Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने इस जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये के साथ ही मननरेगा से 90 दिनो की मजदूरी 21,870 रूपये एवं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय हेतु 12 हजार रूपये खर्च किए जा रहे है। इस तरह प्रति आवास 1 लाख 53 ’हजार 870 रूपये दिया जा रहा है। आज इस तरह कुल 2100 आवास के लिए कुल 32 करोड़ 31 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है।
 
 

 

panchayattantra24.- रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद और अलगाववाद का काला दौर लाना चाहती है। जम्मू- कश्मीर विधानसभा में धारा 370 और 35A को फिर से लाने के नेशनल कांफ्रेंस के प्रस्ताव का समर्थन कर कांग्रेस ने देश को तोड़ने का कुचक्र फिर से चल दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कल विधानसभा में जो भी कुछ हुआ, वह पाकिस्तान और देश विरोधी लोगों को खुश करने के लिए किया गया, जम्मू-कश्मीर की जनता को गुमराह करने के लिए किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आज जो देश की एकता के लिए खड़े हैं, जम्मू-कश्मीर वे विकास और शांति के पक्ष में खड़े हैं, उन्हें मार्शल के जरिये बेरहमी से जम्मू-कश्मीर विधानसभा से बाहर निकाला जा रहा है। कांग्रेस-एनसी, पीडीपी – ये सब जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद को लाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का का राष्ट्रविरोधी एजेंडा है। शेख अब्दुल्ला से लेकर उमर अब्दुल्ला तक, भावनात्मक ब्लैकमेल करना नेशनल कॉन्फ्रेंस की दिनचर्या है। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर धारा 370 तथा 35A के काले साए से कब का निकल चुकी है। वह विकास के रास्ते पर चल पड़ी है लेकिन कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी ये सब कश्मीर घाटी में आई शांति से परेशान हैं। ये जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद व अलगाववाद के काले दौर को वापस लाना चाहती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार ने वादा किया था कि जम्मू-कश्मीर को विधानसभा देंगे, चुनाव करायेंगे, केवल 5 साल के अंदर मोदी सरकार ने चुनाव कराये और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल किया। हम आगे भी जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कांग्रेस फिर से धारा 370 बहाल करके की बात करके यह बताना चाहती है कि हम वाल्मीकियों, गोरखा समाज, पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थी, पहाड़ी और गुर्जर के खिलाफ हैं। कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के घोषणापत्र का समर्थन कर जम्मू-कश्मीर में आरक्षण को ख़त्म करने का समर्थन किया था। वैसे भी राहुल गाँधी अमेरिका जाकर आरक्षण को ख़त्म करने की बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि धारा 370 के हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। नागरिकों की मृत्यु में भी लगभग 80% की कमी आई है। विदेशी नागरिकों के पर्यटन में 300 प्रतिशत का उछाल आया है। जम्मू-कश्मीर का बजट 17 प्रतिशत बढ़ा है। पत्थरबाजी की घटना बिलकुल बंद हो गई। आतंकवादी घटनाएं दो-तीन जिलों में ही सिमट कर रह गई। जहाँ पहले 5-7 प्रतिशत मतदान होता था, वहां भी 50 प्रतिशत मतदान होने लगा। जो पहले अलगाववाद और आतंकवाद की वकालत कर रहे थे, वे भी अब हिंदुस्तान के संविधान में लोकतंत्र को मजबूती देते हुए वोट मांगते दिखाई दिए। जी-20 की बैठक जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जम्मू-कश्मीर को 80 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मिला, 56 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया। आजादी से लेकर धारा 370 के हटने तक जम्मू-कश्मीर में जितना निवेश आया, उसकी तुलना में तीन गुना निवेश पिछले 4 सालों में जम्मू-कश्मीर में हुआ। 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। इनके इरादे ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता फिर से 90 के दशक वाला जैसा माहौल जम्मू-कश्मीर में बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस विधायक दल के नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को कम करने और विभाजन के खिलाफ लोगों की नाराजगी का समर्थन किया था और किया है। गुलाम अहमद मीर ने एक तरह से प्रस्ताव का समर्थन किया, कांग्रेस विधानसभा में इस प्रस्ताव के समर्थन में खड़ी नजर आई। