Browsing: राष्ट्रीय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहें है। उन्होने कहा कि जब यहां सपा – बसपा की सरकार थी, तो यहां निजाम चलता था। जिन्होंने मिलकर यहां आतंकवाद (Terrorism) का गलियारा (Corridor) बनाया था। लेकिन योगी जी की सरकार आते ही हमने इनके इस गलियारे को उखाड़ फेंकने का काम किया है। जानिए उनके भाषण की मुख्य बातें-
    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने के बाद माफिया यहां से पलायन कर गए हैं।
    मोदी सरकार NRC लेकर आई और आसाम में 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित कर देश से बाहर निकालने का काम शुरू किया।
    कांग्रेस, सपा, बसपा स्पष्ट करें की वे उसी स्थान पर राम मंदिर बनाने के पक्ष में हैं या नहीं। ये लोग हां बोलें या ना, भाजपा वहां पर राम मंदिर बनाकर ही रहेगी।
    केंद्र में जब UPA की सरकार थी, तो उत्तर प्रदेश को मात्र 3 लाख 30 हजार करोड़ रुपये दिए जाते थे। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद हमने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 8 लाख 8 हजार रुपये देने का काम किया है।
    2019 में फिर से भाजपा की सरकार बनाइए। कश्मीर से कन्या कुमारी, असम से गुजरात और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।
    उत्तर प्रदेश में मछुवारों की संख्या बहुत ज्यादा है। मत्स्य पालन करने वालों के लिए अलग आयोग बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
    कार्यकर्ताओं की ताकत से इस बार भी भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 सीटें जीतने का लक्ष्य निश्चित पूरा करेगी।
    भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसमें चुनाव जीतने का आधार कोई नेता नहीं बल्कि बूथ का अध्यक्ष होता है। उन्होने कहा कि साल 1982 में मैं भी भाजपा का एक बूथ अध्यक्ष था और ये भारतीय जनता पार्टी की महानता है कि बूथ पर पोस्टर चिपकाने वाले एक सामान्य कार्यकर्ता को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनाया है
    वर्षों से देश के पिछड़ा, अति पिछड़ा और ओबीसी वर्ग लगातार संवैधानिक मान्यता के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन दूसरी पार्टियां राजनीति करते रहीं। भाजपा ने इन वर्गों को संवैधानिक मान्यता देना का काम किया है।
    देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आजादी के बाद का सबसे बड़ा रक्षा बजट देने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।

नई दिल्ली | तृणमूल कांग्रेस सांसद सौमित्र खान के बीजेपी में जॉइन होने के बाद अब पार्टी के एक और सांसद अनुपम हाजरा बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अनुपम हाजरा बोलपुर से टीएमसी सांसद हैं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी का दावा है कि टीएमसी से खान के अलावा 6 सांसद बीजेपी में शामिल होंगे। हालांकि बीजेपी ने इन सांसदों का नाम बताने से मना कर दिया है लेकिन माना जा रहा है कि इन सांसदों में अर्पिता घोष और सताब्दी रॉय जैसे नाम शामिल हो सकते हैं।रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी सांसद मुकुल रॉय के करीबी माने जाते हैं जिन्होंने पिछले साल ही बीजेपी जॉइन की थी और अब पश्चिम बंगाल से बीजेपी प्रमुख के पद पर हैं।

दिल्ली 8 जनवरी 2019. अयोध्या मसले पर 10 जनवरी को 5 जजों की बेंच सुनवाई करेगी। इस बेंच में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई के अलावा, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड, जस्टिस यूयू ललिति, जस्टिस बोबडे और जस्टिस एनवी रमन्ना होंगे। इसस पहले 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अयोध्या जमीन विवाद मामले पर 2010 के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई नई पीठ करेगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा, ‘यह राम जन्मभूमि का मामला है। इस पर आगे का आदेश उपयुक्त पीठ 10 जनवरी को पारित करेगी।’ उन्होंने मामले में वकीलों को 10 जनवरी को आने को कहा था।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में दिए अपने फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन को रामलला, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड तीनों पक्षों में बराबर बांटने का फैसला सुनाया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ 14 याचिकाएं दायर हुई हैं। इससे पहले 29 अक्तूबर को कोर्ट ने इस मामले को उपयुक्त पीठ के समक्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह के लिए सूचीबद्ध किया था।

दिल्ली 6 दिसंबर 2018। भाजपा अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड पर आ गयी है। भाजपा ने लोकसभा की चुनावी तैयारी के मद्देनजर अपनी अलग-अलग कमिेटी का गठन कर दिया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को भी कमेटियों ने अहम जिम्मेदारी दी है। सरोज पांडेय को लाभार्थी संपर्क समूह का प्रमुख बनाया गया है। जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह को घोषणा पत्र बनाने वाली संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी  अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर बनायी गयी घोषणा पत्र समिति में राजनाथ के अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी और शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रचार प्रसार कमेटी में अरुण जेटली, पियुष गोयल, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अनिल जैन को शामिल किया गया है।

स्वयंसेवी संगठन के प्रमुख नितिन गडकेरी और प्रबुद्धजन सम्मेलन के प्रमुख प्रकाश जावड़ेकर को बनाया गया है।

इसके अलावा मीडिया कमेटी के प्रमुख रविशंकर प्रसाद को बनाया गया है। इसके अलावे कार्यालय सहित अन्य कमेटियों के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

