PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांचवें विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में प्रदेश की शेष 70 सीटों के लिए मतदान शाम पांच बजे तक खत्म हो गया है। दोपहर तीन बजे तक 55.31% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा धमतरी में 65.32% और सबसे कम गौरला-पेंड्रा-मरवाही में 45.39% मतदान हुआ है। शाम पांच के बाद बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथों के अंदर थे।
प्रदेश में कुल कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनके अतिरिक्त 27 सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए थे। 9,424 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी गई। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की 100 से अधिक कंपनियां तैनात किया गया था। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात थे।