Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपने नए निवास में समय बिताएंगे और नव कन्या भोज का आयोजन करेंगे. नवरात्रि की अष्टमी को वे परिवार के साथ नए घर में उत्सवपूर्वक मनाएंगे. नया सीएम निवास, जो नया रायपुर के सेक्टर 24 में स्थित है, इसका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर ही उन्होंने नए घर में गृह प्रवेश किया था.
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सदस्यता अभियान ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है. 36 दिनों के भीतर इस अभियान के तहत पार्टी ने 36 लाख नए सदस्य बनाए हैं. बूथ स्तर पर कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, जिससे सदस्यता अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है. वर्ष 2014 में बीजेपी ने 22 लाख सदस्य बनाए थे, जबकि 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 31 लाख हो गया था. इस बार पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

panchayattantra24.-रायपुर। आज जब पूरी दुनिया डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है, भारत भी इस बदलाव की अगुवाई कर रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य भी ’’डिजिटल युग’’ में कदम से कदम मिलाते हुए अपने विकास की कहानी लिख रहा है। बीते कुछ महीनों में, छत्तीसगढ़ ने डिजिटल प्रगति और सुशासन की दिशा में जो उल्लेखनीय कदम उठाए हैं, वे न सिर्फ राज्य को विकास की ओर ले जा रहे हैं, बल्कि प्रदेश के नागरिकों के जीवन को भी सरल और सुविधाजनक बना रहे हैं। यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है।
डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य ने सरकार की योजनाओं और कार्यों को पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए डिजिटल तकनीक को अपना प्रमुख साधन बनाया है। जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ’’ई-ऑफिस’’ प्रणाली लागू की है, जिसके माध्यम से सरकारी दस्तावेजों का प्रबंधन, सुरक्षा और फाइलों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है। इस कदम से न केवल सरकारी प्रक्रिया की गति बढ़ी है, बल्कि कामकाज में पारदर्शिता भी आई है। इसी तरह मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ मुख्यमंत्री कार्यालय छत्तीसगढ़ शासन) में भी डिजिटल रूपांतरण की दिशा में कदम उठाए गए हैं। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को मुख्यमंत्री के रोजमर्रा के कार्यक्रम, राज्य की योजनाओं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ विभिन्न जिलों की जानकारी उपलब्ध होने से आम लोगों को भी सहूलियत होगी। यह डिजिटल पहल न केवल सरकारी कार्यप्रणाली को सरल बना रही है, बल्कि नागरिकों को भी राज्य के विकास में भागीदार बना रही है।
’स्वागतम’ पोर्टल: समय और सुविधा का संगम
छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों के लिए मंत्रालय में प्रवेश को सुगम बनाने के लिए ’स्वागतम’ पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से बड़े शहर हो या सुदूर क्षेत्र के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें एसएमएस और ई-मेल के जरिए प्रवेश पास प्राप्त होगा। इससे समय की बचत होगी और कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पहल न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बना रही है, बल्कि आम जनता के लिए सरकार के द्वार खोल रही है।
दस महीनों में सुशासन की ओर कदम
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने करीब दस महीनों में ’’सुशासन’’ की एक नई परिभाषा गढ़ी है। सरकार ने विकास के साथ-साथ आम जनता का विश्वास वापस पाने में भी सफलता हासिल की है। ’मोदी की गारंटी’ को पूरा करने के लिए विष्णु सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इन दस महीनों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है।
डिजिटल छत्तीसगढ़ : भविष्य की ओर बढ़ता राज्य
छत्तीसगढ़ का डिजिटल सफर न केवल राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाएगा, बल्कि यह भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी राज्य को तैयार कर रहा है। डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग जहां सरकारी प्रक्रियाओं को तेज और पारदर्शी बना रहा है, वहीं यह नागरिकों के लिए भी एक आसान और त्वरित सेवा का माध्यम बन रहा है। ’’मोदी की गारंटी’’ और ’’विष्णु के सुशासन’’ में छत्तीसगढ़ जिस तेजी से डिजिटल युग की ओर कदम बढ़ा रहा है, वह न केवल राज्य के वर्तमान को समृद्ध बना रहा है, बल्कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेगा। यह डिजिटल क्रांति प्रदेश के विकास की कहानी का नया अध्याय लिख रही है और छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा में ले जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी और दुर्ग में आयोजित विजय दशमी पर्व समारोह के लिए आमंत्रण दिया।
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में भिलाई वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने वैशाली नगर में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।
