Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: राष्ट्रीय
उदयपुर । गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर पिछले साल तैयार हुई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू और यूनिटी के बाद अब राजस्थान में इस साल दुनिया की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा तैयार की जा रही है। राजस्थान के नाथद्वारा में 351 फीट ऊंची शिव मूर्ति का निर्माण जारी है। पहले इस प्रतिमा के मार्च तक बनने की संभावना जताई गई थे लेकिन यह पूरी नहीं हो पाई और अब कहा जा रहा है कि अगस्त तक यह प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी।लखनऊ । पीजीआई में भरती रविन्द्र चौबे को देखने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट में उतरते ही उनके मंत्रिमंडल के साथी सदस्य गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मो. अकबर अस्पताल पहुँचे. साहू और अकबर ने अस्पताल में चौबे से मुलाकात की और परिजनों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली. दोनों ही नेता काफी देर तक अस्पताल में रहे और चौबे को देखने पहुँचे उनके समर्थकों से भी मिले. वन मंत्री अकबर ने कहा कि चौबे की हालत में काफी सुधार है, स्थिति संतोषजनक है. हम उम्मी करते हैं कि अगले कुछ दिनों में वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाएंगे. हम सब शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं ।
आपको बता दे कि रविन्द्र चौबे को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था. इससे उन्हें पहले सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहाँ से फिर उन्हें संजय गाँधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल संस्थान में भर्ती कराया गया. फिलहाल वहाँ इलाज जारी है ।
उत्तरप्रदेश । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तप्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है. आज उन्होंने अमेठी से अपने चुनावी अभियान का आगाज किया. भूपेश बघेल लखनऊ से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए सबसे पहले अमेठी पहुँचे. अमेठी में भूपेश बघेल ने बरसण्डा बाजार शुकुल और तिरहुत बल्दिराय सुल्तानपुर में सभा को संबोधित किया ।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान राहुल गांधी को रिकार्ड मतों जीताने की अपील की. उन्होंने कहा कि अमेठी से जो प्यार गांधी परिवार राहुल गांधी को मिला है मिलता रहा वह आपार है. उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि इस बार यहाँ से आप सिर्फ MP(सांसद) नहीं बल्कि PM(प्रधानमंत्री) चुन रहे हैं ।
आपको बता दे कि भूपेश बघेल यूपी में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं. यूपी में अमेठी के बाद वे रायबरेली में सोनिया गांधी के लिए चुनावी सभाओं का संबोधित करेंगे ।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोर शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आज अमेठी पहुंच गई हैं। कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर लगभग 2000 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी।
जैसा की आप जानते हैं अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र हैं। यहां पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद से वे उत्तर प्रदेश में मोर्चा संभाल रही हैं। अमेठी के बाज प्रियंका गांधी 28 मार्च यानी गुरुवार को रायबरेली और 29 मार्च यानी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को आसाराम बापू को जोरदार झटका दिया है। हाईकोर्ट ने आसाराम की उम्रकैद पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज करते हुए जमानत अर्जी भी रद्द कर ही है। नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम बापू आजीव कारावास की सजा भुगत रहा है। खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक सजा स्थगित करने की आसाराम की याचिका पर हाईकोर्ट के कड़े रूख से घबरा कर उनके वकीलों ने याचिका को वापस ले लिया है।
इससे पहले इस मामले में हाईकोर्ट दो सह आरोपियों की सजा को स्थगित कर चुका है। राजस्थान हाईकोर्ट में आज जज संदीप मेहता और जज वीरेन्द्र कुमार माथुर की खंडपीठ के समक्ष बलात्कारी आसाराम की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान खंडपीठ ने आसाराम के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया। जिस कारण आसाराम के वकील प्रदीप चौधरी ने याचिका खारिज होने के भय से बहस किए बगैर इसे वापस ले लिया।
अंतिम सांस तक जेल में रखने की सजा
