
पंचायत तंत्र- रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के जोन -2 के अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी ने आज सुबह 6 बजे जोन कार्यालय पहुँचकर जोन के जेड एच ओ ,एस आई और वार्ड के सुपरवाइजरो की बैठक ली, बैठक में जोन अध्यक्ष होरा ने अधिकारियो को सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देश दिए और निर्देशित किया कि जहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, वहां तत्काल सेनेटाइजर स्प्रे करवाते हुए चुना और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव सघन अभियान चलाकर किया जाना सुनिश्चित किया जाये. जोन अध्यक्ष ने अधिकारियो से चुना और ब्लीचिंग पाउडर के जोन में उपलब्ध स्टॉक की भी जानकारी ली एवं उन्हें पर्याप्त मात्रा में चुना, ब्लीचिंग पाउडर, सेनेटाइजर स्प्रे की उपलब्धता प्रशासनिक तौर पर सर्वोच्च प्राथमिकता से तत्काल सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए.बैठक मे एम आई सी सदस्य सुनदर जोगी, पार्षद अनवर हुसेन उपस्तिथ थे !
