस तरह से कुल 818.69 क्विंटल धान 25,37,939 रुपए कम पाए जाने पर होरीलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध पंजीबद्ध कार्रवाई की गई. इसी तरह धान पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र में चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुआ है, जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था, जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है. इस तरह से 11,04,158 रुपए का शेष 356.18 क्विंटल धान कम पाया गया. वहीं ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में चालू सत्र 2023-2024 में 604 क्विंटल मोटा धान कीमत 18,72,400 रुपए का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, इस पर बेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई.

panchayattantra24.-रायपुर। किसान कल्याण फाउंडेशन के द्वारा किसान प्रतिभा रत्न सम्मान एवं नारी प्रतिभा रत्न सम्मान का आयोजन वृंदावन हाल में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा मुख्य आतिथ्य के साथ विशेष अतिथि दीपक कुमार गौड़ा विशिष्ट अतिथि विजय श्रीवास्तव, एवं शरद की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वागत भाषण किसान कल्याण फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी राष्ट्रीय लोक दल के घनश्याम प्रसाद यादव ने किसान कल्याण फाउंडेशन के उद्देश्यों के साथ किसानों की दयनीय दशा को सुधारने पर जोर दिया। कार्यक्रम में में सुआ नृत्य के साथ भरथरी गायन किया गया। किसान कल्याण फाउंडेशन के नवनिर्वाचित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के कवि मीर अली ने वंदे मातरम् पर कविता पाठ किया
आयोजन में समाजसेवी डॉ, जया द्विवेदी किसान कल्याण फाउंडेशन राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार डॉ,ममता साहू जी , समाज परमानंद यादव सहित तैंतीस जिला से किसान कल्याण फाउंडेशन के संरक्षक, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी गण की उपस्थित हुए। छत्तीसगढ़ में कृषि पद्धति को बढ़ावा देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मिस का किताब जीतने वाली दीपा मेश्राम जी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनुपम मिश्रा ने किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को राज्य सरकार एवम् भारत सरकार तक पहुंचाने की बात कही।आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित किसान कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव भगवती, उपाध्यक्ष देव सिंह साहू , राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार डॉ. ममता साहू,राष्ट्रीय सहसचिव लक्ष्मी गंधर्व सहित संरक्षक डॉ, उदयभान चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास महिला विंग की सुनीता देवांगन, प्रदेश महासचिव बिंदु यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. जगदीश प्रसाद दिनकर, मीडिया प्रभारी संतोष लहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ, सत्यजीत साहू ने किया एवं फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम यादव ने धन्यवाद दिया।
panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रुपति मूर्मू पिछले दो दिन छतीसगढ़ के प्रवास पर रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के सम्मान में अपने नया रायपुर के नये निवास पर दोपहर भोज रखा था । तरह तरह के छत्तीसगढ़ी- उड़िया व्यंजन रखे गये। राष्ट्रपति की गरिमा के मुताबिक़ सभी इंतज़ाम रहे। राष्ट्रपति ने इस मेहमाननवाज़ी को सराहा, पर जब मुख्यमंत्री ने पत्नी श्रीमती कौशल्या के साथ उन्हें उनके दो दिन के प्रवास से जुड़ी स्मृतियों वाला प्रिंटेड फोटो एल्बम और फोटो फ़्रेम भेंट किया तो वे सबसे ज़्यादा ख़ुश हुईं। पूरे दो दिन के प्रवास की जो फोटो मीडिया और अन्य संचार माध्यमों में वायरल है,उनमें फोटो फ़्रेम लेते वायरल फोटो में राष्ट्रपति की मुस्कान सबसे सहज और भावपूर्ण रही।
फोटो एल्बम और फ़्रेम में लगी तस्वीरों को देख राष्ट्रपति के चेहरे पर आश्चर्य मिश्रित ख़ुशी का भाव था, जो वायरल फोटो में साफ़ देखा जा सकता है। फोटो एल्बम और फ्रेम में लगी फ़ोटोज़ को देखकर उन्होंने मुख्यमंत्री और श्रीमती कौशल्या देवी की ओर आश्चर्य से देखा और कहा कि आज के डिजिटल युग में जब लोग व्हाट्सअप, ई मेल पर फोटो वीडियो शेयर करते है, ऐसे में इतनी जल्दी इंस्टेंट टाइम पर फोटो प्रिंट करना, एल्बम बनाना और फ़्रेम करना बहुत ही ख़ुशी की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन की फोटो के साथ मुख्यमंत्री के परिवार के साथ भेंट की फ़ोटोज़ भी इस एल्बम में शामिल है , जो आज के डिजिटल दौर में भी परंपरागत नैतिक मूल्यों में विश्वास को बताता है । उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ और इस प्रवास का यह विशेष अनुभव है । दो दिन मैं जिन कार्यक्रमों में शामिल हुई उनकी स्मृतियाँ इसमें अब चिर स्थाई हो गई है । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति को नवा रायपुर के निवास में भेंट किए गए फोटो एल्बम और फ्रेम में फ़ोटोज़ का चयन,विद्यार्थियों के साथ कम्यूनिकेशन की फोटो, भगवान जगन्नाथ के मंदिर दर्शन की भाव पूर्ण फोटो, मुक्तांगन में जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फ़ोटोज़ के साथ मुख्यमंत्री जी के परिवार के साथ वाली फ़ोटोज़ भी इंस्टेंट रूप से शामिल की गई थी।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है. इस बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस बार राज्योत्सव मेला का आयोजन 4 से 6 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में होगा. मेला में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मीडिया से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बलरामपुर दौरे पर को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य की शांत फिजा को खराब करने की मानसिकता से काम कर रही है. जब सत्ता में थी, तब पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर राज्य के कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम किया. उन्होंने कहा कि आज जब जनता ने विपक्ष में बिठाया है, तब भी कांग्रेस उसी मानसिकता से काम कर रही है. प्रदेश में विष्णु देव की सरकार है. राज्य में क़ानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ने नहीं देंगे. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी.
panchayattantra24.-रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर इन दिनों उपचुनाव हो रहा है। प्रदेश के एकमात्र सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेताओं के बीच जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को सुनील सोनी को ज्यादा उम्र वाला और निष्क्रिय बता दिया है। कांग्रेस के इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। अब भाजपा ने इस पलटवार किया है। कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुली चुनौती दी है।
उन्होंने कहा है कि रायपुर दक्षिण में पहलवानी या कुश्ती नहीं हो रही है, जिसके लिए युवा के साथ ज्यादा उम्र वाले का तालमेल नहीं बनेगा। दक्षिण का उपचुनाव शहर के विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि आकर हमसे डिबेट कर लें। सुनील सोनी ने अपने कार्यकाल में करोड़ों रु के विकास कार्य कराएं हैं। गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान 13 नवंबर को होंगे और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। भाजपा ने इस सीट से रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं इस सीट के लिए कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाने में एनएचएम कर्मी की कस्टोडियल डेथ को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की सलाह देते हुए कानून को अपने हाथ में नहीं लेने कहा है. सीएम विष्णुदेव साय ने बलरामपुर की घटना को लेकर कहा कि महिला गायब हुई थी. उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाए थे. इस मामले पर जांच की जा रही है कि मामला क्या है.
मुख्यमंत्री साय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान का भी जवाब दिया और कहा, “कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उन्हें संयम से काम लेना चाहिए और कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. कानून है, सरकार है और कानून जो बोलेगा, उसी के आधार पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.” इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस के जोर देने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार ऐसे प्रयास करती है, यह उनके विषय हैं.
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।
उप मुख्यमंत्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।