
पंचायत तंत्र- रायपुर । जिला प्रशासन ने इस बार रविवार को अब पूर्ण लॉकडाउन हटाने की तैयारी की है। इसके लिए शुक्रवार तक नई गाइड लाइन जारी हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार बार और क्लब में हैंड वॉश, फेस मास्क और भीतर जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रशासन ने एफएल तीन होटल बार, एफएल तीन शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट बार, एफएल स्टार आदि को शुरू करने की इजाजत दे दी है। प्रशासन के निर्देश के मुताबिक इन जगहों में कैपेसिटी की तुलना में आधे लोगों को ही बैठाया जा सकेगा ।
सुबह 11ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक ये खुल सकेंगे। रायपुर में रविवार को पूर्णतः लॉक डाउन हटाने के लिए व्यापारियों ने मांग की थी। कोरोना वायरस के संक्रमण लगातार बढ़ने के कारण जिला कलेक्टर ने फिलहाल इस मांग पर कोई फैसला नहीं लिया था। कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन के मुताबिक जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
