Thursday, 19 September 2024

रायपुर 6 जनवरी 2018। रायपुर एसपी की कमान संभालने के बाद नीतू कमल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिसकर्मियों पर लगे वसूली के संगीन आरोपों पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी नीतू कमल ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी सभी जवान पुरानी बस्ती थाना में पदस्थ थे। सभी पर आरोप था कि ये सट्टेबाजों से अवैध वसूली करते हैं और कार्रवाई के पहले ही उन्हें पुलिस की सूचना देते हैं।

इस मामले में शिकायत के बाद सभी पर आरोप सही पाया गया, जिसके बाद 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, उनमें दीपक आडिल, राजेश ज्योति, भगवान सलाम, लेखा अग्रवाल, पुरुषोत्तम द्विवेदी , रामचरण कुमार और विजय बोरकर के नाम शामिल हैं।

इन सभी पुलिसकर्मियों के नामों का खुलासा तब हुआ था, जब पिछले महीनों एक सट्टा पकड़ाया था। गिरोह के लोगों ने पुलिस के संरक्षण होने की बात कही थी, साथ ही पुलिसकर्मियों के नाम भी बताये थे। इस मामले में पुलिस ने अपने तरफ से आरोपों की जांच करायी तो शिकायत सही पाया गया, जिसके बाद सभी कार्रवाई के आदेश पुलिस अधीक्षक ने दिये। पुलिसकर्मियों के साथ सट्टेबाजों के वायल रिकार्डिंग व व्हाट्सएप चैट भी मौजूद थे।

 रायपुर - भाजपा में विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बनाया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? संगठन में इसके लिए कसरत शुरू हो गई है। लॉबिंग भी शुरू हो गई है। नेता दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि 10 या 11 जनवरी तक इस पर निर्णय हो सकता है। उससे पहले छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह का नाम तेजी से प्रदेश अध्यक्ष के लिए उभर रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने की मांग भी कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर भिलाई के भाजपा नेता और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र का आज पहला दिन कई मायनों में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बरसों केन्द्र की राजनीति में रहे डॉ. चरणदास महंत ने आज विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी सम्हाल ली। दो पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी एवं डॉ. रमन सिंह इस बार विपक्ष में बैठे नजर आए। दो पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे एवं टी.एस. सिहंदेव मंत्री वाली जगह पर आसीन हुए। शपथ चार भाषाओं हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, संस्कृत एवं अंग्रेजी में ली गई। तीन राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस, भाजपा, बसपा के अलावा एक क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस इस विधानसभा का हिस्सा बन चुका है।
11 बजने को चार या पांच मिनट बाकी थे विधानसभा के गलियारे में सदन की कार्यवाही शुरु होने के लिए जोरों से घंटी बजी। चंद मिनटों में अधिकांश विधायक सदन के भीतर आ चुके थे। नहीं आए थे तो भाजपा के 15 विधायक। इधर, सत्ता पक्ष के विधायक डॉ. शिव कुमार डहरिया की भी कुर्सी खाली नजर आ रही थी। प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह आसंदी पर आए और शुरु हुआ शपथ का सिलसिला। लेकिन ये क्या, शपथ की प्रक्रिया शुरु हो जाने के बाद भी भाजपा के 15 विधायकों का पहुंचना नहीं हुआ था। कुछ देर बाद नजर आए तो एक ही भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले, जो कि व्हील चेयर पर सदन में पहुंचे। 11 दिसंबर की रात मोहले की जीत की घोषणा हुई ही थी कि उसके कुछ घंटे बाद उनका भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया। तब से वे बिस्तर पर ही हैं। शपथ की कार्यवाही चल रही थी और हर किसी के मन में यही सवाल घुमड़ रहा था कि आखिर नेता प्रतिपक्ष कौन होगा। उधर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में खींचतान मचे रहने के कारण नेता प्रतिपक्ष के चुनाव में देर हो रही थी। तभी यह अफवाह उड़ी कि पुन्नूलाल मोहले नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। ये खबर सोशल मीडिया में तेज गति से दौड़ने लगी। चंद मिनटों में ही यह खबर टॉय-टॉय फिस्स हो गई और एकात्म परिसर से अधिकृत जानकारी छनकर बाहर आई कि धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व मोहले जिस जगह पर अपनी व्हील चेयर पर थे वहीं से दोनों ने शपथ ली। विधायकों की शपथ हो जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की बारी थी। न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा व जनता कांग्रेस ने भी पहले ही डॉ. चरणदास महंत के नाम पर मुहर लगा दी थी,अतः प्रोटेम स्पीकर ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, डॉ. चरणदास महंत को स्पीकर की आसंदी तक लेकर गए। जहां प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी डॉ. चरणदास महंत के हवाले की। डॉ. महंत के पदासीन होने के बाद सदन में वरिष्ठ विधायकों की तरफ से अभिव्यक्ति का दौर चल ही रहा था कि शेष 14 भाजपा विधायक एक-एक करके सदन में आए। फिर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शपथ दिलाई।

रायपुर। भारतीय जनाता पार्टी ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष हैं और पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

  • AD 1 RO No 12879/175 "
  • RO No 12822/ 145 "
  • RO No 12822/145 "
  • RO No 12879/175 "

About Us

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा न्यूज पोर्टल panchayat tantra24.com है जिसमे ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित समस्याएं व विकास साथ ही सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक को रुबरू कराना अपना दायित्व समझकर समाज व देशहित में कार्य कर रही है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियो की आवाज को भी सरकार तक पहुचाने का काम एक सेतु की तरह कर रही है

Address Info.

स्वामी / संपादक - श्रीमती कन्या पांडेय

कार्यालय - सुभाष नगर मदर टेरेसा वार्ड रायपुर छत्तीसगढ़

ई मेल - panchayattantra24@gmail.com

मो. : 7000291426

MP info RSS Feed