रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी ने राज्य को कुछ नहीं दिया। जिससे राजस्व को भारी नुकसान हुआ और आर्थिक बोझ बढ़ता रहा। बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए पीएम बनना घाटे का सौदा रहा। उनकी नीतियों के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। बघेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दौरान कई योजनाओं को बंद कर दिया गया या तो कटौती कर दी गई। मोदी सरकार के आने के बाद से प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या कम की गई। वन्य अधिकार के कानूनों को कम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के हितों की योजनाएं भी बंद की गई। भूपेश बघेल ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो प्रदेश की जनता के हितों का ध्यान रखा जाएगा। बता दें कि प्रदेश में आज पीएम मोदी की सभा होनी है। वे कोरबा और भाटापारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर सीएम बघेल ने उन पर निशाना साधा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
