रायपुर । राजधानी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में करोड़ो की सट्टा पट्टी खिलाने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के पास से 3 नग मोबाईल फोन, 1 नग एलईडी 1 नग सेटअप बाक्स और 3 हजार 240 रुपए नगद बरामद किया है. सट्टा राजस्थान रायल्स वर्सेस कलकत्ता नाईट राईडर्स के मैच के बीच लगाया गया था. मामला पण्डरी थाना इलाके का है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरव कुमार पटेल व्हीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के फ्लैट न. सी-1/304 में अपने घर पर आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन के द्वारा लोगों से इन्टरनेट के माध्यम से क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाता है. पंडरी पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी, तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा. फिर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंद कर उसे गिरफ्तार किया ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुनील अग्रवाल को हारजीत सट्टा का पैसा वसूली करके देता था. पुलिस ने सुनील अग्रवाल और गौरव कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है. रायपुर पुलिस का आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
