दुर्ग। अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट कोशिश की गई। बदमाश ज्यादा तो नहीं पर कुछ महिलाओं के गहने, पुरुष यात्रियों के पर्स, अंगूठी, सोने की चेन लूटकर अपने साथ ले भागे। यात्रियों की सजगता और हिम्मत से लूटपाट की बड़ी घटना होने से बच गई।
घटना के बाद सीनियर डीएससी नागपुर ज्योति कुमार सतीजा ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद अब दुर्ग स्टेशन में भी जांच होगी। बता दें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बुधवार रात नागपुर से इटारसी रूट पर अपने नियमित समय पर रवाना हुई थी। रात 1 बजे ट्रेन आमला स्टेशन पर रुकी। वहां से छूटने के बाद बरसाली स्टेशन के करीब पहुंची ही थी कि अचानक ट्रेन रूक गई। रात होने की वजह कई यात्री सो रहे इसलिए किसी को कुछ पता नहीं चला।
तभी अचानक 10-12 युवक मुंह में कपड़ा बांधे व हाथ में हथियार लिए एसी बी-2 और बी-3 कोच में चढ़ गए और यात्रियों से लूटपाट करने लगे। इस बीच कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश युवकों को पकड़ने का प्रयास किया।
यात्रियों को एक होता देख सभी बदमाश समान को वहीं छोड़कर एसी कोच से भागकर स्लीपर कोच में चढ़ गए। थोड़ी दूर जाने के बाद डकैतों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और भाग निकले।
बदमाश अपने साथ कुछ महिलाओं के गहने, पुरुष यात्रियों के पर्स, अंगूठी, सोने की चेन लूटकर ले गए। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने स्लीपर कोच में भी कुछ लोगों के बैग लूटे हैं। बताया जा रहा है कि एसी बी-3 कोच से दो यात्रियों का बैग वे ले गए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.