
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। ख़बर है कि उनके कनाडा जाने का कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है। इस बीच उद्योग मंत्री कवासी लखमा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लकमा 8 जून से 15 जून तक कनाडा के दौरे पर जाने वाले थे। मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों के मुताबिक ये दौरा फिलहाल टल गया ह। मुख्यमंत्री का ये प्रस्तावित पहला विदेश प्रवास था। बताया जा रहा है कि वहां के उद्योगपतियों से चर्चा होती। दोनों नेता बुधवार की शाम दिल्ली जाने वाले थे, जहां सीएम नए प्रदेश को लेकर आला नेताओं से चर्चा करत। दूसरी ओर उद्योग मंत्री कवासी लखमा को गुरुवार को केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की बुलाई गई बैठक में शिरकत करना है। पीयूष गोयल ने सभी राज्यों के उद्योगमंत्रियों की बैठक बुलाई है। जिसमें कवासी शिरकत करेंगे।
