
पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी में चल रहा हुक्का का अवैध कारोबार युवाओं को अपनी चपेट में पूरी तरह ले चुका हैं। कमजोर क़ानूनी कार्यवाही और जमानती अपराधों की वजह से हुक्का बार के संचालक धड़ल्ले से स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में हुक्का बार के लिए कोई कठोर कानून नहीं होने के कारण ये काला कारोबार खूब फलफूल रहा है। हुक्का में डालकर पिए जाने वाला तंबाकू फ्लेवर खुलेआम पान ठेलों पर बिक रहा है।
राजधानी में ऐसा कोई इलाका नहीं होगा जहां ये हुक्का बार अवैध रूप से संचालित न हो रहे हों। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई जरूर करती है लेकिन कोई कठोर नियम नहीं होने की वजह से मामूली जुर्माने के बाद संचालक आसानी से छूट जाते हैं और अब तो पुलिस भी ऐसे संचालकों से त्रस्त हो गई हैं। पुलिस अपना काम कर लेती है, मगर न्यायालय से जमानती अपराध के आरोपी छूट जाते हैं। जिसकी वजह से ये कारोबार पूरे शहर समेत प्रदेश में धड़ल्ले से संचालित होते आ रहे है। सिर्फ हुक्का बार ही नही इन दिनों शहर के कई बडे नामी-गिरामी होटल रेस्ट्रोरेंट में भी हुक्का परोसा जा रहा है। हुक्का बार या रेस्ट्रोरेंट में नाबालिगों की इंट्री पर रोक का बाहर बोर्ड जरूर लगा रहता है, लेकिन ज्यादात्तर नाबालिग ही हुक्का का कस लेकर धुंआ उड़ाते देखे जाते हैं। लेकिन प्रशासन है कि उसके कान में जूं तक नहीं रेंगती। लोगों का तो यहां तक कहना है कि कहीं न कहीं पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। एक थाना इलाके में 15 से 30 हुक्का बार संचालित हो रहे हैं या रेस्ट्रॉरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है । पुलिस को नहीं मालूम हो ऐसा संभव नहीं, फिलहाल इसके लिए प्रशासन को कठोर कानून बनाने की जरूरत है जिससे युवा पीढ़ी को इस नशे दलदल से बचाया जा सके।
गिफ्ट दुकान में खुलेआम बिक रहा ई सिगरेट
राजधानी में नशे के कारोबारी गिफ्ट दुकान से लेकर मॉल तक में खुले आम सिगरेट बेच रहे है। युवाओं से आसानी से हुक्का-सिगरेट बहुत की सस्ते में उपलब्ध हो रही है। जबकि इस पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी कारोबारी इसे बेच रहे हैं। शहर के अधिकांश इलाके में इस तरह का प्रतिबंधित सामान बेचा जा रहा है। ई-सिगरेट भी हुक्का बार की ही देन है। वहां भी हुक्का का उपयोग न करने वाले युवाओं को ई-सिगरेट ऑफर किया जाता है। ये ई-सिगरेट बड़े घर के बच्चों द्वारा ही उपयोग किया जाता हैं। हुक्का और ई-सिगरेट के शौकीनों को आसानी से दलालों द्वारा नसे का कामान उपलब्ध कराए जाते हैं।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा बिकते हुक्का बार और ई-सिगरेट
शहर के माना वीआईपी रोड, तेलीबांधा, समता कॉलोनी और सड्डू इलाके में सबसे ज्यादा हुक्का बार चल रहे हैं। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार देवेंद्र नगर, कटोरा तालाब, अनुपम नगर, खम्हारडीह, मोवा इलाके में कई हुक्का बार आज भी चल रहे हैं। कहीं पर तो क्लब और प्ले जोन के आड़ पर हुक्के का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। ज्यादातर जगह पर एक हुक्के की कीमत 300 से 500 रुपए तक है। फ्लेवर के अनुसार कीमत भी बढ़ती जाती है। पुलिस और प्रशासन की रिपोर्ट में प्रमाणित हो चुका है कि हुक्के के साथ दिया जाने वाला फ्लेवर स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद घातक साबित होगा। हुक्के में भारी मात्रा में तंबाकू भी मिला होता है। हालांकि इसके रैपर में निकोटीन फ्री लिखा रहता है, लेकिन इसमें निकोटीन की मात्रा भी होती है।
स्कूहुक्का बार में स्कूल में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को कई तरह का फ्लेवर तक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए भी हुक्का बार संचालकों में होड़-सी मची हुई है। छात्रों के साथ छात्राओं को भी अलग-अलग फ्लेवर के लिए ऑफर किया जाता है। युवक-युवतियों के साथ-साथ नाबालिगों को भी प्रवेश करने से रोका नहीं जाता। पुलिस के अफसर भी मानते हैं कि ज्यादातर हुक्का बार स्कूली बच्चों के कारण चल रहे हैं। हुक्का बार में महानगरों की तर्ज पर छोटे-छोटे और मद्धिम रौशनी वाले कमरे बनाए गए हैं। हुक्का बार खोलने के लिए स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का भी ध्यान नहीं रखा गया। बाजार और घनी आबादी वाली बस्तियों व कालोनियों तक में हुक्का बार खोल दिए गए हैं। धीरे-धीरे इसका चलन इतना बढ़ता जा रहा है कि कुछ बड़े प्रतिष्ठित होटल व मॉल में भी अलग से हुक्का जोन बना दिया गया है। टेबल के आधार पर हुक्के की कीमत ली जाती है और आज के समय में राजधानी के अलग-अलग इलाकों को मिलाए तो लगभग 120 हुक्का बार सचांलित हो रहे हैं। ली छात्रों का भविष्य खतरे में
