रायपुर । 5 जून 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेडए मशीनरी डिविजन के कर्मचारियों द्वारा जिंदल कैम्पस स्थित न्यू लेबर हटमेंट के पास लगभग 300 पौधों का वृक्षारोपण प्रातः 9ः30 बजे किया गया। खेल मैदान के साथए लगातार पौध रोपण से एक छोटा बगीचा भी तैयार होता जा रहा है। इस अवसर पर कारखाने के कारखाना प्रमुख श्री कोशल शर्मा जीए कारपोरेट अफेयर्स उपाध्यक्ष श्री यूण्पीण्सिंह जी एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख श्री सूर्योदय दुबे जी के अलावा वरिष्ठ अधिकारीगण अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण के लिए उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन उद्यान विभाग के द्वारा किया गया जिसके लिए कार्मिक प्रमुख ने उद्यान विभाग के प्रमुख श्री पीण्केण्साहू एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। सभी उपस्थित सुधिजन बडे जागरूक और उत्साहित रहे कार्पोरेट अफेयर्स उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही सुन्दर रुप में वृक्षों की अहमियत व बढते तापमान के कारणों को जोड कर अपने विचार साझा किए ।
