
पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी में नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते स्तर को देखते हुए रायपुर में एक बार फिर सख़्ती बढ़ाई गई और आम दुकानों को 7 बजे और ढाबों को 9 बजे बंद कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मगर शहर के अंदर और शहर के बाहर दोनों ही जगहों में देर रात तक ढाबे खुले रहते हैं। और कोरोना गाइडलाइन का उंल्लघन करते हुए पार्सल की जगह टेबलों में बिठाकर खाना परोसा जाता हैं। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। 9 बजे के बाद भी ढाबों में खाना परोसा जाता हैं। जिसकी वजह से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना महामारी के बढऩे का खतरा और भी बढ़ जाता हैं। एक तरफ कोरोना संक्रमण लोगो को अपनी चपेट में ले रहा हैं। वही दूसरी तरफ लोग अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मार रहे हैं। पुलिस प्रशासन और निगम के आला अधिकारी रोजाना रात को सड़कों में घूमते रहते हैं, मगर इनके घूमने का भी कोई ज्यादा लाभ दिख नहीं रहा हैं। आए दिन कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में कई लोगों को ले ही रहा हैं। बीते दिनों ही कोरोना से लोगों में डर बढ़ सा गया हैं। मगर कुछ रहीसजादों को इस संक्रमण से खेलने की पड़ी हुई हैं। अच्छे स्वाद के लिए लोग अपने पसंदीदा होटल, ढाबों और गुमटियों तक खिंचे चले आते हैं। पैसा खर्च करने से भी नहीं हिचकिताते। मगर आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से रायपुर पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम बार-बार अपील कर रही हैं कि अपनी दुकानों को 7 बजे और ढाबों को 9 बजे बंद कर दें। निगम आयुक्त ने दिया बयान : निगम आयुक्त ने इस मामले में बताया कि अगर ऐसा कोई लापरवाही वाला काम हो भी रहा हैं तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
