Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पुण्यतिथि विशेष : दाऊ मंदराजी : एक ऐसे मालगुजार जिन्होंने अपना सबकुछ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी नाचा और लोक-कलाकारों के लिए लुटा दिया
रायपुर

पुण्यतिथि विशेष : दाऊ मंदराजी : एक ऐसे मालगुजार जिन्होंने अपना सबकुछ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी नाचा और लोक-कलाकारों के लिए लुटा दिया

adminBy adminSeptember 24, 2020No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link


पंचायत तंत्र-रायपुर ।आज छत्तीसगढ़ के एक ऐसे महान विभूति की पुण्यतिथि है जिन्होंने बचपन से लेकर बुढ़ापे तक सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और लोक रंग को जीया, जिन्होंने नाचा को हास-परिहास से कहीं ऊपर उठाकर सामाजिक जागरूकता और देश भक्ति का मंच बना दिया. आज पुण्यतिथि के इस मौके पर उस मालगुजार दाऊ की कहानी, जिन्होंने ने अपना सबकुछ लोककला को आगे बढ़ाने, लोक-कलाकारों को समृद्ध करने में लुटा दिया।
जिस हस्ती की मैं बात कर रहा हूँ वो हैं दाऊ मंदराजी. दाऊ मंदराजी जिन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक नाट्य नाचा को नए रूप में पिरोकर दर्शकों के सामने रखा. जिन्होंने नाचा को सामाजिक जागरूकता एक बड़ा मंच बनाया. जिन्होंने नाचा के जरिए देश में आजादी की अलख जगाई. जिन्होंने नाचा के जरिए ऐसे लोक-कलाकारों की टीम तैयार की जो देश-दुनिया जाकर छा गए. जिन्होंने नाचा के जरिए छत्तीसगढ़ की लोक-कला को दुनिया भर में अमर कर दिया. आज ऐसे महान शख्स को याद करने और नमन करने का दिन है।
दाऊ मंदराजी का जन्म 1 अप्रैल सन् 1911 में राजनांदगांव जिले के रवेली गाँव में हुआ था. दाऊ मंदराजी का असल नाम था दाऊ दुलार सिंह. लेकिन उन्हें उनके नाना दाऊ मंदराजी कहकर बुलाते थे. और यहीं से उनका नाम दाऊ मंदराजी के रूप में विख्यात हो गया. दाऊ मंदराजी का परिवार एक सपन्न मालगुजार परिवार था. बचपन से ही मंदराजी का रुझान पढ़ाई-लिखाई से कहीं ज्यादा नाच-गान में रहा. उन्हें अक्सर लोकरंग के कार्यक्रम प्रभावित करते. कई बार वे बचपन में घर से चोरी-छिपे जाकर नाचा भी देखने जाते रहे. लेकिन मंदराजी के पिता चाहते थे कि वे पढ़-लिखकर अधिकारी बने. लेकिन मंदराजी तो गाँव-गाँव में होने वाले नाचा पर मोहित हो चुके थे. लिहाजा वे बचपन में ही गाँव के लोक-कलाकारों के संपर्क में आ गए. लोक-कलाकारों से उन्होंने चिकारा, हारमोनियम और तबला बजाना सीख लिया था. अपने पिता के तमाम विरोध के बाद भी दाऊ मंदराजी ने तय कर लिया था कि वे नाचा पार्टी बनाकर गाँव-गाँव जाकर प्रस्तुति देंगे।
सन् 1928-29. यह सन् छत्तीसगढ़ में नाचा जगत के लिए बेहद ऐतिहासिक है. क्योंकि इस सन् में गाँव के कुछ नौसीखिये कलाकारों को साथ लेकर मंदराजी ने अपनी नाचा पार्टी तैयार की थी. और इस नाचा पार्टी का नाम उन्होंने अपने गाँव रवेली के नाम पर रखा. मंदराजी ने चिकारा, ढोल-मंजीरा के साथ नाचा की शुरुआत तो की, लेकिन जल्द ही उन्होंने इसमें नया प्रयोग किया. यह प्रयोग था नाचा में हारमोनियम का. दरअसल उन दिनों नाचा में हारमोनियम का इस्तेमाल नहीं होता था।
राजनांदगांव के पत्रकार वीरेन्द्र बहादुर सिंह के मुताबिक “नाचा में हारमोनियम का प्रयोग सन् 1933-34 में हुआ. 1936 के आते- आते नाचा में मशाल के स्थान पर पेट्रोमैक्स का प्रयोग शुरू हो गया था. रवेली नाचा पार्टी में 1936 में एक पेट्रोमैक्स आ गया था. सन् 1940 के दशक में नाचा के मंच पर एक पेट्रोमैक्स के स्थान पर चार- चार पेट्रोमैक्स का प्रयोग शुरू हो गया था.” ( रचनाकार )
सन् 1940 तक दाऊ मंदराजी की ख्याति पूरे प्रदेश में फैल चुकी थी. छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजनांदगांव की सीमा से लगे महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक भी. रवेली नाचा पार्टी को अनेक जगहों से बुलावा आने लगा था. फिर इस काल-खंड में नाचा का विस्तार पूरे छत्तीसगढ़ में होने लगा. कई जगहों पर नाचा पार्टी तैयार होने लगी।
