
रायपुर । मठपुरैना गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आलम उर्फ सरफराज अंसारी भिलाई से बहन के घर से पकड़ा गया है. इस गोलीकांड मामले को लेकर पुलिस ने आज प्रेसकांफ्रेस की है ।
एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि आलम उर्फ सरफराज अंसारी और जावेद खान के बीच भाड़े को लेकर विवाद हुआ था. कल सोमवार की रात आलम ने देसी कट्टा से जावेद को गोली मारी थी. जिसके बाद वो वहां से फरार हो गया था जिसे आज भिलाई से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया है. आलम उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद से कट्टा खरीद कर लाया था. जिसके पास से 1 कट्टा और 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं. जावेद खान को पीठ में गोली लगी थी.वो आउट ऑफ डेंजर है. रामकृष्ण अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है ।
जानकारी के मुताबिक आरोपी आलम टायर दुकान में और प्रार्थी जावेद पेंटर का काम करता है. एक साल पहले भी दोनों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. उस समय प्रार्थी जावेद ने आरोपी आलम के साथ मारपीट की गई थी.प्रार्थी और आरोपी दोनों मूलतः बिहार के रहने वाले हैं. दोनों संजय नगर में रहते थे. जावेद के पास टाटा एस गाड़ी है जिसे आलम चलाता था तो उसे एक बार किराए में लेकर गया था उसका भाड़ा उसने नही दिया उसी भाड़े का विवाद बढ़ गया. आरोपी आलम पुलिस की गिरफ्त में हैं आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