उत्तरप्रदेश. हमीरपुर में हुए रेत के अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने आज तत्कालीन डीएम बी चन्द्रकला के लखनऊ आवास पर छापा मारा है।जानकारी के मुताबिक, यहां से सीबीआई टीम ने घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल, चंद्रकला डेप्यूटेशन पर हैं।यूपी में उनकी छवि एक कड़क और ईमानदार अफसर की रही है।आईएएस बी चन्द्रकला पर आरोप हैं कि साल 2012 के बाद हमीरपुर जिले में 50 मौरंग के खनन के पट्टे किए थे।ई-टेंडर के जरिए मौरंग के पट्टों पर स्वीकृति देने का प्रावधान था ।

 

दिल्ली – नए साल पर पीएम मोदी का राम मंदिर पर बड़ा बयान, ‘मौजूदा न्यायिक कार्यवाही पूरी होने के बाद ही राम मंदिर पर अध्यादेश के बारे में विचार किया जाएगा।’  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने Surgical Strikeऑपरेशन पर किया नया खुलासा, कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बड़ा खतरा सामने था लेकिन मुझे जवानों की सुरक्षा की ज्यादा चिंता थी. कहा- ‘कामयाबी से ज्यादा जवानों की चिंता थी, उरी आतंकी हमले ने मुझे बेचैन कर दिया था, मैं बहुत गुस्से में था|पीएम मोदी ने कहा है कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं था. लोगों को पहले से इसके लिए आगाह किया गया था. काले धन पर एक साल पहले लोगों को अलर्ट किया गया था और सरकार के ऐसा कदम उठाने के पीछे लोगों का ही हित था.

चित्रकोट जलप्रपात में आम पर्यटकों को छांव भी नसीब नही
कड़ी धूप में चित्रकोट देखने को मजबूर है आम पर्यटक
जगदलपुर। बस्तर में विकास की गंगा बहाने का दावा करने वाले नेताओं को राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट जलप्रपात देखने आने वाले आम पर्यटकों की समस्याओं को देख ले तो उनके विकास के दावें की हवा निकल जायेगी। राज्य के इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आम पर्यटकों के जलप्रपात के पास छाव के कोई भी इंतजाम नही होने के कारण पर्यटक धूप में खड़ा होकर जलप्रपात को देखने को मजबूर है, जब वह परेशान हो जाता है तो जलप्रपात से दूर एक बरगद के पेंड की छांव में बैठ कर इस पर्यटन स्थल की सुविधाओं की समीक्षा करता है। उल्लेखनीय है कि बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण सरकार के द्वारा किया जा रहा है अगर चित्रकोट जलप्रपात के आसपास कुछ छायादार पेड़ ही लगा दिये गये होते तो निश्चित ही आम पर्यटकों को धूप से बड़ी राहत मिल जाती, साथ ही चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती को नजारा वह छावं में बैठ कर भी ले सके। रूसूकदार पर्यटकों के लिए जरूर पर्यटन विभाग ने मोटल के निर्माण पर करोड़ो रूपये खर्च किये है लेकिन आम पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार अभी तक छांव का इंतजाम करने में भी असफल रही है। सवाल यह है कि जब राज्य के साथ ही बस्तर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल में पर्यटकों को सुविधाएं नही मिल पा रही है, तो किस तरह से बस्तर के पर्यटन स्थल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकेगें।

अच्छे जीवन के लिए जरूरी है कि सोच विचार कर मतदान करे
जगदलपुर।(गिरिश शर्मा) लोकतंत्र में मतदाता ही नेताओं की किस्मत का फैसला करता है, आज वह दिन है जब मतदाता अपनी नई सरकार के लिए मतदान करने जा रहा है, इसलिए मतदाता बगैर किसी बहकावे में आकर ऐसे नेता को अपना वोट दे जो उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर हो और वह उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी पार्टी के खिलाफ भी जाने का साहस रखता हो, क्योकि बस्तर को अभी तक रायपुर व दिल्ली वालों ने विकास के नाम पर सिर्फ छला ही है, जिसका खिमियाजा सम्पर्ण बस्तरवासी को भूगतना पड़ता है, इसलिए बस्तर की समस्याओं को आवाज देने वाले नेताओं की तलाश है, मतदाता ऐसे ही नेताओं के लिए ही वोट करे जो बस्तर की समस्याओं के प्रति गंभीर है। मतदाताओं के मतदान के बाद भी चुनाव जीतने वाले नेताओं को पांच साल के लिए नही भूला देना चाहिए समस समय पर नेताओं से हिसाब भी लेना चाहिए कि चुनाव के दौरान जो वादे किये वह कितने पूरे हुए और जो बचे है वह कब तक पूरे हेागें, लोकतंत्र में मतदाता को राजा का दर्जा मिला है, राजा अगर सेवक को खूली छूट दे देगा तो सेवक राजा के सर पर चढऩा तय है इसलिए सोच विचार कर अपना मतदान करने के साथ ही चुनाव जीतने वाले नेता की कार्यशैली पर नजर रखे क्योकि अगर वह अपने किये गये वादे पूरा नही करता है तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने में भी देरी नही करें। बस्तर का चुनावी परिणाम सभी राजनीतिक पार्टियो के लिए अहम है इसलिए मतदाताओं की जिम्मेदारी दुगनी हो जाती है कि बस्तर में किसकों वोट देना है यह काम जिस तरह से बेटी की शादी करने के दौरान लडक़े के बारे में छानबीन करते है ताकि बेटी का जीवन अच्छा रहे उसी तरह ही मतदान करने से पूर्व आपके जीवन को कौन बेहत्तर बना सकता है इसके बारे में सोच विचार कर ही वोट दें।

{youtube}https://youtu.be/eB-LuuXYyJ8{/youtube}