
पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी रायपुर में 21 से 28 सिंतबर तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी. एक सप्ताह के लॉकडाउन के मद्देनजर आम जनता राशन खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रही हैं. सड़कों और बाजारों में इस कदर भीड़ उमड़ी हुई है मानों कोई त्योहार हो. भीड़ का नजारा गोलबाजार का है, जहां सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में लोगों के बीच कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है ।
सामान खरीदने पहुंचे लोगों का कहना है कि एक हफ्ते का सामान एक साथ लेना है. इस वजह से आज हम बाजार आए है. सामान खरीदने आए रमेश बताते हैं कि एक हफ्ते के लॉकडाउन से पहले काफी तैयारियां करनी पड़ेगी. सड़कों पर जाम भी लगा हुआ है, लेकिन फिर भी हम सामान लेने को मजबूर है ।
खरीददार मीना शर्मा बताती है कि पहले के लॉकडाउन से इस बार का लॉकडाउन ज्यादा सख्त है. पहले सामान मिल भी जाते थे लेकिन अब कुछ भी नहीं मिलेगा. हम सुबह से इंतजार में बैठे थे की बाजार कब खुलेंगे और हम सामान लेंगे जाए ।