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 को हटाने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। कांग्रेस के एक और पुराने नेता सैफुद्दीन सोज ने प्रेस रिलीज करके इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जो प्रस्ताव पास किया गया है, भले ही उसमें से चालाकी से धारा 370 और 35A का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन उस प्रस्ताव में जो मांग की गई है, वह धारा 370 और 35A के जैसा ही है। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित हो रहा था तो भाजपा सदस्य इसका विरोध कर रहे थे जबकि कांग्रेस के सदस्य इसका मौन समर्थन कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि स्पीकर को निष्पक्ष होना चाहिए था। मीडिया से आई जानकारी में पता चला है कि स्पीकर ने स्वयं ही मंगलवार (5 नवंबर) को मंत्रियों की बैठक बुलाई थी और खुद ही प्रस्ताव तैयार किया। ये सरासर असंवैधानिक है। ये प्रस्ताव लाना पहले से सदन की कार्यवाही में लिस्टेड भी नहीं था। जब विधानसभा में LG के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी तो प्रस्ताव कैसे लाया गया? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस प्रस्ताव को बिना किसी बहस के पारित कर दिया गया क्योंकि स्पीकर ने शोरगुल के बीच इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। इतने बड़े विषय पर चर्चा नहीं होने दी गई। ये कैसा लोकतंत्र है? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस प्रस्ताव की कोई कानूनी वैधता नहीं है क्योंकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा संसद या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं है। 
कोई भी विधानसभा अनुच्छेद 370 और 35A को वापस नहीं ला सकती। धारा 370 और 35A इतिहास बन चुकी है, इस इतिहास को अब कोई बदल नहीं सकता। नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जो लोग पहले धारा 370, 35A, स्वायत्तता और जमात-ए-इस्लामी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने की राजनीति करते थे, वे अब 5 अगस्त 2019 के बाद से स्थापित शांति से परेशान हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस राज्य के दर्जे पर बातचीत शुरू करके गरीब लोगों को फिर से सड़क पर लाना चाहती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अभी जब घाटी में आतंकी हमले हुए और उसमें पाकिस्तान के हाथ होने का मामला सामने आया, तब भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान का जिक्र तक नहीं किया।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। संत राजीव लोचन महाराज के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। एक के बाद एक विपक्ष के नेताओं का बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मंत्री लखमा ने कहा कि ‘महाराज पहले खुद शादी करें फिर बच्चे पैदा करें। फिर पता चल जाएगा बच्चा पालना कितना कठिन है। महंगाई के जमाने में बच्चा पालना कठिन है। 
इससे पहले पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजीव लोचन महाराज पहले पीएम मोदी को सलाह दें, देश के सबसे बड़े सनातनी पीएम मोदी है। मोदी से शुरुआत होती तो अच्छा संदेश जाता। आपको बता दें कि कल गुरुवार को रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित छठ पर्व के कार्यक्रम में राजीव लोचन महाराज ने अपने द्बोधन में कहा कि महादेव की पुत्रवधू का नाम छठी माई है।
 उन्होंने कहा कि छठी माई कहती हैं, “हम दो हमारे दो के चक्कर में मत चलो। तुम्हारे दुश्मन ‘हम दो हमारे 45’ उनके हाथ में एके-47 लेकर खड़े हैं, ‘हम 5 हमारे 75’ हाथ में पत्थर लिए खड़े हैं। तुम समय रहते शास्त्र और संतों की वाणी को गुरु मंत्र के रूप में स्वीकार करो। दो नहीं, चार बच्चे पैदा करो। जन्म देना तुम्हारा काम है और छह दिन तक रक्षा करना मेरा काम है।”
 

 panchayattantra24.-रायपुर। सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी फैजान खान के रायपुर के पंडरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के तीन अफसर रायपुर पहुंचे हैं। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल पर रुके हुए थे। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस भी थाने पहुंचकर युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक को गिरफ्तार कर टीम महाराष्ट्र लेकर जा सकती है। 
