Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरगुजा के खलीबा जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

December 14, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण

December 14, 2025

मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

December 14, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, December 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कोटेला में नवनिर्मित हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया लोकार्पण सिंहदेव और महिला एवं बाल विकास मंत्री
रायपुर

कोटेला में नवनिर्मित हायर सेकंडरी स्कूल भवन का किया लोकार्पण सिंहदेव और महिला एवं बाल विकास मंत्री

adminBy adminMarch 1, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर. । पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का पहला राज्य होगा जहां लोगों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं दवाई जैसी तमाम चिकित्सा सुविधा लोगों को निःशुल्क मिलेगी। लोगों को अपने गांव, अपने घर के पास ही प्रारंभिक चिकित्सा उपलब्ध हो और लोगों को निःशुल्क उपचार मिले, इसके लिए सरकार यूनिवर्सल हेल्थ केयर लागू करने जा रही है। श्री सिंहदेव ने कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम कोटेला में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के लोकार्पण के दौरान यह बात कही। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, भानुप्रतापपुर के विधायक श्री मनोज मंडावी और अंतागढ़ के विधायक श्री अनूप नाग भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कोटेला में 95 लाख 35 हजार रूपए की लागत से हायर सेंकडरी स्कूल के नए भवन का निर्माण किया गया है।
      पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कोटेला सहित आसपास के अनेक गांवों के लिए कुल तीन करोड़ आठ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। हाल ही में 345 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। एक साल के भीतर 600 और नए डाक्टरों की भर्ती की जाएगी। दूरस्थ और भौगोलिक रूप से कठिन इलाकों में काम कर रहे डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वनाधिकार मान्यता पत्र प्राप्त किसी भी व्यक्ति को वन से बेदखल नहीं किया जाएगा। सरकार हमेशा वनवासियों को साथ खड़ी है। ऐसे परिवार जो 13 दिसम्बर 2005 के पहले से वन भूमि में काबिज हैं, उन्हें वनाधिकार मान्यता पत्र दिया जाएगा।
      महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कांकेर जिले की प्रभारी श्रीमती अनिला भेड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें पढ़ाई का पूरा मौका दें, उनकी पढ़ाई बीत में न छुड़ाएं। उन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल भवन के लोकार्पण पर स्थानीय लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती भेड़िया ने कहा कि किसानों, मजदूरों और गरीबों की चिंता और उनकी समस्याओं को हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। भानुप्रतापपुर के विधायक श्री मनोज मंडावी और अंतागढ़ के विधायक श्री अनूप नाग ने भी लोगों को संबोधित किया। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री मिथिलेश शोरी, चारामा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती उषा वट्टी, उपाध्यक्ष श्री ठाकुर राम कश्यप, कोटेला की सरपंच श्रीमती जमुना शोरी, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. ध्रुव तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय कन्नौजे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

December 14, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

December 14, 2025

आज भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक, शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति तैयार

December 14, 2025
Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • सरगुजा के खलीबा जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण
  • मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन
  • अधूरी मनोकामना पूरी करने के लिए आज है खास दिन, जानें सफला एकादशी का मुहूर्त

Recent Comments

No comments to show.

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 9329228972

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

संपादक : व्यास पाठक
पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

© 2025 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.