panchayattantra24.-रायपुर। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत की साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है. रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था. इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों को ऑर्डर दे रही है, लेकिन ऑर्डर उठा नहीं पा रही है. उनका काम नहीं चल पा रहा है, उनके नेता नहीं चल पा रहे हैं. इस बार भी उन्होंने जलेबी का आर्डर दिया था, लेकिन जलेबी भी नहीं चल पाई. मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हम आमंत्रित करते हैं उनको (कांग्रेस को). मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आए उस दिन उनको जलेबी खिलाएंगे. कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रहे थे कि अपना नाम बदल लेंगे अब पता नहीं कौन सा नाम रखेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं ने नेता नगरी की दौड़ शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के नेताओं ने रायपुर दक्षिण से टिकट की दावेदारी पेश करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज से मुलाकात की है। उनकी डिमांड है कि रायपुर दक्षिण से उनके नेता को चुनावी मैदान में उतारा जाए। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव के कांग्रेस नेता आफताब अहमद का रायपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाने की मांग की है। राजनांदगांव के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने 3 बार राजनांदगांव में बाहरी प्रत्याशी उतारे हैं और राजनांदगांव के नेताओं को रायपुर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ने मौका दिया जाए।
बता दें कि रायपुर दक्षिण सीट पर करीब तीन दशक से अधिक समय से भाजपा का कब्जा रहा है। यहां से बृजमोहन अग्रवाल विधायक चुनकर आते थे। पिछले चुनाव में भी जनता ने बृजमोहन अग्रवाल को ही अपना नेता चुना था। उनके खिलाफ कांग्रेस ने महंत राम सुंदर दास को चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनने के बाद बृजमोहन ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। कचना के पास ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार युवक को सोमवार शाम अज्ञात गाड़ी रौंदकर चली गई। युवक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद ड्राइवर ने भी गाड़ी नहीं रोकी और भाग गया। मृतक के साथी गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाए। पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तुलसी निवासी नेतराम धीवर मजदूरी करता है। वह अपने साथी के साथ शाम को ड्यूटी से घर लौट रहा था। कचना मोड़ के पास पीछे से आ रही अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी। नेतराम साइकिल से फेंका गया। उसे गंभीर चोट आई थी। वह तड़पता रहा और मौके पर दम तोड़ दिया। उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दिए। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है। इस अवधि के दौरान, छात्र विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रूपए प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं। समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे इस समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करें। निर्धारित समय के पश्चात पोर्टल पुनः प्रारंभ नहीं किया जाएगा।
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज होने वाला जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। सीएम आज दोपहर तीन बजे से दो घंटे मंत्रालय में सरकारी कामकाज निपटाएंगे। साय शाम 6 बजे निवास लौटेंगे। सीएम का ट्वीट – हमारे जनजातीय समाज में दहेज न लेने की सुंदर परंपरा है… यदि वधु पक्ष आर्थिक रूप से असमर्थ हो, तो वर पक्ष स्वयं सहायता करता है। यही सादगी और सहयोग की विशेषता जनजातीय समाज को अद्वितीय बनाती है।
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी
गरियाबंद में 42 हजार से अधिक आवास पूर्ण, प्रतीक्षा सूची के परिवारों को भी मिलेगा आवास

panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल आज जिले में गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय आवास मेला कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना से आज गरीबों के स्वयं का आवास का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में आते ही सबसे पहला काम 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति देने का काम किया। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं राजिम विधायक श्री रोहित साहू विशेष रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर बघेल ने जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास के 10 हितग्राहियों को चाबी एवं नये स्वीकृत आवास के 10 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया। मंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर हितग्राहियों को नए मकान की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा गरीबों के आवास के सपने को पूरा किया जा रहा है। श्री मोदी द्वारा आवास देने की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। इसी तारतम्य में राज्य में अधिकाधिक संख्या में नए आवासों की स्वीकृति की गई है। इससे जररूरतमंद गरीब परिवार आवास योजना से लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये गये।
प्रभारी मंत्री ने अतिथियों के साथ बच्चों को अन्नप्राशन, हितग्राहियों को श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, स्वाइल हेल्थ कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन एवं पोषण किट आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में पोंड निवासी श्रीमती सरस्वती कमार के नवीन घर का मॉडल बनाया गया था। अतिथियों ने मॉडल घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राही को मिठाई खिलाकर नए घर की बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य फिरतुराम कंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोनटेके, वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर । डिप्टी सीएम अरुण साव बीपीओ सेंटर पहुंचे है। x पर जानकारी साझा करते उन्होंने लिखा, आज रायपुर कलेक्टोरेट चौक स्थिति मल्टी लेवल पार्किंग के बीपीओ सेंटर में युवाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी लिया एवं युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दिया। बीपीओ सेंटर में प्रदेश भर से आए युवा कार्य कर रहे हैं, उनसे चर्चा कर कार्यशैली की जानकारी लिया।