Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, बलरामपुर के वन महोत्सव से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 11, 2026

प्रदेश में पुलिस व्यवस्था का डिजिटल बदलाव: कांकेर में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला क्यूआर कोड आधारित ई-मालखाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

July 11, 2026

बस्तर में रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, पीएम सूर्य घर योजना से हर साल 18 हजार रुपये की बचत

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, July 11
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बस्तर में रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, पीएम सूर्य घर योजना से हर साल 18 हजार रुपये की बचत
रायपुर

बस्तर में रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, पीएम सूर्य घर योजना से हर साल 18 हजार रुपये की बचत

Author AuthorBy Author AuthorJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार भारी सब्सिडी और आसान किश्तों पर लोन देती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बस्तर के परिवारों के लिए आर्थिक राहत और आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम बनकर उभर रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण जिले के ग्राम तेलीमारेंगा निवासी हितग्राही श्री रघुचंद कर्रे हैं। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है, जिससे वे न केवल बिजली के बढ़ते खर्च से मुक्त हुए हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाया है।
हर महीने 1500 रूपए के आर्थिक बोझ से मिली मुक्ति
रघुचंद कर्रे ने बताया कि वे पूर्व से बिजली के सामान्य उपभोक्ता हैं। सोलर प्लांट लगने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1,500 रूपए आता था, जो हर महीने उनके परिवार के बजट पर एक अतिरिक्त बोझ साबित होता था। जब उन्हें इस योजना के बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत आवेदन कर इसका लाभ उठाया।
सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी
योजना के तहत उनके घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया गया। इस प्लांट की स्थापना के साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 1 लाख 8 हजार रुपए की भारी सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे उनके लिए यह संयंत्र लगाना बेहद आसान और किफायती हो गया।
बिजली ग्रिड से जुड़ा सिस्टम, बिल हुआ नील
सोलर संयंत्र शुरू होने के बाद अब रघुचंद के घर की अधिकांश बिजली की आवश्यकताएं इसी से पूरी हो रही हैं। सोलर प्लांट से उत्पन्न होने वाली अतिरिक्त बिजली सीधे बिजली कंपनी (ग्रिड) को मिल रही है, जिसके चलते उनका मासिक बिजली बिल अब लगभग शून्य (0) हो गया है। श्री रघुचंद कर्रे ने कहा कि पहले हर महीने करीब डेढ़ हजार रुपए बिजली बिल देना पड़ता था, जिससे परिवार का बजट प्रभावित होता था। अब बिल शून्य हो गया है और हर महीने अच्छी बचत हो रही है। यह योजना हमारे जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए जताया आभार
रघुचंद कर्रे ने आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य शासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बस्तर जिले के अन्य नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उनका कहना है कि यह योजना न केवल जेब पर पड़ने वाले भारी खर्च को रोकती है, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और स्वच्छ-हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, बलरामपुर के वन महोत्सव से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

July 11, 2026

प्रदेश में पुलिस व्यवस्था का डिजिटल बदलाव: कांकेर में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला क्यूआर कोड आधारित ई-मालखाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ

July 11, 2026

खरीफ 2026: खाद वितरण में खैरागढ़ ने बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड, 83.82% उर्वरक वितरण के साथ नंबर-1 जिला

July 11, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, बलरामपुर के वन महोत्सव से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • प्रदेश में पुलिस व्यवस्था का डिजिटल बदलाव: कांकेर में शुरू हुआ छत्तीसगढ़ का पहला क्यूआर कोड आधारित ई-मालखाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ
  • बस्तर में रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य, पीएम सूर्य घर योजना से हर साल 18 हजार रुपये की बचत
  • खरीफ 2026: खाद वितरण में खैरागढ़ ने बनाया प्रदेश में रिकॉर्ड, 83.82% उर्वरक वितरण के साथ नंबर-1 जिला
  • राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.