Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कवर्धा में बीच सड़क पैसेंजर बस रोककर चालक से मारपीट व धमकी, बेल्ट लहराकर किया उत्पात; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

June 27, 2026

अमरजीत भगत के बयान पर विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार, बोले – प्रदेश अध्यक्ष बनने की चाह में दे रहे बयान, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी साधा निशाना

June 27, 2026

शहादत को नमन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के परिजनों से की मुलाकात, कहा– शहीदों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कांग्रेस ने भरवाया था 50 लाख बेरोजगारों से फार्म। लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे 23 लाख बेरोजगार
रायपुर

कांग्रेस ने भरवाया था 50 लाख बेरोजगारों से फार्म। लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे 23 लाख बेरोजगार

adminBy adminMarch 5, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। प्रदेश में 23 लाख 25 हजार 85 पंजीकृत बेरोजगार हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्रों के आंकड़े तो अपनी जगह हैं, खुद युवक कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले बेरोेजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया था।
युवक कांग्रेस ने 50 लाख बेरोजगारों से फार्म भरवाए थे। कांग्रेस के विधानसभा चुनाव अभियान में यह बड़ा मुद्दा था। अब लोकसभा के चुनाव सिर पर हैं और दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर खास कुछ कर नहीं पाई है।
ऐसे में युवक कांग्रेसी इस बात को लेकर परेशान हैं कि दोबारा बेरोजगार युवाओं के पास किस मुंह से जाएं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी बेरोजगारों को साधने के लिए विधानसभा चुनाव के फार्मूले पर ही चलना चाहती है। एक बार फिर बेरोजगारों से फार्म भरवाना है। इस फार्म का नाम इस बार युवा शक्ति फार्म दिया गया है। हालांकि युवाओं को सशक्त करने की योजनाएं अभी कागज में भी नहीं उतर पाई हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दे किस पाले चला जाएगा यह कहना फिलहाल मुहाल है।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में युवाओं के लिए राजीव मित्र योजना की घोषणा की थी। इसके तहत 10 लाख युवा बेरोजगारों को सामुदायिक विकास और समाजसेवी गतिविधियों के लिए हर महीने न्यूनतम 25 सौ रुपये दिया जाना है। इस बार के बजट में इस योजना को जगह नहीं मिल पाई।
सरकार ने यह कहकर योजना को टाल दिया कि जनादेश तो पांच साल के लिए मिला है। नई सरकार ने आते ही महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक और स्कूलों में डेढ़ हजार शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया। जिस प्रदेश में कुल आबादी के दस फीसद से ज्यादा लोग बेरोजगार हैं वहां हजार दो हजार पदों से कितना लाभ होगा यह समझा जा सकता है।
सरकार नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के जरिए ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन की योजना बना रही है। इसका जिक्र बजट में भी आया है। इसके तहत सभी पंचायतों में दस-दस युवाओं को गोबर गैस और कम्पोस्ट खाद की ट्रेनिंग दी जानी है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना में अलग से कोई पैसा नहीं दिया गया है और फिलहाल यह योजना धरातल पर नहीं दिख रही है। इन परिस्थितियों में बेरोजगारों की बेचैनी स्वाभाविक है। चुनाव सामने हैं और इसका असर पड़ना तय है।
योजना बन रही है, इंतजार करें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के दीक्षांत समारोह में कहा कि सरकार फूड पार्क, मेडिकल प्लांट, आईटी पार्क की योजना पर काम कर रही है। इन उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को काम मिलेगा।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने नईदुनिया से कहा कि स्थानीय स्तर पर उद्योगों की स्थापना की योजना पर काम चल रहा है। यह पाइपलाइन में है। थोड़ा वक्त लगेगा। अभी यह नहीं कह सकते कि इन प्रयासों से कितने लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि सभी सेक्टर को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई जाए और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए।
जिलेवार पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या
अंबिकापुर-89893
बिलासपुर-154282
बीजापुर-10482
दुर्ग-288487
धमतरी-84312
दंतेवाड़ा-33019
जगदलपुर-60473
जांजगीर-130379
जशपुर-74363
कांकेर-75815
कोरबा-90951
कबीरधाम-48836
मनेंद्रगढ़-33250
महासमुंद-40974
नारायणपुर-18123
रायपुर-105280
रायगढ़-175312
राजनांदगांव-179520
बालोद-147405
बेमेतरा-68906
बलरामपुर-50845
बलौदाबाजार-105970
कुल-2325085

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

अमरजीत भगत के बयान पर विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार, बोले – प्रदेश अध्यक्ष बनने की चाह में दे रहे बयान, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी साधा निशाना

June 27, 2026

शहादत को नमन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के परिजनों से की मुलाकात, कहा– शहीदों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 27, 2026

जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश

June 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कवर्धा में बीच सड़क पैसेंजर बस रोककर चालक से मारपीट व धमकी, बेल्ट लहराकर किया उत्पात; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
  • अमरजीत भगत के बयान पर विधायक पुरंदर मिश्रा का पलटवार, बोले – प्रदेश अध्यक्ष बनने की चाह में दे रहे बयान, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी साधा निशाना
  • शहादत को नमन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के परिजनों से की मुलाकात, कहा– शहीदों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से रायगढ़ के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.