Browsing: रायपुर

 
 
कांग्रेस ने ‘बाहरी’ आकाश पर लगाया दांव
 रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 
दोनों प्रमुख दलों ने नए चेहरे पर खेला बड़ा दांव,आकाश शर्मा का मुकाबला सुनील सोनी से 
भारी कश्मकश और जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने जमीन पर उतारा आकाश को 
राजधानी के राजनेताओ्ं पर भारी पड़े बस्तर के नेता युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा ने पहले ही अपने प्रत्याशी के रूप में दो बार महापौर रह चुके और 2019 में सांसद निर्वाचित हुए सुनील सोनी का नाम घोषित कर दिया है। चार दिनों तक नाम फाइनल करने के लिए चले जद्दोजहद के बाद आखिरकार हाई कमान की मर्जी से युवा नेता आकाश शर्मा को दक्षिण के रण में उतार दिय़ा है। कांग्रेस ने छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में युवा नेता आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है। आकाश शर्मा वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं और इससे पहले एनएसयूआई में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
 नेता और एक पूर्व महापौर आकाश शर्मा का मुख्य अनुभव संगठन चुनावों तक ही सीमित रहा है और वे पहली बार बड़े चुनावी रण में उतर रहे हैं। उनके मुकाबले, भाजपा के सुनील सोनी को राजनीति में कई वर्षों का अनुभव है, जिसमें वे दो बार रायपुर के महापौर और रायपुर के सांसद रह चुके हैं। सुनील सोनी की शैक्षणिक योग्यता एम.कॉम है, और वे अपने छात्र जीवन में दुर्गा कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा भी एम.कॉम हैं और वे मैक कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। 
नए चेहरे को तरजीह इस उपचुनाव में कांग्रेस ने आकाश शर्मा को मौका देकर नए चेहरे को तरजीह दी है, जबकि पार्टी के भीतर से कई अन्य नेताओं ने भी दावेदारी की थी। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल ने भी अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रयास किए थे, यहां तक कि दोनों ने नामांकन फॉर्म तक खरीद लिए थे। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा मिले संकेतों के बाद से ही इन दावेदारों की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई थीं, और अब आकाश शर्मा को पार्टी की ओर से औपचारिक रूप से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। 
उपचुनाव को लेकर डरी हुई है भाजपा: बैज 
इधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भाजपा डरी हुई है। यही कारण है कि अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्षदों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है। इस बार चुनाव लडऩे वाले पार्षद भी वार्ड से लीड दिलाएं। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्?तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया था, जिन पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि यहां मतगणना 23 नवंबर को होगी। दीपक बैज की माने तो आकाश जिताऊ प्रत्याशी है जो छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए विधायक टिकट तक पहुंचे है। आकाश का मुकाबला भाजपा से नहीं है बल्कि बृमोहन से है जिसे राजनीति का चाणक्य कह ताजा है। सोनी तो मात्र मोहरा है चुनाव तो बृजमोहन ही लड़ रहे है। 
सोशल मीडिया में जमकर छाए बृजमोहन सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण को लेकर जितने मुख्य चुनाव में चर्चा में नहीं रहे उतने तो उपचुनाव में छाए रहे । सोशल मीडिया में यह वायरल हो रहा है कि दक्षिण में बिना बृजमोहन की अनुमति से एक पत्ता भी नहीं डोल सकता, वो बात इस बार उपचुनाव में साफ दिखाई दिया। क्योंकि पहले लोग यही कहते रहे है कि दक्षिण विधानसभा यानी बृजमोहन का बृंदावन है। स्थानीय कार्यकर्ताओ में नाराजगी आकाश शर्मा को रायपुर दक्षिण टिकट देने के बाद यह खबर आ रही है कि यहां के स्थानीय नेता नाराज है. उनका कहना है कि क्या हम जिंदगी भर दरी टैंट लगवाने और उखाडऩे का ही काम करते रहेंगे। पार्टी ने स्थानीय य़ुवा कार्यकर्ताओ्ं के साथ न्याय नहीं किया है। 2018 से 23 तक जितना भी संगठन औऱ सरकार के लिए काम किया वो सब कुछ व्यर्थ हो गया। हमारे अरमानों पर पार्टी ने एक बार फिर पानी फेर दिया है। राजधानी के नेता बस्तर वालों के सामने बौने हो गए नाराज कांग्रेसिय़ों का तो यहां तक कहना है कि इस बार उपचुनाव में राजधानी और प्रदेश के दिग्गज नेताओ्ं पर बस्तर वाले भारी पड़ गए है। बस्तर से ही प्रदेस अध्यक्ष, बस्तर से ही प्रियंका गांधी के सलाहकार होने के कारण इस उपचुनाव में प्रदेश के किसी बड़े नेता की नहीं चली । सिर्फ बस्तर वालों की जमकर चली है। और तो और कांग्रेस प्रत्याशी बस्तर के दामाद भी है। विधायक अजय चंद्राकर ने यह आरोप लगाया है कि आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी नहीं है। 
