Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की धर्मिक नगरी दुर्ग के गंजपारा में स्थित सत्तीचौरा मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमा छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की अलग प्रतिमा है। यहां प्रतिदिन माता का श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार भी केवल ज्वेलरी या अन्य बदलने तक सीमित नहीं है। बाकायदा प्रतिमा की पेंटिंग भी बदली जाती है, जोकि पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र स्थान में होता है, दुर्ग के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर की स्थापना भले ही अभी कुछ वर्षों पूर्व ही हुई है परंतु यहाँ क्वांर नवरात्र पर्व में विगत 48 वर्षों से माता जी की प्रतिमा स्थापित की जाती आ रही है, विगत 48 वर्षों से यहां 18 भुजाओं वाली माता जी की ही प्रतिमा रखी जाती है जिसका प्रतिदिन श्रृंगार अलग अलग रूपों में किया जाता है,
प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से माता जी का श्रृंगार करना प्रारंभ किया जाता है जिसमें विगत 40 वर्षों से राजीव नगर निवासी हेमंत मानिकपुरी माता जी का श्रृंगार करता है, माता जी की प्रतिमा का प्रतिदिन साड़ी का रंग भी बदला जाता है, सुबह से माता जी की साड़ी का रंग बदलना चालू होता है फिर पूरे आभूषण बदला जाता है क्वांर नवरात्र में प्रतिदिन नए रंग व वेशभूषा में माता की आराधना होती है। समित्ति के रिषी गुप्ता ने बताया कि करीब 48सालों से लगातार यह क्रम जारी है। सत्तीचौरा का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। स्थानीय लोगों में इस मंदिर को लेकर अपनी आस्था है। छोटा-सा यह मंदिर दुर्लभ माना गया है। पुराने लोगों के माने तो यह पहले गंजमंडी में स्थापित होने वाली माता की प्रतिमा के साथ विराजमान होती थीं। दोनों को बहनों की तरह माना जाता है। बाद में अलग से समिति का गठन हुआ। आज भी प्रतिमा की स्थापना के दौरान दोनों प्रतिमाओं को आमने-सामने से होकर एक बार अवश्य गुजारा जाता है। इधर सत्तीचौरा में स्थापित दुर्गा प्रतिमा में प्रतिदिन करीब 7 हजार रुपए खर्च कर श्रृंगार किया जाता है। यह परंपरा 1977 में शुरू की गई। मंदिर समिति के मोहित पुरोहित ने बताते हैं कि प्रदेश में अन्य किसी भी दुर्गा प्रतिमा का प्रतिदिन श्रृंगार नहीं होता, लेकिन हमारे यहां परंपरा है। हमारे बुजुर्गों ने इनका निर्वहन किया। अब वे इसका निर्वहन कर रहे हैं, जोकि पूरे प्रदेश में एक अलग स्थान बन चुका है, सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर का कन्याभोज का अयोजन भी पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कन्याभोज होता है जिसमें प्रतिवर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में हजारों की संख्या में कन्या माताओं के पूजन एवं महाकन्या भोज करवाया जाता है,
इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में सत्तीचौरा में आकर्षित झांकी भी बनाई गई है जिसे देखने पूरे जिले से हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी आ रहे है, इस वर्ष सत्तीचौरा में नदी एवं गरुड़ की लड़ाई एवं भगवान श्री बसुखिनाथ श्रीहरि विष्णु का संवाद की 2 अलग अलग झांकी रखी गयी है झांकी में प्रवेश द्वार पर लगभग 10 फिट ऊंचा राक्षस है जिसके मुह के नीचे से सभी लोग प्रवेश करते है, फिर अंदर 18 भुजाओं वाली माता जी का दर्शन एवं आकर्षित चलित झांकी का दर्शन जिसमें लगभग 12 फिट लंबे साँप को गरुड़ जी मार रहे है और उसे नंदी बचा रहा है यह दृश्य है फिर भगवान शंकर जी और विष्णु जी का सवांद दिखाया गया है, झांकी पूरी आडियों के द्वारा संचालित हो रही है लगभग 4 मिनट का यह पूरा दृश्य देखने को मिल रहा है इस वर्ष सत्तीचौरा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यह चलित झांकी आकर्षित लाईट पंडाल सजावट देखने आ रहे है.
