Wednesday, 12 March 2025

रायपुर  |  चर्चित अंतागढ़ टेपकांड की जांच करने गठित एसआईटी आक्रामक मोड पर आ गई है। अब टेपकांड से जुड़े लोगों से पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है। एसआईटी ने बुधवार को फिरोज सिद्दीकी को बुलाया। गंज थाना परिसर स्थित क्राइम ब्रांच बिल्डिंग में उनसे करीब साढ़े 4 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान एसआईटी के अफसरों ने एक-एक कर करीब 60 सवाल दागे, जिसका उन्होंने जवाब दिया।
पूछताछ में फिरोज सिद्दीकी ने कहा, अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंतुराम पवार को चुनाव मैदान से हटने के लिए 7 करोड़ रुपए में सौदेबाजी हुई थी, जिसमें करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए एक शख्स के माध्यम से मंतुराम पवार को भिजवाया गया था। इसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल थीं। फिरोज से हुई पूछताछ के आधार पर अब एसआईटी मंतुराम पवार और संबंधित लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है। संभावना है, एक-दो दिन में पूछताछ की जाएगी।
इनकी बनी है एसआईटी
राज्य शासन ने रविवार को अंतागढ़ टेपकांड की जांच करने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाने आदेश जारी किया। इसमें एसपी रायपुर नीतू कमल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की प्रभारी बनाई गई हैं। वहीं, डीएसपी अभिषेक माहेश्वरी, इंस्पेक्टर नरेश पटेल और एसआई विक्रम ध्रुव सदस्य हैं। बुधवार को फिरोज सिद्दीकी से पूछताछ के दौरान पूरी एसआईटी मौजूद थी।
अंतागढ़ उपचुनाव में फूटा था कांड
गौरतलब है, साल 2014 में राज्य के अंतागढ़ उपचुनाव में मंतुराम पवार कांग्रेस की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए थे, लेकिन पवार ने नामांकन दाखिल करने के बाद नाटकीय तरीके से चुनाव मैदान छोड़ दिया था। पार्टी को सूचना दिए बगैर उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इस मामले को लेकर बड़ा बवाल मचा। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे भाजपा और जोगी खेमे का हाथ है। इशारों में पार्टी ने कुछ नाम भी सामने रखे थे।
इन दिग्गजों के नाम आए थे सामने
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी मंतुराम पवार के नाम वापस लेने के बाद खरीद-फरोख्त के आरोप लगे और इसका एक टेप भी सामने आया था, जिसमें कतिपय लोगों की आवाज होने का दावा किया गया था। इस टेप के जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सियासी घमासान मच गया था, जिसका सीधा असर कांग्रेस पार्टी में फूट के रूप में दिखा। इस टेपकांड विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का गठन कर लिया था।
और भी लोगों से पूछताछ की जाएगी
एसपी नीतू कमल ने बताया कि फिरोज सिद्दीकी से अंतागढ़ टेपकांड में कई पहलुओं पर पूछताछ की गई है। उनसे ओरिजनल ऑडियो टेप मांगा गया है। जांच में और भी लोगों से पूछताछ की जाएगी।

रायपुर |  प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि ईओडब्लू की टीम ने गुरुवार को पीडब्लूडी और चिप्स के ऑफिस में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि रेड टीम में कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। फिलहाल पीडब्लूडी और चिप्स के दफ्तर में कार्रवाई चल रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि कई बड़ी गढ़बड़ियों का खुलासा हो सकता है।

