रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र के दूसरे दिन ही सरकार का टीम वर्क बिखर गया। ये अद्भुत सरकार है, गृहमंत्री को मालूम ही नहीं कि किस प्रकार एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति होती है। जिस आईपीएस अधिकारी कल्लूरी के बारे में मुख्यमंत्री ने न जाने क्या-क्या बातें कही थीं। उसी को महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है। कल्लूरी को हटाने के कई कारण थे।
उस समय कांग्रेस ने जो आरोप लगाये थे, क्या अब उससे मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ही योजनाओं को पलट रही है। एक-एक परत उतरेगा, जैसे प्याज के छिलके उतरते हैं। देखिये इनकी घोषणाओं की कैसे धज्जियां बिगड़ती है।
CM भूपेश बघेल का पलटवार
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए साफ कर दिया कि अधिकारियों के भरोसे पर सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को यह समझ लेना चाहिये कि अधिकारियों के भरोसे कांग्रेस सरकार नहीं चलाएगी।
बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सवाल घोड़े और घुड़सवार का है। रमन सिंह अधिकारियों के भरोसे चलते थे, मगर अधिकारियों से काम लेना कांग्रेस के लोगों को आता है। हम परंपरा वाले लोग हैं और उनका अनुभव लेना हमें आता है। हम अधिकारियों के भरोसे सरकार नहीं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सोच रहे होंगे कि उन्होंने इतनी तेजी से क्यों काम नहीं किया। सरकार को अपने सभी वादे क्रमश: पूरा करेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.