Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल यानी 21 अक्टूबर को सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 21 अक्टूबर को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। 
वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । गोलीबारी में घायल उपसरपंच का अमित जोगी ने हाल चाल जाना। x पर अमित जोगी ने कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जिसका शिकार हमारे छोटे भाई शंकरगढ़ के उपसरपंच वासुदेव यादव जी को होना पड़ा। कल बलरामपुर के शंकरगढ़ में इन्हें गोली मारी गई। 
जिसके बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया। आज रायपुर के अस्पताल मिलकर स्वास्थ लाभ जाना। परमात्मा से प्रार्थना है उन्हें जल्द स्वस्थ करें।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनको (कांग्रेस) डर था, उनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा था, वैसे ही दक्षिण में प्रत्याशी किसको बनाये, ये उनके लिए मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार होगी और नगर निगम व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हार होगी. उन्होंने पूर्व सांसद सुनील सोनी को दक्षिण से प्रत्याशित घोषित करने को लेकर कहा- सुनील सोनी महापौर रहे हैं वरिष्ट नेता हैं. सांसद भी रहे हैं, 
अच्छे नेता है और दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाये गए हैं. मैं उनको बधाई देता हूं. पार्टी में प्रत्याशी नहीं पार्टी चुनाव लड़ता है, कमल का फूल चुनाव लड़ता है. वहीं बीजेपी पार्टी में दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी में बगावत जैसी बात नहीं है, दावेदार कई होंगे पर प्रत्याशी एक ही होता है. सब तन मन लगाकार काम करते है. बीजेपी में संगठन चुनाव को लेकर भी मंत्री वर्मा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्यता महाभियान चल रही है. अभी सक्रिय सदस्य बनाने के लिए भी अभियान शुरू हो गया है. संगठन के लिए फिर से चुनाव होगा.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी राष्ट्रीय के नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। बता दें कि रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार का चुनाव कर लिया है। लंबे मंथन के बाद पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है। 
सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि पूर्व महापौर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रबल दावेदार हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार का चुनाव कर लिया है। लंबे मंथन के बाद पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि पूर्व महापौर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर प्रबल दावेदार हैं। वहीं, अब सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण सीट से प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। 
स्पीकर रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सुनील सोनी ने सांसदी का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता था और उपचनाव में वही रिकॉर्ड दोहराकर विधायक बनने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी उतारे, जीतना को सुनील सोनी को ही है। जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीताने वाली है। 
वहीं स्पीकर रमन सिंह ने राहुल गांधी के आदिवासी देश के मालिक है, बीजेपी इन्हें वनवासी कहती है वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अबूझमाड़ को अबूझमाड़ बनाया किसने? कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा है। कांग्रेस ने ही अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम किया है। राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है, जो लिखकर दिया जाता है पढ़ देते हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। एक तरफ जहां बीजेपी ने आज झारखंड में अपने 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं दूसरी तरफ रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए सुनील सोनी का नाम तय कर दिया है। यानि भाजपा ने सुनील सोनी को​ टिकट ​दे दिया है। 
आपको बता दें सुनील सोनी पहले भी रायपुर के सांसद रहे हैं। अब वह विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। जहां अब उपचुनाव होना है। सुनील सोनी रायपुर के सांसद और महापौर रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी को टिकट दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के विजयपुर से रामनिवास रावत और मध्यप्रदेश के बुधनी से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। बुधनी की सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने वायनाड से लोकसभा 
उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा से होगा। पार्टी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । गंज पुलिस आज झारखंड के गैंगस्टर अमन साव (साहू) को कड़ी सुरक्षा के बीच जेएमएफसी कोर्ट में पेश किया । दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद न्यायाधीश ने अमन को 28 अक्टूबर तक जेल भेज दिया ।बताया गया है कि पुलिस ने अमन की और रिमांड नहीं मांगा। साव से, छत्तीसगढ़ में उसके गैंग की गतिविधियों पर पांच दिनों की पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। 
अमन ने चार वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम संजय सिंह समेत 8 अफसरों की टीम अमन साव से पूछताछ की।साव ने रायपुर में शंकरनगर में 2023 में हुई फायरिंग, अप्रैल-मई में अग्रसेन चौक के पास फायरिंग की साजिश और पीआरए कंस्ट्रक्शन पर फायरिंग के अलावा 2022 में कोरबा में एक ठेकेदार के दफ्तर में फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि,भाजपा रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। क्षेत्र में सरकार के काम को लेकर लोगों में उत्साह है। यहां से भाजपा को लगातार आशीर्वाद मिलता रहा है। हमारे वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8 बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस बार भी रायपुर दक्षिण की जनता का आशीर्वाद पार्टी को मिलेगा। यहां फिर से कमल खिलेगा। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह पराजित किया है। दक्षिण में कांग्रेस को माकूल जवाब मिलेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारी पीड़ा समझी और बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रितों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने ग़जमाला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री साय ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। 
