Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह में हुए शामिल

April 10, 2026

केमिकल और औद्योगिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य हुआ अलर्ट, 25 विभागों के 300 से अधिक अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

April 10, 2026

श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए – विराट कोहली
खेल

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए – विराट कोहली

adminBy adminMarch 29, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

मल्टीमीडिया डेस्क । रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने बेंगलुरु में गुरुवार को आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खास मुकाम हासिल किया। विराट इस टी20 लीग के इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।
विराट ने 165वें मैच की 157वीं पारी में 5000 रन पूरे किए। उन्होंने इससे पहले 164 मैचों की 156 पारियों में 38.10 की औसत से 4954 रन बनाए थे। उन्हें इस मंजिल तक पहुंचने के लिए 46 रनों की आवश्यकता थी। विराट ने गुरुवार को मुंबई के जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपने स्कोर को 46 पर पहुंचाते हुए इस खास मुकाम को हासिल किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना आईपीएल इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 23 मार्च को चेन्नई में आरसीबी के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 177वें मैच की 172वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया था। विराट ने 165वें मैच की 157वीं पारी में इस मंजिल पर पहुंचकर रैना को पीछे छोड़ दिया। विराट 46 के स्कोर पर बुमराह की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे। रैना 178 मैचों की 174 पारियों में 34.24 की औसत से 5034 रन बना चुके हैं।
कोहली ने आईपीएल में 4 शतक और 34 अर्द्धशतक लगाए हैं। उन्होंने ये चारों शतक 2016 के सत्र में लगाए थे। कोहली को आईपीएल के इस सत्र से पहले 5000 रन पूरे करने के लिए 52 रनों की दरकार थी लेकिन वे शनिवार को सीएसके के खिलाफ पहले मैच में मात्र 6 रन ही बना पाए थे।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
5034 सुरेश रैना (सीएसके)
    5000 विराट कोहली (आरसीबी)
    4555 रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
    4231 रॉबिन उथप्पा (केकेआर)
    4217 गौतम गंभीर (दिल्ली)
विराट के खास पड़ाव
    1000 रन 45वीं पारी (2011)
    2000 रन 79वीं पारी (2013)
    3000 रन 110वीं पारी (2015)
    4000 रन 128वीं पारी (2016)
    5000 रन 157वीं पारी (2019)

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन, 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में होंगे शामिल 

June 24, 2023

आईपीएल में चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा 

May 6, 2023

 यूनान में श्रीशंकर 32 दिनों तक करेंगे अभ्यास 

April 21, 2023
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह में हुए शामिल
  • केमिकल और औद्योगिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य हुआ अलर्ट, 25 विभागों के 300 से अधिक अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
  • श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे
  • प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन: मंत्री रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.