रायपुर । कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के बाद भूपेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. इस सर्जरी में कई महत्वपूर्ण फेरबदल किये गए है. एसीएस आरपी मंडल से गृह, जेल और परिवहन का प्रभार लेकर एसीएस सी के खेतान को दे दिया गया है, वहीं मनोज पिंगवा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. रेणु पिल्ले को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनबलग्न पी को खनिज साधन विभाग में विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. पहले यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी संभाल रहे थे. त्रिलोक चंद्र महावर को बिलासपुर संभाग का सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, भरत लाल बंजारे को आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया ।
देखिए सूची…