 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्णय लिया गया था। दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे थे। संघ के सदस्यों ने बताया कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों द्वारा पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 300 से अधिक दिनों तक लगातार आंदोलन किया गया था, जिसमें उन्होंने अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी थी। उनके लम्बे संघर्ष का सुखद परिणाम अब सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने दिवंगत शिक्षक पंचायत के परिजनों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का रास्ता खोल दिया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला के दूसरे दिन शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भारत माता की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ववलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया। उन्होंने इससे पहले स्वदेशी मेला का अवलोकन किया। कबीरधाम जिले के महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों और अन्य प्रांतो से आए स्वदेशी विक्रेता ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मेले के अवलोकन के दौरान स्वदेशी मेला की भव्यता देखकर बहुत अभिभूत हुए। उन्होंने दूसरे राज्यो से आएं स्वदेशी विक्रेता का कवर्धा की इस धरती पर स्वागत और अभिनंदन किया। स्वदेशी मेला के दूसरे दिन अंचल शर्मा और उनकी म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शक झूम उठे। 
 उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का यह एक शानदार अवसर है। हमें अपने देश के उत्पादों पर गर्व करना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि ऐसे मेलों का आयोजन हमारे सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने और स्थानीय उद्यमियों के विकास में समर्थन देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज स्वदेशी का संकल्प है हमे इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन ग्लोबल मार्केट में हमारा प्रोडक्ट होना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया दोनों कॉन्सेप्ट से देश में कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश में नवाचार और स्टार्टअप बढ़ना चाहिए। स्टार्टअप बढ़ाने के लिए हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया आई हब छत्तीसगढ़ संस्था का प्रारंभ किया जा रहा है। आई हब गुजरात की तरह है। उन्होंने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी युवा या व्यक्ति के पास टेक्नोलॉजी में नवाचार करने का आइडिया है लेकिन उसके पास संसाधन नहीं है तो उन्हें साधन और संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे छत्तीसगढ़ के कोने–कोने से नवाचार उभर कर सामने आए और एक नई दिशा मिले। उन्होंने बताया कि इसके लिए गुजरात से ओएमयू किया गया है। छत्तीसगढ़ में आई हब का प्रारंभ नवंबर से रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रारंभ किया जाएगा। ये स्टार्टअप स्वदेशी होगा। जिसे हमें आगे आने वाले सालों में आई हब छत्तीसगढ़ में बनने वाला नवाचार को स्वदेशी मेला में देखने मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि स्वदेशी मेला मतलब हमारे देश की बनी हुई सामग्री से है। एक तरफ इसका आर्थिक पक्ष है जो मजबूत करता है और दूसरा पक्ष भाव का है जो स्वाभिमान को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि सन 1991 का समय याद होगा जब भारत सुपर कम्प्यूटर के लिए भटकता था। रूस और अमेरिका जैसे देश ने सुपर कम्प्यूटर देने ने भी मना कर दिया था, लेकिन उसके बाद हमारे देश की कंपनी सी डेक ने योजना करके दुनिया का बेहतर कंप्यूटर परम बनाया। अब अमेरिका और फ्रांस जैसे देश भारत से सुपर कंप्यूटर खरीदते है। भारत आज समर्थ देश है। विदेशी की बड़ी बड़ी कंपनियों के सीईओ मैनेजिंग डायरेक्टर आज भारत के लोग है। भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था क्यों कि भारत में ही सोना, रेशम, मसाले, रत्न जैसे सभी चीजें यहां मिलता था। भारत में अनुसंधान बहुत ही आगे था। नालंदा, तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय यहां रहा है। उन्होंने कहा कि स्वदेश का कोई उत्पाद होता है तो पैसा भारत में ही रहता है और इससे देश आत्म निर्भर होता है। आज देश इतना आगे बढ़ा है जिसमें हम ब्रह्मोस नाम की मिसाइल विदेशों को एक्सपोर्ट कर रहे है। 
 उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारा देश समृद्ध है और हमें अपने उत्पादों को बढ़ावा देकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। यह सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि हमारे संस्कृति और परंपरा को भी आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कवर्धा का विकास रुक गया था। कुछ दिन पहले ठाकुर देव चौक से नया बस स्टैण्ड का 11 करोड़ का सड़क का भूमिपूजन किया गया और टेंडर हो चुका है। ग्राम घोटिया के पास 300 करोड़ का मेडिकल कॉलेज के लिए टेंडर लगा दिया गया है और बिल्डिंग भी बनना प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज 5 करोड़ 75 हजार रुपए के लागत कार्य का भूमि पूजन किया गया है। कवर्धा का डेवलपमेंट के लिए कार्ययोजन तैयार कर कार्य किया जा रहा है। कवर्धा के विकास में जन जन को अपनी सहभागिता निभानी है। कवर्धा के विकास के लिए जो विचार है वो साझा कर सकते है। नगर का विकास जनभागीदारी से ही हो यही प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और अपने आसपास के समुदायों को भी इस दिशा में प्रेरित करें।