दाऊ मंदराजी की नाचा पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे हास्य और लोक गीत-संगीत के बीच सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रस्तुति देते. जैसे कि उस दौर में नाचा के माध्यम से शराबबंदी, बहुपत्नी प्रथा, विवाह में फिजूल खर्ची, सामन्ति प्रवृत्ति, ढोंग, देश भक्ति जैसे विषयों को लोगों के सामने रखते. मंदराजी बाल विवाह, परिवार नियोजन, छुआछूत, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिकीकरण के विषयों पर समाज को जगाने का प्रयास करते।
दाऊ मंदराजी जिस दौर में नाचा के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर सामजिक कुरीतियों पर कटाक्ष कर रहे थे वह दौर स्वतंत्रता संग्राम का दौर था. गुलाम भारत में अँगरेजों के खिलाफ जंग छिड़ी हुई थी. समूचा राष्ट्र देश भक्ति की रंग में डूबा हुआ था. इन परिस्थितियों में मंदराजी भी अपनी नाचा पार्टी में देश भक्ति गीतों को प्रस्तुति देते. लोगों के मन में आजादी की भावना भर देते. अँगरेजी हुकूमत को जब इसकी जानकारी हुई तो अँगरेजों ने मंदराजी को गिरफ्तार कर लिया था।
सन् 1950 के आते-आते रवेली नाचा पार्टी के समकक्ष भिलाई के नजदीक रिगनी गाँव में एक दूसरी नाचा पार्टी तैयार हो गई थी. रिगनी नाचा पार्टी की ख्याति भी कुछ वर्षों में काफी फैल चुकी थी. इस दौर में दाऊ रामचंद्र देशमुख ने एक बड़ा प्रयास किया. उन्होंने अपने गाँव पिनकापार में दो दिवसीय मंड़ई का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने रिगनी और रवेली नाचा पार्टी को एक कर छत्तीसगढ़ देहाती कला विकास मंच में विलय कर दिया
सन् 1960 से 70 के दशक के बीच दाऊ मंदराजी की टीम बिखर चुकी थी. मंदराजी के साथी कलाकार अब अधिक पैसे के प्रलोभन में दूसरी नाचा पार्टी से जुड़ने लगे. कुछ अच्छे मंजे हुए कलाकार प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर के साथ जुड़ गए. इस दौरान तक तीन सौ अधिक एकड़ के मालिक दाऊ मंदराजी अपनी पूरी संपत्ति नाचा पार्टी में होम कर चुके थे.  वे अपने कालाकारों की आर्थिक मदद करने के लिए सबकुछ लुटाते रहे. लेकिन अंत के समय में दाऊ मंदराजी की स्थिति ऐसी भी हो गई, जब उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत पड़ने लगी. धीरे-धीरे वह समय भी आ गया जब मंदराजी बीमार होते चले गए. अपने साथी कलाकारों की रुसवाई और धोखे से अवसाद में आकर वह काल भी आ गया जब हमेशा के लिए मंदराजी हम सबको छोड़कर चले गए. अंत समय की यह तारीख थी 24 सितंबर 1984. और यह तारीख छत्तीसगढ़ के लोक-कला के इतिहास में नाचा के स्वर्णिम युग के अंत के रूप सदा के लिए दर्ज हो गई।
मंदराजी की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार दाऊ मंदराजी के नाम राज्य अलंकरण सम्मान देती है. वहीं सार्वा ब्रदर्स की ओर से दाऊ मंदराजी पर छत्तीसगढ़ की पहली बायोपिक फिल्म भी बनाई गई है. इस यह फिल्म बीते वर्ष सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी. यह फिल्म एक तरह से नाचा के पुरोधा को सच्ची श्रद्धांजलि थी. फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. अगर आप दाऊ मंदराजी के बारे में जानने चाहते हैं, उनके जीवन को देखना चाहते हैं, नाचा को देखने चाहते हैं, छत्तीसगढ़ की लोक-कला को जानना चाहते यह फिल्म आपके लिए बेहद उपयोगी।
पुण्यतिथि के मौके पर दाऊ मंदराजी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दाऊ मंदराजी ने गावों के लोक कलाकारों को संगठित कर ‘नाचा‘ को एक नये आयाम तक पहुंचाया. नाचा-गम्मत को मनोरंजन के अतिरिक्त उन्होने समाजिक बुराइयों के विरूद्ध प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम बनाया.  ऐसे सच्चे साधक और समर्पित व्यक्तित्व कला को समाज से जोड़ते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं, उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
आज हर तबका धन कमाने की सोचता है, लेकिन दाऊ मंदराजी ऐसे माल गुजार थे जिन्होंने धन लुटाने का काम किया और कुछ कमाया तो सिर्फ नाचा और नाचा. नाचा. ऐसे महान पुरोधा को, छत्तीसगढ़ के पुरखा को आज शत्-शत् नमन करने का दिन है. दाऊ मंदराजी सदैव हम सभी को याद रहे, स्मृतियों में जिंदा रहे. दाऊ जी को विनम्र श्रद्धांजलि

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.