बाहरी होने के भी लग रहे आरोप 
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को टिकट देने के बाद राजीव भवन से लेकर पुराने कांग्रेस भवन में यही चर्चा चल रही है कि पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को मौका देकर स्थानीय लोगों की उपेक्षा की है। यह कहना है नाराज कार्यकर्ताओ्ं का । राजधानी के चुनाव में तो राजधानी के लोगों को राजधानी में मौका देना था, लेकिन कांग्रेस में यही परंपरा बन गई है कि घर का जोगी जोगड़ा आन गांव के संत को महत्व देना है। कार्यकर्ता खुलेमन से आकाश के टिकट िमलने की खबर को नहीं पचा पा रहे है। कही न कही भड़ास निकालते देख सकते है। 
कांग्रेसी उम्मीदवार का रायपुर से नाता नहीं, रिकार्ड मतों से जीतेंगे: बृजमोहन 
आकाश शर्मा को कांग्रेस द्वारा रायपुर दक्षिण का प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है। रूक्क बृजमोहन अग्रवाल ने शायरी के जरिए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आकाश शर्मा का रायपुर से कोई नाता नहीं है। सुनील सोनी बृजमोहन अग्रवाल का रिकॉर्ड तोडऩे जा रहे है। कांग्रेस का पिछले 40 साल से नया चेहरा आजमाने की तरकीब हर बार फेल हुई है इस बार भी ऐसे ही आसार दिख रहे है।बता दें कि भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी आज रायपुर शहर (साउथ) के लिए अपने उमीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने पेनल में शामिल दो नाम प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा के बीच युवा नेता आकाश शर्मा को तरजीह दी और उनके नाम पर मुहर लगाई। इस तरह अब जहाँ भाजपा से दिग्गज और अनुभवी नेता सुनील सोनी मैदान में होंगे तो वही कांग्रेस की ओर से युवा नेता के रूप में आकाश शर्मा ताल ठोकेंगे। 
बात करें 2023 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की तो यहां से भाजपा ने अपने कद्द्वार नेता बृजमोहन अग्रवाल को मैदान पर उतारा था जबकि कांग्रेस ने महंत रामसुन्दर दास को मौका दिया था। बात परिणाम की करें तो भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने उन्होंने 67800 वोटों से कांग्रेस के महंत राम सुंदर दास को करारी शिकस्त दी थी। प्रदेश के किसी भी सीट में किसी उम्मीदवार के लिए जीत की यह सबसे बड़ी मार्जिन थी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मत्स्य कृषकों को केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् विभिन्न घटकों का लाभ प्राप्त करने के लिए एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। संचालक मछली पालन नारायण सिंह नाग ने बताया कि एनएफडीपी का मुख्य उद्देश्य सभी मत्स्य पालक, मत्स्य पालन समूहों एवं मत्स्य समितियों के लिए कार्य आधारित पहचान का डाटाबेस निर्माण के माध्यम से भारतीय मत्स्य पालन को औपचारिक रूप देना है। भविष्य में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् मत्स्य पालन अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके तहत मछली पालन, मत्स्याखेट एवं मछली बेचने के व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों का पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) के माध्यम से किया जा सकेगा। 
 संचालक नाग ने बताया कि यदि परिवार के सभी सदस्य मछली पालन कार्य में संलग्न है, तो सभी का पंजीयन व्यक्तिगत रूप से किया जायेगा। पंजीयन के बाद मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात उनके बैंक खातें में 80 रूपये शासन की ओर से प्राप्त होगा तथा कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) को उनके प्रत्येक एन्ट्री पर 18 रूपये कमीशन के रूप में प्राप्त होगा। पंजीयन हेतु मत्स्य कृषकों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार लिंक मोबाईल नम्बर के साथ कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) में एन्ट्री कार्य कराया जाना है। पंजीयन हेतु आधार लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद प्रारम्भ में अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। कृषकों का मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। राज्य के सभी जिलों मंे मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी में पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। संचालक मछलीपालन ने राज्य के सभी मत्स्य कृषकों से एनएफडीपी पंजीयन कराने की अपील की है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर राजधानी शहर के तेलीबांधा तालाब में मछलियों की जीवन सुरक्षा हेतु आवष्यक पानी मंे घुलनषील आक्सीजन की मात्रा में वृद्धि करने एजेंसी के माध्यम से नैनो स्केल फाईको न्यूट्रींट्स का छिड़काव करने का अभियान तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करवा दिया गया है। आयुक्त ने विषय विषेषज्ञ अनुबंधित एजेंसी के संचालक आलोक महावर सहित नगर निगम एवं संबंधित एजेंसी के अधिकारियों को तेलीबांधा तालाब में शीघ्र शत प्रतिषत संख्या में मछलियों की समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से जीवन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये है।
