Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। डिप्टी CM अरुण साव RSS के पथ संचलन में शामिल हुए। X पर उन्होंने लिखा, मातृभूमि के प्रति समर्पित, अनुशासन एवं निष्ठा के पर्याय “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज विजयदशमी उत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बिलासपुर द्वारा आयोजित पथ संचलन में सम्मिलित हुआ। बता दें कि RSS 99 साल का हो गया है। 1925 में विजयादशी के दिन पांच स्वंयसेवकों के साथ डॉ. बलराम कृष्ण हेडगेवार ने इसकी शुरुआत की थी। आज संघ के लाखों स्वयंसेवक हैं। संघ के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, फिनलैंड, मॉरीशस समेत 39 देशों में उसकी शाखा लगती है।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की और मां भगवती की आराधना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य के गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विभिन्न विभागों की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 56 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं और 483 परिवारों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए हैं। जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुघरी जिला मुख्यालय जशपुर से 93 किलोमीटर दूर स्थित है। इस गांव में पंचायत की बैठकों में गांव की समस्याओं का समाधान नियमित रूप से किया जा रहा है। गांव में 567 लोगों का राशन कार्ड बनाया गया हैं जिनमें 37 एपीएल कार्ड, 407 बीपीएल कार्ड शामिल हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से 216 बच्चों को पोषण आहार का लाभ मिल रहा है। धात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए भी पूरक पोषण आहार की व्यवस्था की गई है। सामाजिक सुरक्षा के लिए 342 लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया है। महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से 36 स्व-सहायता समूहों का गठन कर 412 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
घुघरी निवासी मंगरी बाई ने बताया कि उन्हें हर महिना 500 रूपए पेंशन मिलती है। उसी पैसे से अपना जीवन यापन करती हैं। परिवार के पालन पोषण करने में सहायता मिल रही हैं। विनोद राम ने बताया कि मनरेगा में गांव के लोग काम करने जाते हैं। गांव के लोगों का जॉब कार्ड बना है। मनरेगा में कार्य करके उनके परिवार के लोग मिलकर 28 हजार रूपए तक कमा लेते हैं, इससे घर परिवार अच्छी तरह से चल रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। दशहरा के पावन अवसर पर आज ग्रीन आर्मी ब्राम्हण पारा जोन एवं पुरानी बस्ती जोन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी पॉलीथिन रूपी रावण का दहन किया गया। मीडिया प्राभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि गांव शहर कस्बा के प्रत्येक बाजार में सिंगल यूज़ पॉलीथिन धडल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ऐसी प्लास्टिक जो सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल के लायक को उसे सिंगल यूज प्लास्टिक कहा जाता है। जैसे प्लास्टिक की थैलियां प्याले प्लेट छोटी बोतलें, स्ट्रॉ और कुछ पाउच सिंगल यूज प्लास्टिक हैं। दरअसल आधी से ज्यादा इस तरह की प्लास्टिक पेट्रोलियम आधारित उत्पाद होते हैं।
इनके उत्पादन पर खर्च बहुत कम आता है। यही वजह है कि रोजाना के बिजनेस और कारोबारी इकाइयों में इसका इस्तेमाल खूब होता है। स्वच्छ भारत अभियान् में पॉलीथीन सबसे बड़ी बाधा है इसीलिए लोगों से प्लास्टिक मुक्त भारत की मुहिम में योगदान देने के लिए बाजार से खरीदारी के लिए पॉलीथीन के बजाय कपड़े का थैला इस्तेमाल करने ग्रीन आर्मी संस्था अपील कर रही है। प्लास्टिक की एक थैली को नष्ट होने में 20 से 1000 साल तक लग जाते हैं जबकि एक प्लास्टिक की बोतल को 450 साल प्लास्टिक कप को 50 साल और प्लास्टिक की परत वाले पेपर कप को नष्ट होने में करीब 30 साल लगते हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण बिगड़ता पर्यावरण विश्व के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है् ऐसे में प्लास्टिक से पैदा होने वाले प्रदूषण को रोकना एक बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरी है प्रत्येक साल कई लाख टन प्लास्टिक उत्पादन हो रहा है और इंसान, जानवर जलिय जिव जन्तु सभी बिमार हो रहे है। इन सब पर लगाम कसने ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है इसी कडी में आज प्रदेश वासियों को संदेश देने पॉलीथिन रूपी रावण का दहन किया गया।
