रायपुर । डीकेएस (दाऊ कल्याण सिंह) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाला मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। रायपुर पुलिस को सुनील कुमार अग्रवाल की रिमांड मिल गई है। शर्तों के साथ पुलिस को ये रिमांड दी गई है। निर्देश के मुताबिक सख्ती से पुलिस सुनील अग्रवाल से पूछताछ नहीं कर पाएगी। मालूम हो कि 64 करोड़ का लोन देने के मामले में 4 दिन पहले पीएनबी के वर्तमान उप महाप्रबंधक और तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद हालांकि दिल्ली कोर्ट ने सुनील अग्रवाल को ट्रांजिट जमानत दे दी थी। आरोप है कि सुनील अग्रवाल के कहने पर ही लोन की बैंकिग प्रक्रिया शुरू हुई थी. सोमवार सुबह सुनील अग्रवाल को रायपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। करोड़ों रुपए के डीकेएस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ शिकंजा कसते हुए रायपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी जनरल मैजेनजर सुनील अग्रवाल को पीएनबी के दिल्ली सिविल लाइन स्थित बैंक परिसर से गिरफ्तार किया गया है। अग्रवाल के खिलाफ धोखाघड़ी और षडयंत्र की धार के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
