Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे।  साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को संकल्प कॉन्सेप्ट्स के विद्यालय रूपांतरण का शुभारंभ किया। विद्यालय रूपांतरण कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत विश्लेषण कर उन्हें मानकीकरण और उन्नयन के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करना है। इसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं जैसे सुरक्षित कक्षाएं, पेयजल, शौचालय और अन्य शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का निर्माण हो सके।
शुभारंभ के अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने नई तकनीकों के साथ आज की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि “आज का युग तकनीकी विकास का है, और हमें अपने विद्यालयों और छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीकी ज्ञान, और रोजगारपरक कौशलों के लिए तैयार करना होगा। विद्यालय रूपांतरण कार्यक्रम इसके लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे स्कूलों को भविष्य के लिए तैयार करेगा। 
उन्होंने आगे कहा कि संकल्प कॉन्सेप्ट्स के इस प्रयास से विद्यार्थियों को नई तकनीकों और कौशलों में महारत हासिल करने का अवसर मिलेगा, जो उन्हें भविष्य में सफल और सशक्त बनाएगा। यह कार्यक्रम न केवल स्कूलों की बुनियादी ढांचे में सुधार करेगा, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी करेगा। संकल्प कॉन्सेप्ट्स के सीईओ जीवन ई, ने बृजमोहन अग्रवाल जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में छात्रों के समग्र विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक ठोस आधार तैयार करेगा। उन्होंने कहा, “विद्यालय रूपांतरण का उद्देश्य सिर्फ ढांचागत सुधार नहीं है, बल्कि यह बच्चों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहाँ वे पूरी क्षमता के साथ सीख सकें और विकसित हो सकें।” यह कार्यक्रम प्रारंभिक रूप से रायपुर के सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा और निकट भविष्य में इसे अन्य जनपदों एवं राज्यों में भी विस्तारित किया जाएगा।संकल्प कॉन्सेप्ट्स एक संगठन है जो शिक्षा क्षेत्र में सार्थक बदलाव लाने के लिए अभिनव कार्यक्रम और रणनीतिक साझेदारियों पर केंद्रित है। यह संगठन शैक्षिक ढांचे को सुदृढ़ करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और समुदायों के उत्थान के लिए विभिन्न पहलों पर कार्य करता है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है. जेल में बंद निलंबित IAS रानू साहू को ईडी ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने रानू साहू को 22 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर सौंपा. इस दौरान रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक ईडी रानू साहू से पूछताछ करेगी. कोर्ट ने स्वजनों को एक दिन छोड़कर मिलने देने का आदेश भी दिया है। रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं। 
इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की भी कलेक्टर रहीं. इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं. कलेक्टर रानू साहू से करीबी संबंध होने के कारण कोयला घोटाले को लेकर माया वारियर के दफ्तर और घर में ED ने छापा मारा था. DMF की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है. इसका प्रमाण मिलने के बाद ED ने माया वारियर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए। 
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गठित राज्य महिला आयोग में महिला सदस्यों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 सितम्बर 2024 को की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त 05 पद पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। बलौदाबाजार की श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर ली थी। आज महिला आयोग कार्यालय में सदस्यगण जशपुर की प्रियंवदा सिंह जूदेव, महासमुन्द की श्रीमती सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा की श्रीमती ओजस्वी मंडावी और सुकमा की दीपिका सोरी ने आज आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के हितों में मिलकर कार्य करने के लिए कहा। ज्ञात हो कि राज्य महिला आयोग के पुराने सदस्यों का कार्यकाल 27 जून 2024 को समाप्त हो गया था। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को पत्र भेज कर राज्य महिला आयोग के सभी पांचों सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति के साथ ही सभी संभाग से खासकर सरगुजा एवं बस्तर संभाग से सदस्यों की नियुक्ति की मांग की गई थी। जिस पर अमल करते हुए राज्य शासन द्वारा सरगुजा, बस्तर, रायपुर संभागों से सदस्यों की नियुक्ति करने पर डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर दक्षिण उप चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमे स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बैठक ली। इस बैठक में पूर्व सांसद सुनील सोनी बीजेपी जिला अध्यक्ष जयंती पटेल जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ महामंत्री रमेश ठाकुर बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति अंजय शुक्ला सुभाष तिवारी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी महामंत्री बॉबी खनूजा मनोज राजपूत उपस्थिति थे। 