पॉलीथिन के विरोध में रैली संस्था द्वारा दशहरा के पावन अवसर पर ब्राह्मण पारा में स्थापित माँ दुर्गा का पूजन उपरांत सिंगल यूज पॉलीथिन के विरोध में भव्य रैली निकाली गई यह रैली ब्राह्मण पारा चौक से सत्ती बाजार फव्वारा चौक से बजरंग मंदिर होते हुए कंकाली मंदिर पहुंचा जहां पर साल भर में मात्र एकदिन खुलने वाले माता कंकाली का शस्त्र गृह में शस्त्र पूजन किया गया तत्पश्चात रैली आज़ाद चौक में जाकर समाप्त हुआ जहां पर संस्था द्वारा सांकेतिक रूप में पॉलीथिन रूपी रावण का दहन किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में लगातार नारे लगते रहे । इस दौरान संस्था सदस्यों के साथ स्थानीय रहवासी, पर्यावरण प्रेमी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने असत्य पर सत्य के विजय पर्व विजयादशमी दशहरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है। यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है।
डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने अंदर की बुराईयों को समाप्त कर प्रदेश के विकास एवं समृद्धि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। विजयादशमी दशहरा दुर्गा पूजा और नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि उत्सव के समाप्ति का प्रतीक है। यही वह दिन था जब भगवान श्रीराम ने रावण को परास्त किया था, वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत कर देवताओं और मनुष्यों को उनके अत्याचार से मुक्ति दी थी, विजयदशमी को हथियार (अस्त्र-शस्त्र) पूजने की परंपरा भी है। यह दिन रोशनी के त्यौहार दिपावली की तैयारी की शुरुआत का भी प्रतीक है, जो त्यौहार के लगभग 20 दिनों बाद पड़ता है। प्रभु श्रीराम का लंका विजय तथा मां दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी अवतार दशमी को हुआ था, इसलिए इसे विजयादशमी कहा जाता है। विजयादशमी दशहरा बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।


panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेंट कर नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर साय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन माता शक्ति के आठवें स्वरूप माता महागौरी और नवमी पर देवी सिद्धिदात्रि स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना और सम्मान की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों में रचा बसा है। इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

panchayattantra24.- रायपुर । दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने LMG, AK-47, इंसास समेत कुल 16 हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ हथियार नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल और दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने पर हमला कर जवानों से लूटे थे।
हालांकि, पुलिस अफसर हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रहे हैं। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। इनमें से कुछ हथियारों को नक्सली स्नाइपर में बदले दिए थे, जिसमें 4X जूम लगाए थे, जिसकी रेंज 1200 मीटर है। दरअसल, साल 2016 में नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल-पोलमपल्ली के बीच STF के जवानों पर हमला किया था। इस हमले में STF के 7 जवान शहीद हुए थे, जबकि 8 से 10 जवान घायल थे। हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों से AK-47 समेत गोलियां लूट ली थी।
इसके बाद ये हथियार नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को दिया गया था। जिसका इस्तेमाल नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए करते थे। वहीं अब 4 अक्टूबर को थुलथुली में जवानों ने नक्सलियों को उनके गढ़ में घुसकर घेरकर मारा है। यहां से STF जवानों से लूटा हुआ AK-47 जवानों ने बरामद कर लिया। नक्सलियों ने इस पर 4X जूम लगा कर इसे स्नाइपर बना दिया था। बताया जा रहा है कि स्नाइपर का रेंज करीब 1200 मीटर तक है,जिससे किसी एक जगह पर बैठकर टारगेट किया जा सकता है। हालांकि, अब पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है।

panchayattantra24.-रायपुर । साईबर स्पेस के संबंध में राज्य व्यापी साईबर अपराध जन जागरूकता अभियान 05.10.2024 से 19.10.2024 तक चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 05.10.2024 को जिले के नागरिकों को साइबर स्मार्ट बनाने ‘‘साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा’’ कार्यक्रम के तहत व्यापक साईबर जन जागरूकता अभियान का जोर-शोर से शुभारम्भ किया गया है।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सतीश पुरिया ए.सी.सी.