Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने पीआरए बिल्डिंग शूट आउट के मुख्य आरोपी गैंगस्टर अमन साव को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अपने इलाके में हुए शूट आउट को लेकर तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद पुनः आज सीजेएम की अदालत में पेश किया। इस मामले में पहले ही ,18 आरोपी जेल में बंद हैं। बता दें कि गैंगस्टर अमन साव ने ही पीआरए ग्रुप के डायरेक्टर के ऊपर फायरिंग करने की हरियाणा के शूटर को सुपारी दिया था। उसी के कहने पर शूटर रायपुर आए और रेकी करने के बाद वारदात की। अब तक की पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि रायपुर जेल में 2022 में बंद अमन के गुर्गों ने यहां अपना लोकल नेटवर्क बना लिया है। उन्होंने रायपुर के कुछ बदमाशों को गैंग में शामिल किया है। यहां के लोकल नेटवर्क ने ही पीआरए ग्रुप के डायरेक्टर की रेकी कर वीडियो-फोटो अमन गैंग के गुर्गों को भेजा था। उसी के बाद शूटरों ने घटना को अंजाम दिया। 
40 पुलिसकर्मियों की टीम अमन साव को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर 14 अक्टूबर को रायपुर लेकर आई थी। कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल की कार पर फायरिंग केस में अमन साव मुख्य आरोपी है। 13 जुलाई को अमन के गुर्गों ने फायरिंग की थी। इस गोलीकांड में अमन साव के अलावा लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी सामने आया था। रायपुर के तेलीबांधा इलाके में PRA कंस्ट्रक्शन नाम से ऑफिस है जहां फायरिंग हुई थी। इसके बाद से अमन को रायपुर लाने की तैयारी चल रही थी।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं 514 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित किया। तत्पश्चात एम्स रायपुर द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 
बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मु आज संध्या 5.15 बजे से 6.30 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के प्रवास पर रायपुर पहुंच गई हैं । एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका सीएम विष्णु देव साय, उनके मंत्री, स्पीकर डॉ रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य जन प्रतिनिधि व आला अफसरों ने स्वागत किया। राष्ट्रपति का आज दोपहर भोज सीएम साय अपने निवास में आयोजित है। मुर्मू का रात्रि भोज और विश्राम राजभवन में करेंगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज पूर्वान्ह 11 बजे वायु सेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। 
राष्ट्रपति मुर्मु आज संध्या 5.15 बजे से 6.30 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। 
राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति स्थानीय जनजातीय समुदाय की लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।
 

 
 
panchayattantra24.- रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राजधानी रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 25 एवं 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से एम्स रायपुर जाएंगी तथा पूर्वान्ह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी। 
 राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण तथा आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे संध्या 7.05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7.30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु राजभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज यानि 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।

महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

 

 

