Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सिंघीतराई प्लांट हादसा: मंत्री लखन देवांगन ने घायलों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के निर्देश

April 16, 2026

जिला अस्पताल बलौदाबाजार में नवजातों को मिल रही नई जिंदगी

April 16, 2026

नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजितरायपुर, 16 अप्रैल 2026

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ‘शिवनाथ’ भवन का लोकार्पण किया – भूपेश बघेल
रायपुर

कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ‘शिवनाथ’ भवन का लोकार्पण किया – भूपेश बघेल

adminBy adminMarch 1, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अटलनगर नया रायपुर के सेक्टर 19 कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 30 करोड़ रूपए की लागत से जल संसाधन विभाग के नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त प्रमुख अभियंता कार्यालय ‘शिवनाथ’ भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य में सिंचाई के क्षेत्र में स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल और स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए इन महापुरूषों ने अथक प्रयास किया है। जल संसाधन विभाग के समक्ष वर्तमान समय में पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जल की आवश्यकता को पूरा करने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि राज्य के बडे़ बांधों में सिल्टिंग की समस्या और नहरों के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे सिंचाई योजनाओं का पूरा लाभ किसानों को मिल सके।
     मुख्यमंत्री ने लघु सिंचाई योजनाओं की आवश्यकता एवं महत्व पर बल देते हुए लघु सिंचाई संरचनाओं के निर्माण में भौगोलिक और तकनीकी पहलुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने पर जोर दिया, जिससे निर्मित संरचनाओं का अधिक से अधिक लाभ किसानों को मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटी सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से कई दिक्कतों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भू-जल के अत्यधिक दोहन से जलस्तर में कमी देखी जा रही है। ऐसे समय नदी-नालों को पुनर्जीवित करने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है।
         विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से किसानों की खुशहाली और आमदनी में वृद्धि के लिए प्रयास किया जा रहा है। सिंचाई का रकबा बढ़ने से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे अन्नदाता किसानों की समृद्धि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का सपना देखा है उसके अनुरूप कार्ययोजना बनाकर अन्नदाताओं के जीवन मंे खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है।
    जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने नवनिर्मित भवन की लोकार्पण पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य में सिंचाई क्षमता का विकास जरूरी है। कृषि एवं सिंचाई के लिए अच्छे कार्य कर किसानों की खुशहाली बढ़ाने के लिए शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और विधायक श्री धनेन्द्र साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ,राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, जनप्रतिनिधिगण, सचिव जल संसाधन श्री अविनाश चंपावत और प्रमुख अभियंता श्री एच.आर. कुटारे सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

सिंघीतराई प्लांट हादसा: मंत्री लखन देवांगन ने घायलों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के निर्देश

April 16, 2026

जिला अस्पताल बलौदाबाजार में नवजातों को मिल रही नई जिंदगी

April 16, 2026

नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजितरायपुर, 16 अप्रैल 2026

April 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सिंघीतराई प्लांट हादसा: मंत्री लखन देवांगन ने घायलों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के निर्देश
  • जिला अस्पताल बलौदाबाजार में नवजातों को मिल रही नई जिंदगी
  • नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन एवं प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजितरायपुर, 16 अप्रैल 2026
  • कोन्टा के हितग्राही माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
  • युवा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं सक्रिय भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.