Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की रैली के दौरान दीपक बैज भूपेश बघेल को नजर अंदाज करते दिखे। रैली वाहन में चढ़ने के दौरान बैज ने भूपेश बघेल का हाथ नहीं पकड़ा, भूपेश बघेल उन्हें ऊपर चढ़ाने के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। भूपेश ने महंत को भी हाथ देकर ऊपर चढ़ाया था। नामांकन से पहले आज सुबह आकाश शर्मा ने महामाया मंदिर में पूजा की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को शुभ मुहूर्त के चलते दोनों प्रत्याशियों ने एक-एक सेट नॉमिनेशन भरा था।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आकाश शर्मा को टिकट दिया है। आकाश शर्मा वर्तमान में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी से होगा। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी। रायपुर दक्षिण सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी आकाश शर्मा ने दावेदारी की थी लेकिन महंत रामसुंदर दास को टिकट दिया गया था।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय बलराम दास टंडन की धर्मपत्नी बृजपाल टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। टंडन का 91 वर्ष की आयु में गत दिवस चंडीगढ़ में निधन हो गया है। आज राजभवन में 2 मिनट का मौन धारण कर राज्यपाल डेका ने टंडन को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। राज्यपााल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

panchayattantra24.-रायपुर। मंत्रालय में CM साय ने अफसरों की बैठक ली। बता दें कि इस बार सरकारी कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन 28 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। विभाग विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर वित्त सचिव मुकेश बंसल ने 22 अक्टूबर आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम 206 (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अक्टूबर, 2024 के वेतन का भुगतान दीपावली पर्व के दृष्टिगत 28 अक्टूबर, 2024 और पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाये।
यह भी निर्णय लिया गया है कि व्यावसायिक सेवाओं हेतु अदायगी मद (जिससे कार्मिकों को भुगतान किया जाता हो) से किये जाने वाले भुगतान भी दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 एवं पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाये ताकि कार्मिकों को मजदूरी / पारिश्रमिक / मानदेय का भुगतान किया जा सकें। राज्य शासन के निगम / मंडल/प्राधिकरण / आयोग / विश्वविद्यालय / स्थानीय निकाय / सार्वजनिक उपक्रम/अन्य एजेंसी / संस्थान भी अपनी वित्तीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्तानुसार भुगतान पर विचार कर सकते हैं।
panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं. भाजपा से पूर्व सांसद सुनील सोनी और कांग्रेस से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है.
इसी के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को बाहरी बताया था, जिस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये राजस्थानी तो नहीं है, छत्तीसगढ़ का ही है न… छत्तीसगढ़ से कोई कहीं से भी हो सकता है, सरगुजा से हो सकता है, बस्तर से हो सकता है, पर राजस्थान से तो नहीं है कम से कम.
भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद सुनील सोनी ने आज नामांकन भरा. वहीं युवा नेता आकाश शर्मा की नामांकन रैली कल निकाली जाएगी. इसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि आकाश शर्मा के नामंकन के लिए कल हम बड़ी संख्या में जनता और कार्यकर्ताओं के साथ जायेंगे, बड़ी गैदरिंग के साथ जायेंगे और नामांकन भरेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव दंगल में उतरे बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान MP बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहुलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुड़कर कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। विशेष कोर्ट के आदेश पर ईडी के आवेदन पर आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग के जेल में बंद आरोपियों को प्रदेश की अलग अलग जेलों के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी को अलग अलग वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह पौने 11बजे केंद्रीय जेल रायपुर से रवाना किया गया। इनमें आबकारी घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर जेल,अनिल टुटेजा को कांकेर जेल, निलंबित आईटीएस एपी. त्रिपाठी को जगदलपुर जेल में रखने के निर्देश दिए हैं।
इसी तरह से कस्टम मिलिंग के आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल और कोयला घोटाले के किंगपिन सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल ट्रांसफर किया जाएगा । ईडी ने रायपुर जेल में एक साथ रहने पर इन सभी के द्वारा सिंडिकेट चलाने और जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट की शिकायत पर ईडी ने ट्रांसफर का आवेदन लगाया था।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6–6 लाख के मान से 40 महिलाओं सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार आचार पापड़,रेशम विभाग के कोषा कार्य और अन्य रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यूको बैंक की नई शाखा फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया में खोला गया है। बैंक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर नगर निगम के भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट में 23 अक्टूबर को सुबह पानी सप्लाई के बाद शाम को 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 10 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी. निगम के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि प्लांट के इंटेकवेल के हेडर में इंटरकनेक्शन कार्य के चलते बुधवार को सुबह पानी सप्लाई के बाद 10 टंकियों में पानी नहीं भर पाएगी. इसके चलते ओवरहेड टंकी डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, पुराना श्याम नगर एवं विधानसभा में भरने वाली सम्पवेल से सुबह जलप्रदाय के बाद शाम को 50 फीसदी ही पानी सप्लाई होगी. 24 अक्टूबर को सुबह पानी सप्लाई यथावत रहेगी.

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. वे विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी शामिल होंगे. साव कोरबा में अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में भी शामिल होंगे. वे दोपहर साढ़े 12 बजे अग्रसेन महाविद्यालय से राजीव गांधी ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:40 बजे वे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आवास मेला और शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद, वे जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक में भी शामिल होंगे.