जैसा की आप जातने है बलात्कार बाबा आसाराम 5 साल से अधिक वक्त समय से जोधपुर सेन्ट्रल जेल में बंद है। बीते वर्ष अप्रैल महीने में एससी-एसटी कोर्ट के जज मधुसुदन शर्मा ने आसाराम को जीवन की अंतिम सांस तक जेल में रखने की सजा सुनाई थी। उसके बाद से आसाराम जेल से बाहर आने के लिए अपनी सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है।

मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की ट्रेलर लांचिंग पर विवेक पीएम मोदी के किरदार में ही नजर आए। गौरतलब है कि विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से जानकारी दी थी कि बायोपिक का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। बायोपिक का ट्रेलर लांच हो चुका है। एक्टर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है।
ट्रेलर में पीएम मोदी के बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी अपने बचपन के दिनों में ट्रेन में चाय भी बेचते दिख रहे हैं। विवेक ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर दिल जीत लिया है। निर्देशक ओमंग कुमार ने फिल्म में मेहनत की होगी वह ट्रेलर देखकर लग रहा है।
बता दें कि इससे पहले विपक्ष के फिल्म को बैन करने की डिमांड पर उन्होंने कहा था कि ‘हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है, वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं, विवेक ने आगे कहा कि ‘जब हमने फिल्म पर रिसर्च करना शुरु किया तो मैंने महसूस किया कि मोदी को डर नहीं लगता है. उनका सोचने समझने का तरीका हमेशा साफ रहता है।
फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने बताया था कि फिल्म 12 अप्रैल को आएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होनी है। फिल्म की नई रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही नया पोस्टर भी सामने आया था। जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
नोएडा । में पीएम मोदी आज दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के विस्तार 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन तक जाएगी।
इस लाइन पर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी ये स्टेशन हैं। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा में एक रैली से नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन करेंगे।
राजस्थान । केंद्रीय गृमंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के ब्यावर में शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इशारों इशारों में विपक्ष पर निशाना साधा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते राजनाथ सिंह ने वायुसेना के द्वारा की गई एयर स्ट्राइ पर कहा कि अरे संख्या पूछते हो कितने लोग मर गए
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं संख्या पूछने वालों से कहना चाहता हूं कि जो युद्ध-वीर होता हैं, मारे गए लोगों की गिनती नहीं करते हैं।
ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) की बैठक में भारत को बुलाए जाने पर पाकिस्तान ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है.
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के संयुक्त अधिवेशन में शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद क़ुरैशी ने कहा कि अबू-धाबी में आयोजित ओआईसी सम्मेलन को भारत-पाकिस्तान में तनाव को देखते हुए रोक देना चाहिए.
पाकिस्तान की कड़ी आपत्ति के बावजूद भारत को इस सम्मेलन में अतिथि के तौर पर बुलाया गया है. क़ुरैशी ने कहा कि भारत के बुलाने के विरोध में पाकिस्तान इस सम्मेलन में शामिल नहीं होगा.
क़ुरैशी ने कहा कि भारत को आमंत्रण पाकिस्तान से संपर्क किए बिना भेजा गया था. क़ुरैशी ने कहा कि भारत ओआईसी का सदस्य नहीं है फिर से उसे बुलाया गया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दावा किया ओआईसी के इस रुख़ से तुर्की और ईरान भी ख़ुश नहीं हैं.
ओआईसी में सुषमा स्वराज
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि चरमपंथ का मुक़ाबला सिर्फ़ सेना और शासन से नहीं किया जा सकता.
कन्याकुमारी । पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा कर दी गई। इस बीच शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में आयोजित रैली में शामिल हुए। पीएम ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु से हैं इस पर पूरे देश को गर्व है।
पीएम ने इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन की तारीफ भी की और कहा कि देश की पहली रक्षामंत्री सीतारमन पर भी उन्हें गर्व है।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि 26/11 हमले के दौरान देश ने कार्रवाई की उम्मीद की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब उरी और पुलवामा की घटना घटी तो हमारे बहादुर सैनिकों ने क्या किया ये सभी ने देखा। देश को सेवाएं देने वाले ऐसे सभी सैनिकों को पीएम मोदी ने सेल्यूट किया।