Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। नारायणपुर- दंतेवाड़ा सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद से अधिकारियों बड़े ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी थी और महज 4 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के बेस्ट 1000 जवानों की टीम खड़ी कर दी। वहीं, जंगल में गए जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 2 घंटे तक लगातार मुठभेड़ होती रही। जवानों ने नक्सलियों को ऐसे घेरा था कि बचकर निकल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। नक्सलियों के खिलाफ ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। वहीं, नक्सली घटना पर सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।
दअरसल नरायणपुर- दंतेवाड़ा सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि निश्चित रूप से 30 से ज्यादा नक्सली ऑपरेशन के दौरान मारे गए हैं। टारगेट एनकाउंटर है, तो सेना को शुभकामनाएं। उन्होंने अमित शाह की नक्सलियों के खात्मे की रणनीति को लेकर कहा कि अमित शाह अचानक से नहीं आए है वो तो 10 साल से हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। जवानों को सफलताएं भी मिल रही है बड़ी मात्रा में हथियार और मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को जवानों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने माओवादियों को इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है कि ये आंकड़े ऐतिहासिक हो गए हैं। शुक्रवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों की इस सफलता के बाद रायपुर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “मैं हमारे सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं। नक्सलियों को समझना चाहिए कि उनका समय खत्म हो गया है, या तो वे मुख्यधारा में शामिल हो जाएं या फिर उनका सफाया कर दिया जाएगा। मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को इस लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए धन्यवाद देता हूं कि हमें 2026 तक छत्तीसगढ़ से आतंकवाद को खत्म करना है और उसमें काईवाई शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा और विकास युक्त होगा।”

panchayattantra24.-रायपुर । पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस नेता ललित तिवारी के निधन पर शोक जताया है। बता दें कि श्याम टॉकीज, रायपुर के प्रोपराइटर व आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ट नेता रहे ललित तिवारी का 4 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 5 अक्टूबर को उनके सिविल लाइंस वाले निवास स्थान से सुबह 11 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
वे लावण्या तिवारी , लोकेश तिवारी , स्व. लक्ष तिवारी , लालिमा तिवारी और डॉ. लीना तिवारी के पिता और लाभांश तिवारी , लोहित , लक्षित, लोचन, लव्या और अर्जुन के दादाजी थे।

panchayattantra24.- रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह के दौरान एक बड़ी अनहोनी टल गई. सुबह करीब 9:30 बजे लोहे की बैरिकेडिंग में अचानक करेंट फैलने से अफरातफरी मच गई. इस घटना के दौरान एक घोड़ा बैरिकेडिंग से टच हो गया और उसे करेंट का झटका लग गया. मौके पर मौजूद घुड़सवारों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाया और व्यवस्था को ठीक करवाया. राहत की बात यह रही कि घोड़ा पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई अन्य हानि नहीं हुई है. सैन्य समारोह में हजारों स्कूली बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग शामिल होने पहुंचे हुए हैं. कड़ी धूप के बावजूद सभी ने सैन्य समारोह को बड़े उत्साह के साथ देख रहे हैं. सिर पर छाता और स्कार्फ लगाए हुए दर्शक देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया. सीएम साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा समेत अन्य शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने इंडियन आर्मी के हथियार को हाथों से उठाकर देखा और उसकी खासियत को जाना.
बता दें कि सैन्य शक्ति प्रदर्शन आर्मी मेले का आयोजन दो दिवसीय 5 से 6 अक्टूबर तक किया जाएगा. समारोह में भारतीय सैनिकों के स्ट्रेला 10 एम, टी- 90 भीष्म टैंक, जेडीयू 23 गन और 105 आर्टिलरी एमएम लाइट फील्ड गन जैसे आधुनिक हथियार और उपकरणों को लोग नजदीक से देख सकेंगे. इसके साथ ही इसमें विशेष बल कमांडो द्वारा स्लिदरिंग प्रदर्शन, बाइक शो और घुड़सवारी प्रदर्शन भी दिखाया जाएगा.