रायपुर। पूरे साल में चार से पांच बार चंद्रमा पृथ्वी के करीब आता है, लेकिन इस बार पहले चक्र में 21 जनवरी को पृथ्वी के करीब नहीं आया। अब 19 फरवरी और 21 मार्च पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के करीब दिखेगा। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि एक दशक के बाद ऐसा अवसर आएगा। चंद्रमा करीब होने के कारण बड़ा दिखाई देगा।
खगोली शास्त्री का कहना है कि पृथ्वी की परिक्रमा करता हुआ चंद्रमा पृथ्वी से 3 लाख 61 हजार 740 किलोमीटर या इससे कम दूरी पर आ जाएगा। इसे अंग्रेजी में सुपरमून कहा जाता है। 19 फरवरी का सुपरमून साल का सबसे नजदीक होगा। इस रात को चंद्रमा करीब 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला होगा और 27 हजार 554 किलोमीटर करीब होगा।
खगोलशास्त्र के अनुसार
384400 किमी पृथ्वी और चांद की औसत दूरी
27554 किमी करीब होगा 19 फरवरी को सुपरमून
नजदीक 356500 किमी स्थिति को पेरिजी व दूर 406700 किमी वाली स्थिति को ओपीजी कहते हैं।
समानता पूर्णिमा के चंद्रमा से सुपरमून 7% बड़ा और 16% चमकीला होगा
फैक्ट फाइल
दोनों पूर्णिमा पर धरती से दूरी
19 फरवरी - 356846 किलोमीटर
21 मार्च - 360772 किलोमीटर
भविष्य में कब बनेगी ये स्थिति
2034 और 2052 में भी सबसे करीब होगा चंद्रमा। रविशंकर विवि के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सदी में 356500 किलोमीटर से कम दूरी का सुपरमून देखने के लिए 25 नवंबर 2034 का इंतजार करना होगा। इस दौरान चंद्रमा की दूरी 356446 किमी होगी। इस सदी का सबसे नजदीक 6 दिसंबर 2052 को होगा। चंद्रमा की दूरी 300425 किमी होगी।
इनका कहना है
एक संयोग बस है जो पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के करीब आ रहा है। इसके अलावा साल में पांच से छह बार पृथ्वी के करीब आएगा- डॉ. नंद कुमार चक्रधारी, एस्ट्रोलॉजिस्ट, रविवि
एक दशक के बाद चंद्रमा पूर्णिमा के दिन पृथ्वी के करीब आएगा। संयोग प्राकृति आपदा के बन रहे हैं। अविस्मरणीय घटनाएं हो सकती हैं। चंद्र दान करना होगा- पंडित संजय शर्मा, ज्योतिषाचार्य

रायपुर। महात्मा गांधी के सुविचारों की देन है कि हम आजाद हैं। उनके निश्चय का परिणाम है कि देश विकास की गाथा रच रहा है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में गांधी की पुस्तक की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहां युवा, प्राध्यापक और छात्र उनकी कही बातों से रू-ब-रू हुए।
प्रदर्शनी में आजादी के पूर्व छपी पुस्तकों को प्रदर्शित की गई है। सबसे खास पुस्तक थी 'आज के विचार'। आजादी के पूर्व लिखी इस पुस्तक का चौथा संस्करण महाविद्यालय परिसर में देखने को मिला। पुस्तक में एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक के सुविचार हैं। साल की शुरुआत को ध्यान में रखकर विचार दिया गया कि हम सबको शांति देने वाला होना चाहिए।
साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर के लिए लिखा है- रोज बोलता हूं.. वह भी प्रार्थना ही है, उसी का हिस्सा है, मेरा यह सब भी भगवान के लिए है। मौके पर छात्र-छात्राओं की रंगोली, मेहंदी और फल सजाओं प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि राजधानी में गांधी की पुस्तकों का सबसे बड़ा संग्रह महाविद्यालय में है। सबसे ज्यादा किताबें नागपुर विश्वविद्यालय से लाई गई हैं। अब इनके संरक्षण के लिए स्कैन करने का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।
मौसम के मिजाज के अनुसार भी विचार
मत्मा गांधी ने सुविचार तो किताब में लिख दिए, लेकिन खास बात ये है कि उन्हें मौसम के मिजाज के अनुसार लिखा। ताकि पाठक सुविचारों का आनंद उठा सके। विचारों में तीज-त्योहारों के महत्व, स्थानीय त्योहारों को भी पिरोया गया है।
'अगर मैं डिक्टेटर होता' छात्रों को आई पसंद
प्रदर्शनी में गांधी की लिखी किताब 'अगर मैं डिक्टेटर होता' युवाओं को खूब पसंद आई। महात्मा गांधी ने किताब में लिखा है कि मैं अहिंसा को नहीं अपनाता तो सच में डिक्टेटर होता। देश के उत्थान के लिए मेरे कदम उठते ही नहीं, केवल अर्थ के पीछे मैं भागता दिखाई देता।

  • RO No 13073/164 "
  • R.O.NO.13073/164 " B
  • R.O.NO.13073/164 " C
  • R.O.NO.13129/83 " D
  • RO No 13073/164 " A

About Us

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा न्यूज पोर्टल panchayat tantra24.com है जिसमे ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित समस्याएं व विकास साथ ही सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिक को रुबरू कराना अपना दायित्व समझकर समाज व देशहित में कार्य कर रही है साथ ही पंचायत प्रतिनिधियो की आवाज को भी सरकार तक पहुचाने का काम एक सेतु की तरह कर रही है

Address Info.

स्वामी / संपादक - श्रीमती कन्या पांडेय

कार्यालय - सुभाष नगर मदर टेरेसा वार्ड रायपुर छत्तीसगढ़

ई मेल - panchayattantra24@gmail.com

मो. : 7000291426

MP info RSS Feed