यू के नेतृत्व में गुढ़ियारी स्थित मारूती मंगलम भवन में गुढ़ियारी रासगरबा उत्सव समिती के सदस्य श्रवण शर्मा, वीरेन्द्र पारख एवं अन्य के द्वारा आयोजित रास गरबा कार्यक्रम में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम तथा हैल्पिंग हैण्ड केयर फाउण्डेशन के पदाधिकारी श्रीमती बबीता अग्रवाल एवं श्रीमती सुनीता पाण्डेय के तत्वाधान से साईबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत साईबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर एक्सपर्ट टीम द्वारा साईबर जानगरूकता के अनिवार्यता को समझाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के साईबर अपराध एवं बचाव के संबंध में समझाया गया। साथ ही ए.सी.सी.यू. साईबर विंग में कार्यरत गणेश मरावी द्वारा लिखित साईबर जागरूकता गाने को सुनाकर भी वहां उपस्थित लोगों को इसके माध्यम से भी जागरूक किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक उपस्थित आमजनों को जागरूक किया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। महादेव सट्टा ऐप के मुख्य सरगना तक पहुंचने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। सूत्रों के हवाले से मिल रही ख़बरों के मुताबिक़ उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि, सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी में भारतीय विदेश और गृह मंत्रालय की बड़ी भूमिका रही है। हिरासत में लिए जाने के बाद अब उसे भारत लाये जाने की कवायद भी शुरू हो गई है। वहीं, अब इस मामले में पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक राजेश मूणत का बड़ा बयान सामने आया है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर बयान देते हुए राजेश मूणत ने कहा कि, महादेव ऐप से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। प्रदेश सरकार महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों के खिलाफ जो कार्रवाई कर रही है उसी का नतीजा है कि, आज इस ऐप का मुख्य सरगना गिरफ्तार हुआ है।
बता दें कि, सौरभ चंद्राकर की धरपकड़ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया थी। यूएई के अधिकारियों ने भारत सरकार और सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है जिसके बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि, सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया पूरी कर “प्रोविजनल अरेस्ट” के बाद उसे भारत लाया जाएगा। mahadev satta app

panchayattantra24.- रायपुर। वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्दभरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व उपमुख्यमंत्री की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है। पहले चरण में नक्सल हिंसा प्रभावित ऐसे 6 लोगों को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाकर चलने की ट्रेनिंग दी गई। आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद से चलने फिरने के लिए दूसरों पर निर्भर हो गए ये लोग अब कृत्रिम पैर पाकर इतने उत्साहित हैं कि खुद अपने पैरों से चलकर आज उपमुख्यमंत्री के निवास अपनी खुशी व्यक्त करने पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के लगभग 70 नक्सल पीड़ितों ने बस्तर शांति समिति की पहल पर विगत सितंबर माह में दिल्ली जाकर जंतर मंतर में प्रदर्शन करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आप बीती बताते हुए बस्तर में शांति की गुहार लगाई थी। वहीं दिल्ली से लौटकर वे आए तो उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने निवास कार्यालय में एक-एक पीड़ितों से बात कर उनका हालचाल जाना था और उनका हौसला बढ़ाया था और आईईडी ब्लास्ट में पैर गवा चुके पीड़ितों के कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार आईईडी ब्लास्ट में अपने अंग खोने वाले ग्रामीणों का समाज कल्याण विभाग के सहयोग से ऐसे नक्सल हिंसा पीड़ितों को कृत्रिम अंग लगाने की शुरुआत हो गई है। कृत्रिम पैर लगाने के लिए बस्तर से 9 नक्सल पीड़ित का आना तय हुआ था, किंतु व्यक्तिगत कारणों से 3 पीड़ित अभी नहीं पहुंच पाए। इस प्रकार 6 नक्सल पीड़ित गुड्डू लेकाम बीजापुर, अवलम मारा बीजापुर, सुक्की मड़कम सुकमा, सोमली खत्री बीजापुर, खैरकम जोगा बीजापुर, राजाराम बीजापुर को फिजिकल रेफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर समाज कल्याण परिसर माना कैंप रायपुर में कृत्रिम पैर लगाए गए।
कृत्रिम पैर लगने के बाद इनकी जिंदगी एक नई करवट ले रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा के निवास पहुंचे इन नक्सल पीड़ितों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। कदम-कदम पर किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिंदगी में अब आगे बढ़ने और कुछ हासिल करने की सोच सकते हैं। हालांकि नक्सलियों ने जो छीना है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता से उन्हें कृत्रिम पैर सुलभ होने के साथ जीवन में नया उत्साह आया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।