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। इस सीट पर किसी भी प्रत्याशी की जीत में महिलाओं की भूमिका काफी अहम होगी क्योंकि यहां पर पुरूषों की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है। चुनाव आयोग की सीईओ रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि विधानसभा में कुल 2,70,936 वोटर हैं। इनमें से पुरुष 1,33,713 और महिला वोटर 1,37,171 हैं। ये सभी 253 बूथों पर वोट डालेंगे। कानून व्यवस्था के लिए सुरक्षाबलों की 5 कंपनियां लगाई गयी हैं। इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ, स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग सेन्टर में तैनात किया जाएगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर । MLA विक्रम उसेंडी को सीएम विष्णुदेव साय ने जन्मदिन की बधाई दी। X पर सीएम ने लिखा, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  विक्रम उसेंडी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। 
अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच खास रिश्ता रहा हैं। अंतागढ़ के भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी कांग्रेस के प्रत्याशी रूप सिंह राजनैतिक गुरु रहें थे। कांग्रेस प्रत्याशी रूप सिंह ने जब राजनीति में कदम रखा तो उन्होंने भाजपा का दामन थमते हुए विक्रम उसेंडी को अपना गुरु बनाया था। कुछ चुनाव तक वे अपने गुरु विक्रम उसेंडी के लिए वोट मांगते रहे। फिर कांग्रेस में प्रवेश कर टिकट के लिए शक्ति प्रदर्शन कर वर्तमान विधायक अनूप नाग व जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम की टिकट काटने में कामयाब हो गए।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव का बिगुल बच चुका है. तारीख के ऐलान के साथ राजनीतिक दल खासकर भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मविश्वास भरा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को एक चुनौती मानते हैं. सामने वाले को कमजोर नहीं समझना चाहिए. रायपुर दक्षिण सीट भारतीय जनता पार्टी की है, बृजमोहन अग्रवाल 8 बार लगातार विजयी हुए हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में बड़े मार्जिन से जीते हैं. निश्चित रूप से इस सीट को भाजपा भारी मतों से जीतेगी. 
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.
 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय कल सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे। जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड जिसे CGSOS कहा जाता है। इस स्टेट ओपन स्कूल ने अपने बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। क्लास दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड लेगा। टाइम टेबल के मुताबिक क्लास 10वीं की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होंगी और 27 नवंबर को खत्म होंगी। जबकि क्लास 12वीं की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलेंगी।

कहां से प्राप्त करें टाइमटेबल? : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के विद्यार्थी और परीक्षार्थी राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। यहां पर वह अपने परीक्षा से जुड़े टाइम टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं। इससे जुड़े सभी नियम भी परीक्षार्थी हासिल कर सकते हैं। यहां से जानकारी हासिल करने के बाद विद्यार्थी अपनी परीक्षा की भी तैयारी कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीख और समय के बारे में जानिए

CGSOS की बोर्ड परीक्षाओं की बात करें तो यह 11 नवंबर से शुरू हो रही है और 27 नवंबर तक चलेंगी। 11 से 27 नवंबर तक क्लास 10th का एग्जाम होगा। जबकि क्लास 12वीं का एग्जाम 11 से 26 नवंबर तक होगा। इन परीक्षाओं के समय की बात करें तो यह निर्धारित टाइमिंग के तहत प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक होंगी। जो भी परीक्षार्थी हैं उन्हें निर्धारित तिथि के अंदर सुबह साढ़े आठ बजे अपना स्थान ग्रहण कर लेना होगा। इसके बाद सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक पेपर बंट जाएगा। उसके बाद सुबह 8:45 से सुबह 11:45 तक परीक्षार्थियों को पूरी परीक्षा देनी होगी।