Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जमीन सीमांकन अब ऑनलाइन: तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत, आवेदन से रिपोर्ट तक डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया

September 7, 2026

किसानों को बड़ी राहत: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ मंजूर, 694 हेक्टेयर से अधिक खेतों तक पहुंचेगा पानी

September 7, 2026

नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर पुलिस की नजर, खैरागढ़ में धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कांग्रेस की होगी आक्रामक रणनीति, विधानसभा स्तर पर संकल्प शिविर, आज दो और अहम बैठक
रायपुर

कांग्रेस की होगी आक्रामक रणनीति, विधानसभा स्तर पर संकल्प शिविर, आज दो और अहम बैठक

adminBy adminFebruary 9, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस पार्टी अब लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन की कवायद में जुट गई है। प्रदेश संगठन प्रभारी पीएल पुनिया ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा है कि लोकसभा में प्रत्याशी चयन के लिए विधानसभा स्तर पर संकल्प शिविर आयोजित करेंगे। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि भाजपा के प्रचार का कांग्रेस आक्रामक तरीक से सामना करेगी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री पुनिया ने कांग्रेस समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति, चुनाव प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा में शानदार प्रदर्शन करेगी। विधानसभा स्तर पर संकल्प शिविर आयोजित होंगे।
विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस का उत्साह चरम ​पर है। वहीं घोषणा पत्र के अहम मुद्दों में किसान की ऋण माफी और बजट में बिजली बिल हाफ को स्वीकृति देने के बाद कांग्रेस को इसका भरपूर फायदा ​लोकसभा चुनाव में मिलेगा।
बैठक में  ये रहे शामिल
बैठक में एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अरुण उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, रूद्रकुमार गुरु, प्रेमसाय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, वरिष्ठ विधायक अ​मितेष शुक्ल, कोषशाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, पूर्व सांसद पीआर खुंटे, पूर्व सांसद पुष्पादेवी सिंह, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री महेंद्र छाबड़ा, पूर्व महापौर किरणमयी नायक, विधयक अरुण वोरा, पूर्व विधायक देवती कर्मा, पूर्व विधायक महंत रामसुंदर दास, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
आज दो बैठकें
आज कांग्रेस की दो और अहम बैठकें होंगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए 11 बजे मीडिया को आॅर्डिनेशन समिति और दोपहर 12 बजे मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठों, विभागों के प्रभारियों और प्रदेश प्रमुखों की बैठक होगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

जमीन सीमांकन अब ऑनलाइन: तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत, आवेदन से रिपोर्ट तक डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया

September 7, 2026

किसानों को बड़ी राहत: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ मंजूर, 694 हेक्टेयर से अधिक खेतों तक पहुंचेगा पानी

September 7, 2026

बिहान से बदली राह: 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उत्पादन से कमाए 6 लाख रुपये

September 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जमीन सीमांकन अब ऑनलाइन: तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत, आवेदन से रिपोर्ट तक डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया
  • किसानों को बड़ी राहत: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ मंजूर, 694 हेक्टेयर से अधिक खेतों तक पहुंचेगा पानी
  • नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर पुलिस की नजर, खैरागढ़ में धारदार हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान
  • बिहान से बदली राह: 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उत्पादन से कमाए 6 लाख रुपये
  • रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.