कोरबा । कोसाबाड़ी चौक के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया. चोर की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दुकान संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।
कोसा बाड़ी स्थित अभिषेक टेलीकॉम मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाने का असफल प्रयास किया. नकाबपोश चोर दुकान पर पहुंचा और घंटों चोरी करने का प्रयास करता रहा. लेकिन वह सफल नहीं हुआ चोर की सारी करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोर की नजर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसे तोड़फोड़ करने लगा ।
दुकान संचालक अभिषेक पालीवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक नकाबपोश युवक दुकान पर पहुंचा और ताला तोड़ने का प्रयास किया. एक साल पहले भी दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया था और लाखों के मोबाइल चोरी कर ले भागे थे. चोरी की शिकायत रामपुर चौकी से किए जाने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
अभिषेक टेलीकॉम मोबाइल शॉप में चोरी का असफल प्रयास करने के बाद चोर अनवर मोबाइल के दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन इंटरलॉक होने की वजह से चोर असफल साबित हुए।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि दुकान में चोरी हुई है. दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद दुकान संचालकों मैं काफी आक्रोश है. लोगों की माने तो रामपुर चौकी से दुकान महज कुछ ही दूरी पर है. पुलिस पेट्रोलिंग के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ऐसे में वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
