Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा बालौदाबाज़ार के शासकीय  दाऊ कल्याण  कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती, जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारयण सिंह, रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर  माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि इतिहास के अध्ययन से ही वर्तमान और भविष्य संवरता है। जनजातीय समाज का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। इस समाज के भगवान बिरसा मुण्डा, शहीद वीरनारायण सिंह, रानी दुर्गावती, गुण्डाधुर,संत गहिरा गुरु,राजा प्रवीर चंद्र भंजदेव जैसे विभूति अवतरित हुए हैं। जनजाति समाज के लोग बहुत ही सरल, सहज़  और संघर्षशील होते हैं। मान -सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए  यह समाज हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि पुरातन संस्कृति, संस्कार, रीति -रीवाज को जब तक सहेज के रखेंगे तब तक हमारी अस्तित्व रहेगी। सामजिक मूल्यों की जड़ों को मजबूत करना होगा।
राजस्व मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि आज देश के सर्वाेच्च पद पर एक जनजाति समाज की बेटी आसीन है। हमारे प्रदेश के मुखिया भी जनजाति समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज की उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना लागू किया है जिसके माध्यम से विशेष पिछडी जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। हमारी सरकार ने भी आदिवासियों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनायें लागू की है।
अखिल भारतीय वनवासी विकास समिति के युवा कार्य प्रमुख एवं मुख्य वक्ता वैभव सुरंगे ने जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में लवी मलाकी प्रथम, टिकेश ध्रुव द्वितीय एवं माधुरी कन्नौजे तृतीय स्थान वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में रेणु कुर्रे प्रथम, अरमान खंडेलवाल द्वितीय एवं पल्लवी जलहरे तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर स्काउट गाईड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष श्री ईशान वैष्णव,जनपद पंचायत सिमगा के सभापति अनुपम अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नरेश केशरवानी,योगेश अग्रवाल,प्राचार्य डॉ ए.आर.सी. जेम्स, डॉ एस. एम. पाध्येय, डॉ ए. के. उपाध्याय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके साथ सदैव खड़े रहने का विश्वास दिलाया। उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किए। 
 इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने अपने श्रद्धांजलि उद्बोधन में कहा कि पुलिस का काम अत्यंत जवाबदेही का होता है। आम जनों से आग्रह है कि पुलिस कर्मियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखें और उनके कार्यो मे मदद करें। उन्होंने कहा कि एक तरफ वे कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हैं। दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारी होती है कि समाज में व्यवस्था बनी रहें और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस के जवान भी अपने परिवार को छोड़ कर कार्य कर रहे हैं। उनसे परिवार के एक सदस्य की भांति व्यवहार करें, उन्हें सम्मान दें। आपके दो मीठे बोल, उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। यह सद्व्यवहार उनकी सारी थकान दूर कर देगी और वे अपनी ड्यूटी भी दोगुने जोश से करेंगे। 
 राज्यपाल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में जहां नक्सली समस्या एक गंभीर चुनौती रही है, वहां हमारी पुलिस ने जिस प्रकार से साहस, धैर्य और निष्ठा के साथ इस समस्या का सामना किया, वह सराहनीय है। पुलिस की तत्परता और कर्त्तव्यनिष्ठा के कारण आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति के लिए एक सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। नक्सली गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस और सशस्त्र बलों ने न केवल सख्त रणनीति अपनाई बल्कि स्थानीय समुदायों के साथ बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित किया है। जिससे उन क्षेत्रों में विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ी है और आने वाले समय में नक्सल समस्या का पूर्ण रूप से उन्मूलन होगा। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों के योगदान का स्मरण करने और उन्हें नमन करने का दिन है। यह पुलिस और सुरक्षा बलों की महान परंपराओं को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस बलों के शौर्य, पराक्रम, बलिदान, देश-प्रेम, सजगता और इतिहास की याद दिलाता है। इनके चौकन्नेपन के कारण ही देश में कानून व्यवस्था कायम रहती है और विकास के नए आयाम स्थापित होते है। साय ने कहा कि पुलिस जवान नक्सल पीड़ित क्षेत्रों के विकास और दुर्गम क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपना योगदान दें रहें है। 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को अधिक से अधिक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों में भारत सरकार का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है । हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के ऊर्जावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ ने आने वाले दो वर्षों के भीतर प्रदेश से नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों के शौर्य, पराक्रम और कौशल से हम निर्धारित समय में इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जायेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख मार्गो का निरीक्षण निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय , मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, , अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, संतोष पाण्डेय, ए. के. हालदार, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा, पद्माकर श्रीवास, सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया एवं नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो में जारी मार्ग सौंदर्यीकरण कार्यों एवं सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने एसआरपी चौक शंकर नगर, शंकर नगर मार्ग, अशोका टावर चौक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ मन्दिर प्रांगण, खम्हारडीह चौक, शंकर नगर मार्ग, रायपुरा चौक, जीई मार्ग, साइंस कॉलेज के बाजू से डीडी नगर गोल चौक रोहिणीपुरम जाने वाले बाईपास मार्ग, एम्स अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग से टाटीबंध चौक तक मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया. 
आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को डीडी नगर गोल चौक जाने वाले बाईपास मार्ग को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने का कार्य प्राथमिकता से तेज गति के साथ करवाने के निर्देश दिए. आयुक्त ने जीई मार्ग में साइंस कॉलेज के बाजू में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास मार्ग मार्ग में मार्ग के दोनों ओर करवाये जा रहे सुंदर आर्ट वर्क का निरीक्षण किया.आयुक्त ने टाटीबंध जीई मार्ग में एम्स अस्पताल के सामने मार्ग विभाजक की पेंटिंग और रंगरौगन के कार्य की तेज प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जीई मार्ग में साइंस कॉलेज के समीप पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, एनआईटी परिसर, एम्स अस्पताल परिसर टाटीबंध का निरीक्षण किया.
 रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित अधिकारियों की उपस्थिति में खम्हारडीह चौक का निरीक्षण कर मार्ग सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. रायपुर उत्तर विधायक और आयुक्त ने गायत्री नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एवं मार्ग सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया.. रायपुर उत्तर विधायक एवं निगम आयुक्त ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ के सुप्रसिद्ध मन्दिर के प्रांगण का अधिकारियों सहित निरीक्षण कर साफ – सफाई, नगर सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए..आयुक्त ने नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और विभिन्न प्रमुख मार्गो में उद्योग समूह, व्यवसायिक संस्थान के सहयोग से करवाए जा रहे विभिन्न मार्गो, चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैँ.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को उन वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान दिए सर्वाेच्च बलिदान पर पूरे देश को गर्व है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा आज शाम तक होगी. इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में पहले स्पष्ट किया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए अभी प्रत्याशी तय नहीं हुआ है. आज शाम तक नाम को घोषणा होगी. वहीं चुनाव के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को वार्डों की भी जिम्मेदारी दी गई है. 
इसके अलावा पार्षदों, छाया पार्षदों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है. बता दें कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद खाली हुई रायपुर दक्षिण सीट पर 13 नवंबर को उप चुनाव होगा. भाजपा ने गहन मंथन के बाद पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. लेकिन कांग्रेस अभी तक भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । फेडरेशन ने डीए छोड़ अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर अपना बे मुद्दत हड़ताल को अगले वर्ष तक के लिए टालने की जानकारी मिली है। फेडरेशन के प्रांतीय नेताओं की रविवार दोपहर हुई बैठक में इस पर सहमति बनने की ‌खबर है। बैठक मे कहा गया है कि अभी दक्षिण उपचुनाव, और उसके बाद निकायों-पंचायत चुनाव होने हैं। उसे देखते हुए फरवरी मार्च के दौरान सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। 
बैठक में फेडरेशन के सभी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में कोरबा के शिक्षक नित्यानंद यादव पर संचालक डीपीआई की कार्यवाही को अनुचित बताते हुए तत्काल बहाली करने फेडरेशन मांग पत्र सौंपेगा। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा और श्रीमती दिव्या मिश्रा को इस फेडरेशन की नाराजगी से अवगत कराया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले के 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का खाता पोस्ट ऑफिस या बैंक पर खोला जा सकता है। इस योजना अंतर्गत सभी योजनाओं में सर्वाधिक ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है। खाता न्यूनतम 250 रुपए से खोला जा सकता है एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1000 व अधिकतम डेढ़ लाख रुपए की राशि जमा की जा सकती है। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व बेटी की शिक्षा अथवा शादी के लिए निकाल सकते हैं। खाता खोलने के लिए किसी भी डाकघर या बैंक में बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का फोटो पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र देते हुए खाता खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलकर राशि जमा करने वाले पालकों को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 अंतर्गत आयकर में छूट का प्रावधान है।  
 जिले के आधिकारिक बालिकाओं को लाभ दिलाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास ने अपने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। योजना से सभी 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को लाभ दिलाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सेंट जेवियर स्कूल, महर्षि विद्यालय, इंडियन पब्लिक स्कूल, द्रोणाचार्य विद्यालय, किरोड़ीमल विद्यालय, कार्मेल स्कूल तथा शालिनी विद्यालय की प्रधानाचार्य से भेंट कर विद्यालय के 10 वर्ष से कम उम्र के सभी बालिकाओं का खाता खोलने का अनुरोध किया गया है तथा डाक विभाग एवं बैंकों से समन्वय कर अधिक से अधिक खाता खोलने का अनुरोध किया गया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी चल रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीश धनकड़ होंगे। समापन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मौजूद रहने के आसार हैं। इससे परे बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां आने की उम्मीद है। दीवाली की वजह से राज्योत्सव 4 नवंबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ होंगे। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और मुंबई के कलाकारों का भी कार्यक्रम होगा। 5 तारीख को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। 
समापन मौके पर राज्य अलंकरण सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ सकते हैं। तीनों दिन छत्तीसगढ़ के कलाकारों के अलावा मुंबई के कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। सरकार ने आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा की जयंती को जोरदार तरीके से मनाने की तैयारी की है। बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं। इसके अलावा आदिवासी नृत्य महोत्सव के भी आयोजन की तैयारी चल रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। 
स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए। बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस से प्रत्याशी का नाम कन्फर्म हो गया है। प्रमोद दुबे ही उम्मीदवार होंगे। देर रात या कल सुबह लिस्ट जारी होगी। बता दें कि दक्षिण में दुबे कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। सोनी और प्रमोद दुबे 2019 की लोकसभा चुनाव में भी रायपुर की सीट पर आमने सामने थे। इसके अलावा दोनों ही महापौर, पार्षद और निगम के सभा पति जैसे पदों पर रह चुके हैं। सोनी के सामने फ़िलहाल दुबे ही कांग्रेस के लिए सबसे सेफ और बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। प्रमोद दुबे ने उपचुनाव के लिए नामांकन भी ले लिया है। 
संभावना जताई जा रही है कि कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद 21 अक्टूबर को चुनाव समिति दावेदारों के नाम पर विचार कर देर रात आलाकमान को पैनल सौंप देगी। वहीं दूसरे दिन आलाकमान की मंजूरी मिलते ही किसी भी समय प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है।