
नई दिल्ली। आजकल लोगों में कमर दर्द की समस्या आम हो गई है। शरीर में विटामिन की कमी के कारण कमर दर्द की समस्या होती है। कई बार लगातार बैठने से कमर में दर्द होने की संभावना होती है। दरअसल बैठने के दौरान बॉडी पॉस्चर सही नहीं होने के कारण भी कमर दर्द की समस्या होती है। आज हम आपको कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप कमर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
- कमर दर्द होने पर आप गर्म दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से दर्द में राहत मिल सकता है।
- जब भी आपको लगातार बैठना है, तो ऐसे में अपने कमर के पास हीट वाटर का बैग रख सकते हैं। इस तरह आप कमर दर्द से बच सकते हैं।
- अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त भोजन का जरूर सेवन करें। अगर आपके शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होगी, तो कमर दर्द का खतरा बढ़ सकता है।
- कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। आप अदरक को चबा कर खा सकते हैं या अदरक वाली चाय पी सकते हैं।
- सरसों तेल में लहसुन आजवाइन को डाल दें और इसे गर्म कर लें। कमर पर इसे मालिश करने से दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
- एक्सरसाइज करने से दर्द की समस्या कम होती है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें। आप फिट रहेंगे और कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
- धूम्रपान करने से कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इससे शरीर में अन्य बीमारियों का भी खतरा रहता है। ऐसे में आप धूम्रपान करने से बचें।
- वजन बढ़ने के कारण भी कमर दर्द की समस्या होती है। ऐसे में आप वजन को मेंटेन करें। डाइट पर कंट्रोल करें, और एक्सरसाइज करें। इससे आपका वजन कम हो सकता है। आप अपने डाइट में हेल्दी फूड शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
नई दिल्ली। जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो इस स्थिति में आप एनिमिया के शिकार होते हैं। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, जिससे हीमोग्लोबिन बनता है। शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है, जिससे ऑक्सीजन की भी कमी होने लगती है। इसके कारण हाथ-पैरों में सूजन, चक्कर आना, अधिक पसिना आना, थकान और कमजोरी महसूस होती है। तो आज आपको इस लेख में कुछ ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने डाइट में शामिल कर खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।
पालक
पालक में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और अन्य विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। अगर आप एनिमिया के शिकार हैं तो इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें। यह आपके शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरा करता है।
अंगूर
अंगूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून की कमी को पूरा करता है।
सेब
सेब शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसमें कॉफी मात्रा में आयरन होता है, इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसके साथ ही सेब पेट की बीमारियों को भी दूर करता है।
चुकंदर
चुकंदर शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक है। चाहें तो आप इसे सलाद में भी खा सकते हैं। या आप इसका जूस पी सकते हैं। सब्जियां बनाते समय भी चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अनार
अनार में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में तेजी से खून बनता है। यह एनिमिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
अंजीर
अंजीर में कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें आयरन, सोडियम,कैल्शियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप 4-5 अंजीर को दूध में उबालकर सेवन करें। इससे एनिमिया में राहत मिलती है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
छत्तीसगढ़ का एक ऐसा न्यूज पोर्टल panchayat tantra24.com है जिसमे ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित समस्याएं व विकास साथ ही सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक को रुबरू कराना अपना दायित्व समझकर समाज व देशहित में कार्य कर रही है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियो की आवाज को भी सरकार तक पहुचाने का काम एक सेतु की तरह कर रही है
स्वामी / संपादक - श्रीमती कन्या पांडेय
कार्यालय - सुभाष नगर मदर टेरेसा वार्ड रायपुर छत्तीसगढ़
ई मेल - panchayattantra24@gmail.com
मो. : 7000291426