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जारी नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संगठन छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के बाद नगरीय निकायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश के सभी निकायों में जल्द ही प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सूची तैयार कर ली है। दीपावली से पहले सूची को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस के समक्ष अपने कब्जे वाले निकायों को बचाने की चुनौती है।
यही कारण है कि संगठन ने वरिष्ठ नेताओं से लेकर पदाधिकारियों को निकाय की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि सभी निकायों के लिए दो-दो प्रभारी नियुक्त किए जा सकते हैं। इनके नामों की घोषणा होते ही निकायों में तैनात कर दिया जाएगा। साथ ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में नगरीय निकायों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, इससे पहले कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की तलाश पूरी करना चाहती है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित निवास में रायपुर रास 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 08 एवं 09 अक्टूबर को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय रास गरबा के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया एवं आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सार्थक शर्मा, भावेश शर्मा एवं आयोजकगण भी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर । मां बमलेश्वरी के दर्शन करने रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए नि:शुल्क बस सेवा आज से शुरू की गई. आकाशवाणी स्थित काली मंदिर से डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. प्रतिदिन 4 नि:शुल्क बसों के माध्यम से लगभग 250 दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जा पाएंगे. रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों को मां बमलेश्वरी का दर्शन कराया जा रहा है. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में बस्तर में 31 नक्सलियों को मार गिराए जाने पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए कहा इच्छा शक्ति हो तो सब हो सकता है. अमित शाह और मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होगा. लगातार इस तरीके की कार्रवाई से पुलिस का मनोबल बढ़ा है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि उन्होंने 5 साल तक कुछ किया नहीं है. आज तक नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जवानों के खून-पसीने से यह पुल बना है. जवानों की शहादत से सड़क बनी है.
panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार सिंह तथा छत्तीसगढ़ और ओडिशा सैनिक उप क्षेत्र कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने 7 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी कार्यक्रम के समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर को लेकर प्रदेश में अब सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां इसे अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का परिणाम बता रही है तो दूसरी ओर भाजपा अपनी 10 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि बता रही है। इन सबके बीच अब छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बयान भी सामने आया है।
उन्होंने प्रदेश के सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर को लेकर कहा कि इच्छाशक्ति हो तो सब हो सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इच्छाशक्ति है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करना है। लगातार इस तरीके की कार्रवाई से पुलिस का मनोबल बढ़ा है। जवानों को बहादुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए विस अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि भाई ने 5 साल तक कुछ किया नहीं है। अपनी सरकार में नक्सलियों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की। जवानों के खून पसीने से पुल बना है। जवानों की शहादत से सड़क बना है।
panchayattantra24.-रायपुर । पुलिस ने शराब कोचिया के विरुद्ध कार्यवाही की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऋषभ रेजिडेंसी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की मुखबिर सूचना पर रेट कार्रवाई की गई जो कि उक्त आरोपी के कब्जे से 15 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की कीमती 1950 रुपए जप्त की गई उक्त आरोपी का कृत्य 34 (a) आबकारी एक्ट के पाए जाने से आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पुरानी बस्ती) रायपुर के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में शराब कोचिया के विरोध की गई आबकारी एक्ट की कार्रवाई।

panchayattantra24.-रायपुर । साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय भव्य सैन्य प्रदर्शनी एक दिन के लिए बढ़ाई गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की है। प्रदर्शनी अब 7 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। गर्मी को देखते हुए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रदर्शनी का आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।
सीएम साय ने x पर लिखा, “देश का गर्व – भारतीय सेना” आज साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सशस्त्र बलों के अत्याधुनिक हथियारों और टी-90 भीष्म टैंक का अवलोकन किया। हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव हैं, जिसके प्रति देश के नागरिकों में अत्यंत गर्व और सम्मान है। मैं जवानों की बहादुरी को नमन करता हूँ। जय हिंद, जय भारत
panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सेना के प्रदर्शन कार्यक्रम में CM साय और MP बृजमोहन अग्रवाल ने इंडियन आर्मी के हथियारों को हाथों से उठाकर देखा और उसकी खासियत को जाना। साथ ही कार्यक्रम को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की है। इस दौरान साय ने कहा कि सैन्य प्रदर्शनी कार्यक्रम में CM साय ने कहा कि सेना का कार्यक्रम देख रोमांचित हूं। युवाओं को अगर अग्निवीर बनने का मौका मिले तो अवश्य जाएं।
बस्तर के अबूझमाड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। जवानों को बधाई देता हूं। सेना के प्रदर्शन कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे कमांडोज उतरने वाले थे, लेकिन इसे एयरफोर्स ने अनसेफ बताया है, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं होगी। साय ने कहा कि बस्तर में आ रहा बदलाव इस बात का संकेत है कि युवा सेना से जुड़कर नक्सलियों का संघार कर रहे हैं। बस्तर में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।