
पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी रायपुर के नाकोड़ा टीएमटी के सिलतरा स्थित प्लांट पर फील्ड मैनेजर के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आपको बता दें कि मामला रविवार सुबह 8 बजे का है जब कॉल इंजेक्टर मशीन में काम करते समय फील्ड ऑपरेटर दानेश्वर साहू के दाएं हाथ की चारों अंगुली कट गई एवं अंगूठे में चोट आ गयी जिसके बाद दानेश्वर को संत कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
दानेश्वर ने परिजनों को बताया कि कंपनी संचालक के द्वारा कंपनी में काम करने वाले मजदूर को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना लापरवाही पूर्वक ढंग से कार्य कराने के परिणाम स्वरूप उसकी हाथ की उंगलियां कटी है जिसके लिए कंपनी संचालक जिम्मेदार है जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर धरसींवा थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ IPC की धारा 287, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
