Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

November 10, 2026

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दर्री को तहसील का दर्जा क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा : जयसिंह अग्रवाल
रायपुर

दर्री को तहसील का दर्जा क्षेत्रवासियों को मुख्यमंत्री बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा : जयसिंह अग्रवाल

adminBy adminNovember 13, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 राजस्व मंत्री ने किया दर्री तहसील कार्यालय का शुभारंभ
 
 
पंचायत तंत्र 24.com, रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में नयी बनी तहसील दर्री के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दर्री को तहसील का दर्जा यहां की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा है।  अग्रवाल ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 23 नई तहसीलों का उद्घाटन किया है और आज से इन तहसीलों में कामकाज भी शुरू हो गया है। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले को भी दो तहसीलों दर्री और हरदीबाजार की सौगात दी है। राजस्व मंत्री ने कहा इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा।    
 तहसील कार्यालय के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य शासन को 25 नई तहसीलों के गठन का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें से अभी 23 तहसीलें बना दी गईं हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कोरबा में पसान और बरपाली को भी जल्द ही नईं तहसीलों का दर्जा मिलेगा। इसके साथ ही श्यांग-लेमरू क्षेत्र के निवासियों को भी अपने कामों को तेजी से कराने की अजगरबहार और मदनपुर क्षेत्र में दो नई उप तहसीलें भी बनाई जाएंगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि नई बनायी गयी तहसीलों के लिये राज्य शासन ने भवन और वाहन की भी स्वीकृति दे दी है। राजस्व मंत्री ने कहा कि पाली को भी जल्द ही एसडीएम कार्यालय की सौगात मिलने वाली है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिये सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गईं हैं और आने वाले दिनों में पाली में एसडीएम कार्यालय भी शुरू हो जाएगा।
    राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी राज्य सरकार ने जनकल्याण के अपने कार्यक्रम और योजनाओं का पूरी क्षमता से संचालन किया है जिससे प्रदेश वासियों को कई सुविधाएं मिलीं हैं। कोरबा जिले मंे मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी जल्द ही होगी। नदी पार दर्री और बलगी क्षेत्र मे पानी की समस्या से जुझ रहे 25 वार्डों को भी हसदेव नदी पर एनिकेट का निर्माण होने पर राहत मिल जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कांे की मरम्मत और कुछ नई सड़कें बनाने के लिए भी मंजूरी मिल गई है जल्द ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने कोविड संक्रमण से निपटने के लिये धैर्य के साथ शासन-प्रशासन का सहयोग करने के लिये भी जिले वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री जयसिंह अग्रवाल ने नागरिकों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सुखद सहारा योजना के तहत हितग्राहियों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण भी किया।
    कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, पूर्व सभापति श्री दुरपाल सिंह कंवर, पार्षद श्री सुरेन्द्र जायसवाल, श्री श्रीकांत बुधिया, महेश भवनानी, श्रीमती सपना चौहान, श्री जे. पी. अग्रवाल, श्रीमती कुसुम द्विवेदी और नगर निगम के एल्डरमेन तथा पार्षद भी शामिल हुए। जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम श्रीमती प्रियंका महोबिया, नगर निगम कमीशनर श्री एस. जयवर्धन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

November 10, 2026

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

November 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
  • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
  • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.