बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंच रहे हैं। यहां वे 5 आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में भाग लेंगे और साथ ही कांग्रेसजनों से सौजन्य भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे बिल्हा विधानसभा के पथरिया नगर पंचायत में पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दोपहर 12 बजे कोटा विधानसभा के करगी कला के हाई स्कूल ग्राउंड में दोपहर 3 बजे बेलतरा विधानसभा के पौंसरा ग्राम में हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के चिंगराजपारा में शाम 5 बजे सभा लेंगे।
चिंगराजपारा की सभा के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मोपका में एसपी सिंह के निवास पर आयोजित भोजपुरी समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात 8 बजे होटल मैरियट पहुंचकर मुख्यमंत्री विधानसभा वार कांग्रेसजनों के साथ अन्य लोंगों से भेंट करेंगे।
वहीं रात्रि विश्राम के पश्चात मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 11 बजे रतनपुर महामाया के दर्शन हेतु हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे बिलासपुर लोकसभा के मुंगेली जिले के लोरमी में आम सभा में भाग लेंगे और आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