panchayattantra24.-रायपुर। संस्कृति विभाग और सीएमडीसी की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक ली। पीएम सूर्यघर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चयनित कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने विद्युत कर्मियों को 12 हजार रूपये तक बोनस/एक्सग्रेसिया दीपावली के पूर्व देने की घोषणा की। साथ ही ‘मेरा घर-पीएम सूर्यघर‘ जनजागरण अभियान की शुरूआत की । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में वर्ष 2027 तक 5 लाख घरों में रूफटाप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य दिया। 
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार रोशनी का त्यौहार है, रोशनी बांटने का त्यौहार है, और विद्युत कर्मियों से बढ़कर भला ‘‘रोशनी बांटने वाला’’ कौन हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि दीपावली के समय आप लोगों का काम बहुत बढ़ जाता है, लेकिन आपने हर ऐसे अवसर पर बहुत सुंदर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इस बार भी मुझे आपसे यही आशा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के आव्हान के अनुरूप हमने भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया है। हमें राज्य की अधोसंरचना को मजबूत करते हुए एक सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। आने वाले दिनों में राज्य के कृषि और उद्योग के क्षेत्रों में तेज प्रगति होगी। ऐसे में हमें और भी अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी। 
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य की विद्युत कंपनियों पर आने वाले समय में दायित्वों का और अधिक भार होगा, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी कंपनियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 375 कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति से जाहिर है कि आगे भी बिजली कंपनियों में अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जनजागरण सामग्रियों का विमोचन तथा लोकार्पण किया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रूफटॉप सोलर एक्प्लोरर एप का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हितग्राहियों के घरों के आगे लगने वाली नाम-पट्टिकाओं का वितरण भी कर रहे हैं। यह केवल योजना का लाभ उठाने वालों की नाम-पट्टिका नहीं है। यह प्रदेश के बिजली उत्पादकों की नाम पट्टिका भी है। वे न केवल अपनी जरूरतों की बिजली पैदा करेंगे अपितु अतिरिक्त बिजली का विक्रय कर बिजली विक्रेता भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2027 तक पांच लाख घरों को रौशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सोलर पैनल सप्लाई, इंस्टालेशन और मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय से बीजेपी नेता सुनील सोनी ने मुलाकात की। X पर सीएम साय ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी से सौजन्य मुलाकात हुई। उन्हें चुनाव में जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रायपुर दक्षिण की जनता, भाजपा को हर बार अपना आशीर्वाद देते आई है और निश्चित ही इस बार प्रचंड मतों से जीत पुनः भाजपा की ही होगी। 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर परिसर में श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उदघाट्न किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर के चेयरमेन डॉ सी. श्रीनिवास भी उपस्थित हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20 वीं बैठक सम्पन्न विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं एवं अधोसंरचना हेतु राशि स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व निर्णय सहित राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निधि में उपलब्ध राशि को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में वृहद अधोसंरचना निर्माण की परिकल्पना पर विचार किए जाने के निर्देश दिए।
में चर्चा उपरांत छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन को डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग हेतु भू-अर्जन एवं प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, खानों के आईटी आधारित नियमन हेतु 83 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में राज्य में खनिज राजस्व में और वृद्धि की संभावनाओं के अध्ययन कार्यवाही तथा खनन क्षेत्र में सुधार हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं लेने हेतु 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि खनिज विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्राप्त होने वाले कुल खनिज राजस्व की 5% राशि खनिज विकास निधि मद अंतर्गत आरक्षित रहती है। उक्त निधि से सलाहकार समिति के अनुशंसा अनुसार संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, सीएमडीसी, रेल एवं सड़क परिवहन तथा खनन क्षेत्र में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए राशि प्रदान की जाती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा के पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी पर कांग्रेस के लगाए आरोपों का जवाब दिया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुनील सोनी का समर्थन करते हुए कहा कि सुनील सोनी ने रायपुर शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उन पर निष्क्रियता के आरोपों को गलत बताया और कहा कि सुनील सोनी ने 100 प्रतिशत सांसद निधि का उपयोग किया है। 
 बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सुनील सोनी रायपुर के विकास पुरुष हैं और उनके कार्यकाल में शहर का स्वरूप बदला है। उन्होंने रायपुर में सिटी बस सेवा की शुरुआत, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, और अमृत मिशन योजना के तहत बड़े पैमाने पर कामों का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि सुनील सोनी ने विभिन्न पदों पर जनता की सेवा की है और उनकी उपलब्धियों के आधार पर रायपुर दक्षिण की जनता उन्हें भली-भांति जानती है। सांसद अग्रवाल ने यह भी कहा कि रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जा सकता है और उनके काम की तुलना में कांग्रेस के प्रत्याशी को कोई पहचान नहीं है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छग बीजेपी ने कार्टून कर लिखा, कीचड़युक्त कांग्रेस के कुकर्मों के कारण ही तो छत्तीसगढ़ की जनता ने कमल खिलाया है। रायपुर दक्षिण की सीट बनने के बाद से 2023 तक हुए चार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हर बार बड़े अंतराल से हारे हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस के कन्हैया अग्रवाल सबसे कम वोटों से हारने वाले प्रत्याशी थे। इस चुनाव में बृजमोहन की लीड महज 17496 थी। राज्य बनने के बाद चौथे चुनाव में भाजपा को एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ा था। बृजमोहन किसी तरह रायपुर की यह सीट बचाने में कामयाब हो पाए थे। इसके बाद 2023 के चुनाव में बृजमोहन ने कांग्रेस के डॉ. महंत रामसुंदर दास को सबसे ज्यादा 67 हजार से अधिक वोटों से हराया।