जानकारी दी गई कि तेलीबांधा तालाब में नैनो स्केल फाईको न्यूट्रींट्स का छिड़काव व्यापक पैमाने पर प्रारंभ करने के तत्काल पष्चात तालाब क्षेत्र में मछलियों की जीवन सुरक्षा हेतु आवष्यक जल में घुलनषील आक्सीजन की मात्रा में निरंतर वृद्धि परिलक्षित की जा रही है। नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम को तेलीबांधा तालाब के किनारो की सफाई निरंतरता से करवाये जाने के निर्देष दिये गये है। आयुक्त ने उक्त कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने कार्यपालन अभियंता अंषुल शर्मा को निर्देषित किया है। 
 आयुक्त अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर तत्काल प्रभाव से तेलीबांधा तालाब में प्रारंभ किये गये नैनो स्केल फाईको न्यूट्रींट्स के छिड़काव का अभियान निरंतरता से व्यापकता के साथ चलाने के निर्देष दिये गये है, ताकि छिड़काव किये जाने से तालाब के जल में घुलनषील आक्सीजन की मात्रा में निरंतर वृद्धि हो सके, जो मछलियों की जीवन सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी हो सके। विषय विषेषज्ञ श्री आलोक महावर ने वैज्ञानिक तरीके से नैनो स्केल फाईको न्यूट्रींट्स का छिड़काव तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव में लगातार व्यापक रूप से करवाने का सुझाव दिया है एवं इसे मछलियों के लिये सुरक्षित और लाभदायक बताया है और कहा कि इससे तालाब को जल की अषुद्धियों को भी दूर किया जा सकेगा।
आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने व्यापक तरीके से छिड़काव अभियान निरंतर जारी रखकर शीघ्रता से तालाब क्षेत्र में शत प्रतिषत संख्या में मछलियों की जीवन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता से समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये है। आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता अंषुल शर्मा को छिड़काव अभियान की पर्यावरण सुधार हेतु सतत माॅनिटरिंग करने कहा है ताकि लगातार गुणवत्ता युक्त अभियान मछलियों की जीवन सुरक्षा की दृष्टि से संचालित किया जा सके।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राधिकरण की बैठक में सदस्य की मांग पर सरगुजा जिले में गन्ना उत्पादन के घटते रकबे पर चिंता जाहिर करते हुए उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। सदस्य द्वारा बताया गया कि लुण्ड्रा में सब्जी की बहुत खेती होती है, लोग निजी बाज़ार से महंगे में पौधे खरीदते हैं, इस समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री ने सरकारी स्तर पर नर्सरी लगाकर सस्ते में पौधे उपलब्ध कराने की बात कही, उन्होंने बंद नर्सरी शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सदस्यों को उनकी मांग के सन्दर्भ में पत्र प्रस्ताव देने की बात कही। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सदस्यों से प्राधिकरण के कार्यो के लिए सुझाव देने को कहा ताकि प्राधिकरण से क्षेत्र में अच्छा कार्य कराया जा सके जिसका लाभ अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन मिशन के कार्य पिछली सरकार में नहीं हो पाया किन्तु हमारी सरकार घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने प्रयास कर रही है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मायाली रवाना होते समय CM विष्णुदेव साय ने कहा, सरकार बनने के बाद सरगुजा विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन हुआ है। आज जशपुर के मायाली में सरगुजा विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक आयोजित की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व में सरगुजा और बस्तर के विकास को फोकस करने किया गया था प्राधिकरण का गठन। बता दें कि आज सीएम मयाली में दोपहर से शाम 5 बजे तक सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे और निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा होंगे। कुछ देर में कांग्रेस पार्टी लिस्ट जारी करेगी। बताया गया है कि आकाश शर्मा के नाम को लेकर सभी बड़े नेताओं ने अपनी सहमति जताई है। बता दें कि प्रमोद दुबे प्रबल और मजबूत दावेदार थे। दुबे ने नामांकन फार्म भी खरीद लिया था। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने राजीव भवन में कंट्रोल रुम बना दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर संगठन प्रभारी मलकीत गैदू ने इसका आदेश जारी किया है। दीपक मिश्रा को कंट्रोल रूम का प्रभारी तथा सलाम रिजवी को समन्वयक बनाया गया है। इसी तरह राजेंद्र पप्पू बंजारे, नरेश गढ़पाल, सोमेन चटर्जी, चंद्रवती साहू, दीप्तेश चटर्जी, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन,साक्षी सिरमौर,पल्लवी सिंह,अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह समेत 20 नेताओं को सदस्य बनाया गया है। लिस्ट में अचानक प्रत्याशी भी बदले जा सकते है। ऐसी चर्चा कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच हो रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव होने को हैं. भाजपा की तरफ से इस बार पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं कांग्रेस ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. जबकि अन्य 3 निर्दलीय प्रत्याशी उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकर फॉर्म चुके हैं. इस उपचुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा लगातार भाजपा पार्टी का रहा है. बृजमोहन अग्रवाल विधायक रहे हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में 65 हजार से ज्यादा मतों से जीते हैं. अब उपचुनाव में पूर्व सांसद सुनील सोनी वहां से जीतेंगे. वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिलने पर सीएम साय ने कहा कि वे उनका मामला है, हम विपक्ष को मजबूत मानकर ही काम कर रहे हैं. 
बता दें, छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार बनाई, जिसमें बीजेपी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्डतोड़ मतों से 8वीं बार रायपुर दक्षिण जीत दर्ज की थी. वे साय केबिनेट में शिक्षा एवं संस्कृति विभाग के मंत्री बने. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायपुर सीट से जीत हासिल की और अब वे रायपुर लोकसभा सांसद बन गए. सांसद चुने जाने के बाद अब रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता अपना विधायक चुनने वाली है. इस उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है, हालांकि कांग्रेस भी उपचुनाव के लिए रणनीति तैयार करने लगातार बैठकें कर रही है. लेकिन जनता किसे जनादेश देगी, यह तो उपचुनाव के बाद ही पता चल सकेगा. 
सरगुजा विकास प्राधिकरण की पहली बैठक है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने जा रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद प्राधिकरण का पुनर्गठन हुआ है. आज सरगुजा विकास प्राधिकरण की पहली बैठक है, जशपुर जिले से प्रारंभ कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 15 साल डॉ रमन सिंह जी के नेतृत्व में हमारी सरकार थी. उन्होंने सरगुजा और बस्तर आदिवासी बाहुलीय क्षेत्र में पर विकास पर फोकस करने के लिए प्राधिकरण का गठन किया था. पिछले 5 साल (कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में) प्राधिकरण में ठीक से काम नहीं हुआ, लेकिन अब अच्छा काम होगा.
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने X पर लिखा, राष्ट्र सेवा में पूरी तन्मयता से समर्पित, कुशल संगठनकर्ता, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके साहसिक फैसलों ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है और विश्व पटल पर भारत की ताकतवर छवि को स्थापित किया है। प्रभु श्रीराम से आपके सुदीर्घ और सुखमय जीवन की कामना करता हूं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिला के सिलफिली स्थित दसवीं बटालियन पहुंची। यहां उन्होंने अमर जवान स्तंभ में शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजली व्यक्त की। श्रीमती राजवाड़े ने शहीदों के परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की। उनके साथ सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

 
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा की केंद्रीय समिति ने सोमवार को दिल्ली में प्राथमिक सदस्यता की समीक्षा की। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोज अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। इसकी प्रशंसा की गई। 
प्रदेश में 3 सितम्बर से अभियान की शुरुआत के बाद से 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक रिकॉर्ड सदस्य संख्या 50,09,658 के आँकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है। प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य ऑनलाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।