panchayattantra24.-रायपुर । उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में संभाग के जिलों में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों की मरम्मत का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए 10 अक्टूबर तक कार्यादेश जारी कर हर हाल में 15 अक्टूबर से कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़कों की ऐसी मरम्मत करें कि उनमें एक भी गड्ढा नहीं दिखना चाहिए। नवम्बर तक सभी सड़कें चकाचक हो जाने चाहिए।
उप मुख्यमंत्री साव ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की लगभग तीन घण्टे तक मैराथन बैठक ली। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि केवल ऑफिस में न बैठें। आधा से ज्यादा समय फील्ड में बताएं। बारीकी से कामों का निरीक्षण करें। गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जब आप स्वयं निर्माण कार्यों के लिए समय-सीमा और गुणवत्ता का निर्धारण करते हैं तो इसका पालन कराने की जिम्मेदारी भी आपकी है। हर परियोजना की ड्राइविंग सीट पर आपको होना चाहिए, किसी ठेकेदार या अन्य को नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों का केवल निलंबन या ट्रांसफर नहीं होगा, सीधे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों को बदलते समय के अनुसार आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग में कामकाज का तरीका पूरी तरह बदल गया है। 20 साल पहले जैसे पीडब्ल्यूडी के काम अब नहीं होंगे। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विलंब होने पर जटिलताएं पैदा होती हैं। साव ने कहा कि विभाग में बड़े कामों को समय से पहले पूर्ण करने पर बोनस देने का प्रावधान है। अब तक किसी ने इसके लिए दावा नहीं किया है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सरकार के पास राशि की कमी नहीं है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए काम न रोका जाए। उन्होंने निर्माण और संधारण कार्यों की निगरानी एवं मॉनिटरिंग के लिए विभाग द्वारा तैयार किए गए ‘दृष्टि’ एप का उपयोग नहीं करने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। साव ने समीक्षा बैठक में कहा कि गड़बड़ियां करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अच्छा काम करने वालों को शासन प्रोत्साहन भी देगी।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर हुए इस एनकाउंटर में पुलिस ने अभी तक 30 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद किया है। इलाके में अभी जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। इधर, शुक्रवार देर रात सीएम हाउस में इस एनकाउंटर को लेकर हाईलेवल मीटिंग हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय को फोन कर इस संबंध में जानकारी ली। सीएम ने उन्हें पूरे घटनाक्रम और जवानों की सफलता ही बिंदुवार जानकारी दी।
दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। जवानों ने यहां 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने सैन्य प्रदर्शनी समारोह का शुभारंभ किया। दो दिवसीय सशस्त्र सैन्य समारोह में शानदार प्रदर्शन और रोमांचकारी प्रदर्शनों की श्रृंखला देखी जाएगी। जिसमें विशेष बल कमांडो द्वारा स्लिदरिंग प्रदर्शन, बाइक शो और घुडसवारी प्रदर्शन शामिल है। टी-90 भीष्म टैंक, बीएमपी टू, पैदल सेना लड़ाकू वाहन, स्ट्रेला 10 एम सेना वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली, जेडयू 23 गन और आर्टिलरी की 105 एमएम लाइट फील्ड गन समेत आधुनिक हथियार और उपकरण भी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जनता के देखने के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।
इसके अलावा गे्रनेडियर्स, सिग्नल और गोरखा प्रशिक्षण केंद्रों के सैन्य पाइप और ब्रास बैंड और विशिष्ट गोरखा रेजिमेंट के सांस्कृतिक दल द्वारा खुखरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी होगी। आयोजन के दौरान सेना भर्ती कार्यालय रायपुर और एनसीसी ग्रुप मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा सशस्त्र बलों में शामिल होने युवाओं के लिए सूचना केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू., शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण 3659.700 लाख रू., 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य विद्युतीकरण सहित वि.ख.-गीदम 487.150 लाख रू., एनीकट निर्माण कार्य कटेकल्याण पुजारी पारा डुमाम नदी पर 350.000 लाख रू., दुगेली एनीकट निर्माण कार्य 372.940 लाख रू., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार का निर्माण कार्य 75.000 लाख रू., उप स्वास्थ्य केन्द्र हिड़पाल का निर्माण कार्य 28.510 लाख रू. के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
इसी प्रकार भूमिपूजन के अन्तर्गत आस्था विद्या मंदिर किरन्दुल हेतु भवन निर्माण, कर्मचारी हेतु आवास, छात्रावास भवन सड़क नाली बाउंड्री निर्माण आदि 4219.000, जिला दन्तेवाड़ा के रानीबाग में भवन निवास के भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य 326.570, मड़कामीरास में 50 सीटर आदिवासी प्री. मे. कन्या छात्रावास निर्माण कार्य 191.510, जंगमपाल में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, बड़ेगुडरा में 100 सीटर आदिवासी पो. मै.कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, मारजूम में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, समेली में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 191.510, पालनार में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, ग्राम जावंगा में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य 221.040, जोगिंग ट्रैक एवं बाउंड्रीबॉल निर्माण कार्य 47.130, सामुदायिक भवन गीदम जावंगा में पार्क एवं ट्यूबवेल निर्माण कार्य 49.510, आदिवासी बालक आश्रम बोदली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम समेली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम नहाड़ी में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम बुरगुग 162.760, आदिवासी बालक आश्रम पोटाली 162.760, आदिवासी बालक आश्रम कौरगांव 162.760 आदिवासी बालक आश्रम मुस्तलनार 162.760, आदिवासी बालक आश्रम गुमलनार 162.760 आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी नवीन पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास कुआकोण्डा 191.510, आदिवासी पो.मे. बालक छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, कैडियापारा एनीकट (ग्राम पंचायत भूसारास) निर्माण कार्य 260.460, फरसपाल जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य 255.770, चेक डेम निर्माण कार्य ग्राम झिरका पण्डेवार 49.990, झोडि़याबाड़म नदी पर एनीकट निर्माण कार्य 390.310, कामालूर से बासनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण 18.450, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 03 स्पान 06 मी. स्पान बालूद से कुआपारा 49.560, पुलिया निर्माण कामालुर से बासनपुर आर. डी. 4. 05 मी. 41.300, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 06 मी. स्पान बालूद से मंझारपारा 25.180, पुलिया निर्माण बालूद से टोटापारा मार्ग 30.160, डंकनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य कि. मी. पोन्दुम से दाबपाल मार्ग पर 445.700, जिला दन्तेवाड़ा के ग्रामीण महिला एवं युवाओं के लिये आर्थिक अवसरों को उप्रेरित करने के लिये युवा हब संचालन कार्य 59.800, ग्राम पंचायत नहाड़ी के आश्रित ग्राम मुलेर में विद्युतीकरण कार्य 345.000 के कार्य शामिल हैं।