 डीसीपी के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था, जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला, मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है। धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में इस वर्ष राज्य सरकार 25,75,804 किसानों से धान खरीदी करेगी। पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की संख्या में जहां लगभग एक लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रकबा में भी करीब दो लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी की गई है और रकबा भी बढ़कर 32,50,123.917 हेक्टेयर हो गया है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है,इसके लिए 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन किया गया।
प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रानिक तुलाई मशीन का उपयोग होगा। इसके साथ ही इस वर्ष किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार धान के लिए पंजीयन में कैरी फारवर्ड पंजीयन संख्या 25,27,301 है तथा नए पंजीकृत 38,793 और संस्थागत पंजीयन 142 है। इसी प्रकार सुंगधित धान के लिए पंजीयन 9,190 तथा नए पंजीकृत 60 है। वहीं अन्य फोर्टिफाइड धान के लिए कैरी फारवर्ड पंजीयन 316 व नए पंजीयन दो है। अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदी की सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद गोपाल व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि की। X में सीएम साय ने लिखा, हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद  गोपाल व्यास जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं। वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है।
 व्यास जी का संपूर्ण जीवन न केवल समाजसेवा को समर्पित रहा, अपितु देहावसान के उपरांत उनका शरीर भी समाज के काम आएगा। अंतिम संस्कार के रूप में ‘देहदान’ का निर्णय वैसा ही है जैसे ऋषि दधीचि ने अपना अस्थि तक दान कर दिया था। निष्कलंक, निष्पाप, स्वयंसेवक स्व. व्यास जी की सरलता हम राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए भी पाथेय है। उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे। 
भाजपा सदस्यता अभियान के तहत व्यास जी को सदस्य बनाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी. नड्डा जी स्वयं उनके आवास पहुंचे थे, तब ही अंतिम बार शीरू भैया से मिलना हुआ था। उनका समूचा जीवन संदेश की तरह रहा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर, उनके मार्ग का अनुसरण कर ही हम उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रख सकते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि। सादर प्रणाम।
 
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के निधन पर पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक विक्रम उसेंडी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा व्यास छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में एक थे। वे 2006 से 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। व्यास जी गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे। उनकी सरलता और सादगी ने सभी को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सदैव देश व समाज हित में कार्य किया। यह देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री साय ने व्यास जी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे अनेक अवसरों पर उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला। सामान्यतः किसी कार्यक्रम का शुभारंभ हम फीता काट कर करते हैं, लेकिन व्यास जी कहते थे कि मुझे यह व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं लगता। हमारा काम काटने का नहीं बल्कि जोड़ने का है। व्यास के निधन पर मुख्यमंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की ।

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक मूक-बधिर युवती के साथ अमानवीय सामूहिक उत्पीड़न के मामले में पांच दोषियों की सज़ा को बरकरार रखते हुए न्याय का संदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की खंडपीठ ने पीड़िता की सीमित संचार क्षमता के बावजूद उसकी गवाही की सच्चाई पर भरोसा जताया और फोरेंसिक व डीएनए साक्ष्यों के आधार पर सजा को पुष्ट किया। दोषी पाए गए संजीव कुमार कुजूर, सूरजदास, डोले कुजूर, कृष्ण कुमार, और गौरीशंकर को अतिरिक्त सत्र न्यायालय, बिलासपुर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 342 और 376 (डी) के तहत 25 वर्षों की कठोर सज़ा सुनाई थी। इन सभी ने उच्च न्यायालय में सज़ा को चुनौती दी थी। घटना 25 अगस्त, 2019 की है। मरवाही जिले के रतंगा बाजार से 22 वर्षीय पीड़िता का अपहरण कर उसे राजाडीह के गगनिटोला तालाब ले जाया गया था। वहां आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसकी अस्मिता को रौंदा। पीड़िता किसी तरह रात में घर लौटने में सफल रही और उसने अपनी मां और मौसी को इशारों में घटना का पूरा ब्यौरा दिया, जिसके बाद पुलिस में तत्काल शिकायत दर्ज कराई गई। 
अपील में पीड़िता की गवाही की प्रामाणिकता और फोरेंसिक सबूतों की प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए गए। बचाव पक्ष के वकील, योगेंद्र चतुर्वेदी ने यह तर्क दिया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 119 के तहत पीड़िता की संचार सीमाएं अभियोजन पक्ष के दावों को कमजोर बनाती हैं। इसके अलावा, डीएनए साक्ष्यों में खून के नमूनों के संग्रह में प्रक्रियागत त्रुटियों और एफआईआर में देरी का भी हवाला दिया गया। उप महाधिवक्ता, शशांक ठाकुर ने तर्क दिया कि पीड़िता की गवाही को चिकित्सा और डीएनए प्रमाणों से समर्थन मिला है, जो इस अपराध को अचूक रूप से साबित करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि पीड़िता ने संकेतों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और अपनी कठिनाइयों के बावजूद लगातार सच्चाई बयान की। हाईकोर्ट ने पीड़िता की विश्वसनीय गवाही और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि पीड़िता की गवाही, यद्यपि संकेतों और इशारों के माध्यम से थी, घटना की भयावहता को स्पष्ट रूप से उजागर करती है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। आगामी उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद और रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी का जनसंपर्क जारी है, प्रत्याशी सुनील सोनी ने पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड, टिकरापारा वार्ड और संजय नगर वार्ड में जनसंपर्क किया इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्तगण के साथ बड़ी संख्या में स्थानीयजन भी उत्साहपूर्वक इस जनसंपर्क में शामिल हुए। इसे लेकर प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि अपनों के बीच आशीर्वाद का सिलसिला जारी है, उपचुनाव में कमल खिलने के बाद विकास का सिलसिला भी दोगुनी तेजी से जारी रहेगा। 
 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव लिए आशीर्वाद मांगने रायपुर दक्षिण में जनसंपर्क कर रहा हूं और इस दौरान पूरे उत्साह के साथ स्थानीय निवासियों का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है, सभी एक बार फिर कमल खिलाने के लिए उत्सुक हैं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जन-जन का यह उत्साह, आशीवार्द और समर्थन व्यर्थ नहीं जाएगा और इस उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हम भी रायपुर दक्षिण में दोगुनी तेजी से उन्नति का कमल खिलाने के लिए सतत समर्पित रहेंगे। 
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने रायपुर में कार्य करने के अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए कहा कि रायपुर की जनता मेरे परिवार का हिस्सा है, महापौर से लेकर सांसद बनने तक सब रायपुर की जनता के आशीर्वाद से ही संभव हुआ और इस दौरान हमने क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किए उससे जनता में उत्साह बढ़ा है तथा अब और भी अधिक लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है और मुझे विश्वास है कि इस उपचुनाव में भी कमल खिलेगा और महापौर और सांसद के बाद अब विधायक के रुप में कार्य करने अवसर भी रायपुर दक्षिण की जनता देगी। मेरा आग्रह है कि आगामी 13 नवंबर को 2 नंबर पर कमल निशान का बटन दबाकर एक बार फिर रायपुर दक्षिण में भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर. सिखों के पहले गुरू पूज्य श्री गुरुनानक के 555 वें प्रकाश पर्व के निमित्त रायपुर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय जागृति मंडल में शोभा यात्रा-प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया. यहां मातृशक्ति द्वारा श्रद्धेय श्री गुरुनानक देव जी के जीवन कृतित्व को व्यक्त करने वाले अत्यंत प्रेरक कीर्तन प्रस्तुत किए गए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा जी अपने उद्बोधन में कहा कि “श्रीगुरुनानक देवजी का संपूर्ण जीवन हिंदुत्व और धर्म की रक्षा में बीता. 
उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने की आवश्यकता है. श्रीगुरुनानक देव भारत मां के सच्चे सुपुत्र व प्रेरणापुंज हैं.” इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पालकी साहब में पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने की मंगलकामना की. प्रभात फेरी के अवसर पर नारायण नामेदव ने पीता वारया ते लाल चारो वारे ओ हिंदू तेरी शान….गीत गाया, जिससे लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गए.